Tuesday, February 25, 2020

शिशु मंदिर के छात्रों की पहचान समाजसेवा व अनुशासन से : गुर्जर


शिशु मंदिर में हुए दीक्षांत समाराेह के दाैरान माैजूद छात्र -छात्राएं एवं शिक्षक।

राघौगढ़| सरस्वती शिशु विद्या मंदिर लालापुरा में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं का दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। जिसमें मंचासीन मुख्य अतिथि बृजमोहन गुर्जर, प्राचार्य प्रतापनगर गुना, विशेष अतिथि केशवनंदन प्रजापति, व्यवस्थापक दिनेश तिवारी, राघौगढ़ शिशु मंदिर प्राचार्य कुलदीप भारद्वाज, हजारीलाल प्रजापति मौजूद रहे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री गुर्जर कहा कि हमने सालों तक शिक्षा ग्रहण की। आज का कार्यक्रम शिक्षित के साथ दीक्षित होने के लिए रखा गया है। आज हम अच्छा बुरा पहचान करके अच्छा करने की कोशिश करें, शिशु मंदिर के छात्र संस्कृति और समाजसेवा, अनुशासन के लिए पहचाने जाते है। इसी क्रम में केशवनंदन, दिनेश के साथ ही कुलदीप ने छात्र-छात्राओं को आशीर्वाद वचन दिए। कार्यक्रम का मंच संचालन छात्रा स्नेहा पारीक ने एवं आभार हजारीलाल ने माना। संस्था के आचार्य भगतसिंह, मनोज पारीक, महेंद्र सहित अन्य आदि आचार्य उपस्थित रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Guna News - mp news identification of students of shishu mandir from social service and discipline gurjar


source https://www.bhaskar.com/mp/guna/news/mp-news-identification-of-students-of-shishu-mandir-from-social-service-and-discipline-gurjar-072506-6714979.html

No comments:

Post a Comment