मीडियाकर्मी चंद्रप्रकाश जैन पीपरी के साथ दो माह पूर्व वनकर्मी साधुसिंह चाैहान अाैर उनके साथियों के द्वारा रातातलाई के पास वन परिक्षेत्राधिकारी पुंजापुरा दिनेश निगम के शासकीय बोलेरो वाहन में सवार होकर किए हमले की सूचना मिलते ही क्लब बागली के पदाधिकारियों ने फाॅरेस्ट विभाग के एसडीओ को लिखित शिकायत की थी।
2 माह बाद भी वन विभाग के द्वारा तथाकथित डिप्टी रेंजर चाैहान के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। शुरू में शिकायत करने पर एसपी व कलेक्टर के दबाव में डीएफअाे ने संबंधित डिप्टी रेंजर को निलंबित करने की बात कही थी, लेकिन मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया। इसकाे लेकर प्रेस क्लब बागली अंचल के पत्रकारों ने सीएम को पत्र लिखकर मांग की, यदि 1 सप्ताह के अंदर डिप्टी रेंजर पर विभाग ने कार्रवाई नहीं की तो धरना प्रदर्शन से लेकर भूख हड़ताल तक की जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/dewas/news/mp-news-action-not-taken-even-after-2-months-against-the-deputy-ranger-who-beat-up-the-media-person-063534-6525236.html
No comments:
Post a Comment