Tuesday, February 25, 2020

यूजी की परीक्षा 3 मार्च से शुरू होंगी पर अब तक प्रवेश पत्र का पता नहीं


परीक्षा केंद्र तय न होने से बनी यह स्थिति

यूजी कोर्स की परीक्षाएं 3 मार्च से शुरू हो रही हैं। अभी तक छात्रों को प्रवेश पत्र भी ऑनलाइन जनरेट नहीं किए गए। प्रवेश पत्र अब तक इसलिए जनरेट नहीं हो सके, क्योंकि जेयू प्रशासन द्वारा अब तक परीक्षा केंद्रों का निर्धारण नहीं किया जा सका। केंद्रों का निर्धारण नियम के तहत समिति करती है। इसके बाद परीक्षा केंद्रों की सूची को मंजूरी दिलाने के लिए कार्यपरिषद की बैठक में रखा जाता है। लेकिन अब आनन-फानन में परीक्षा केंद्र तय होंगे। इसके बाद ही प्रवेश पत्र में केंद्रों का नाम अंकित हो सकेगा। यदि किसी छात्र के प्रवेश पत्र में किसी भी तरह की गलती हुई तो उन्हें इसमें संशोधन कराने के लिए समय नहीं मिल पाएगा, क्योंकि तब तक परीक्षा शुरू हो जाएगा, जिसका खामियाजा छात्र भुगतेंगे।

तो सुधार के लिए नहीं मिल पाएगा समय : यूजी काेर्स की परीक्षाएं 3 मार्च से शुरू हो रही हैं। प्रवेश पत्र अब तक इसलिए जनरेट नहीं हो सके, क्योंकि जेयू प्रशासन द्वारा अब तक परीक्षा केंद्रों का निर्धारण नहीं किया जा सका। केंद्रों का निर्धारण नियम के तहत समिति करती है। इसके बाद परीक्षा केंद्रों की सूची को मंजूरी दिलाने के लिए कार्यपरिषद की बैठक में रखा जाता है। अब आनन-फानन में परीक्षा केंद्र तय होंगे। ऐसे मेंयदि किसी छात्र के प्रवेश पत्र में किसी भी तरह की गलती हुई तो उन्हें इसमें संशोधन कराने समय नहीं मिलेगा।

जानिए... कब से कब तक चलेंगी परीक्षाएं


बीए थर्ड ईयर : 3 मार्च से 28 मार्च तक

बीएससी थर्ड ईयर : 4 मार्च से 17 अप्रैल तक

बीकाॅम थर्ड ईयर : 4 मार्च से 30 मार्च तक

बीएससी होम साइंस थर्ड ईयर : 4 मार्च से 30 मार्च

बीए सेकंड ईयर : 4 मार्च से 8 अप्रैल तक

बीएससी सेकंड ईयर : 3 मार्च से 16 अप्रैल तक

बीकाॅम सेकंड ईयर : 3 मार्च से 28 मार्च तक

बीएससी होम साइंस सेकंड ईयर : 3 मार्च से 28 मार्च तक

बीए फर्स्ट ईयर : 1 अप्रैल से 1 मई तक

बीएससी फर्स्ट ईयर : 31 मार्च से 6 मई तक

बीकाॅम फर्स्ट ईयर : 7 अप्रैल से 28 अप्रैल तक

बीएससी होम साइंस फर्स्ट ईयर : 7 अप्रैल से 28 अप्रैल तक



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/guna/news/mp-news-ug-exam-will-start-from-march-3-but-no-admit-card-address-yet-072533-6714959.html

No comments:

Post a Comment