Thursday, February 27, 2020

दो दिन बाद बदलेगा मौसम, एक हफ्ते में दो बार सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ

होली तक सर्दी का असर रहने की संभावना

अशोकनगर | मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ लगातार सक्रिय है। इस हफ्ते में दो बार फिर पश्चिमी विक्षोभ के आने से मौसम बदलेगी। राजस्थान और पंजाब के ऊपर एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हाे रहा है। इसका असर 29 फरवरी को दिखाई देने लगेगा। इससे अंचल में 1 और 2 मार्च को बारिश होने की संभावना है।

मौसम विशेषज्ञ डाॅ. एसएस तोमर ने बताया कि इस पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होते ही फिर 5 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है। इससे भी अंचल में हल्की बारिश होने की संभावना है। एक हफ्ते में लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ आने की वजह से फिलहाल सर्दी का असर जारी रहेगा जिसके होली के बाद ही जाने की संभावना है। गुरुवार को दिन में लोगों को गर्मी का अहसास होता रहा। अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य की तुलना में 2 अधिक रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 14.9 डिग्री रहा जो सामान्य की तुलना में 3 डिग्री अधिक रहा। वहीं सुबह की आर्द्रता 59 फीसदी रही। जबकि शाम की आर्द्रता 33 फीसदी रही।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/ashoknagar/news/mp-news-weather-will-change-after-two-days-western-disturbance-will-be-active-twice-a-week-063053-6730988.html

No comments:

Post a Comment