Tuesday, June 30, 2020

हनी ट्रैप पर बोलूंगा तो और फंसा दोगे, माय होम का धंधा तो मैं बंद ही करने वाला था : जीतू

मानव तस्करी जैसे संगीन मामलों में गिरफ्तार माफिया जीतू उर्फ जितेंद्र सोनी पूछताछ में पुलिस अफसरों को घूमा-फिराकर जवाब दे रहा है। जब अफसरों ने हनी ट्रैप कांड में सीडी, वीडियो के बारे में पूछा तो बोला कि मैं कुछ भी बताऊंगा तो तुम मुझे और फंसा दोगे। मेरे बयान मेरे ही अगेंस्ट (विरोध) में जाएंगे। दबंगई के लिए पहचान बनाने वाले जीतू की हालत ये है कि जैसे ही अफसर उससे सख्त अंदाज में कोई सवाल पूछते हैं तो रोने लगता है। इधर-उधर की बातें करने लगता है। हालांकि अफसरों का मानना है कि ये उसकी बहानेबाजी और टालमटोल का ही तरीका है।

हवालात में मोस्ट वांटेड, इसलिए महिला थाना लगा है मंदिर में
64 अपराधों से लदे जीतू के गिरफ्तार होकर आने के बाद महिला थाने का काम ठप सा हो गया है। सुरक्षा के लिए पूरे थाने को हथियारों से लैस जवानों ने घेर रखा है। अफसर पूछताछ के लिए आते हैं तो उसे थाने की हवालात से निकालकर ऊपर की मंजिल पर ले जाया जाता है, जहां सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। इन सुरक्षा इंतजामों के चलते महिला थाने के पीड़ितों की सुनवाई थाने के पास बने मंदिर में हो रही है।

गंभीर सवालों के जवाब टालता, गुमराह करता गया जीतू

हार्ड डिस्क : रिकॉर्डिंग नहीं होती थी
अफसरों ने माय होम के रिकॉर्डिंग सिस्टम की हार्ड डिस्क के बारे में पूछा तो बोला, माय होम में हम रिकार्डिंग नहीं करते थे, नाचने वाली लड़कियों से कोई बदसलूकी न करे, इसकी निगरानी होती थी।

ब्लैकमेलिंग : नहीं करता था
उससे पूछा कि धनाढ्य लोगों को माय होम में बुलाकर अश्लील डांस की रिकॉर्डिंग कर ब्लैकमेल करते थे तो वह मुकर गया, बोला, मैंने बताया न कि वहां ऐसी कोई रिकॉर्डिंग नहीं होती थी।

माय होम : पीड़िताओं पर चुप रहा
पुलिस अफसरों ने उसे 67 लड़कियों की दुर्दशा वाले फोटो और पीड़िताओं के बयान बताए। इस पर जीतू ने चुप्पी साध ली। बस इतना कहा कि मैं इस धंधे को जल्द ही बंद करना चाहता था।

फरारी: मैं नेपाल भी गया था
सोमवार को देर रात तक हुई पूछताछ में जीतू ने बताया कि फरारी के 7 महीने में वह गुजरात के अलावा नेपाल भी गया था। वहां कुछ समय रहा और फिर राजकोट लौट आया।

पत्रकार : मैंने कई खुलासे किए
एसपी विजय खत्री ने बताया कि जीतू ने हनी ट्रैप कांड में उसके पास रखे सबूतों के बारे में कुछ नहीं बताया। उसने कहा- मैं भी पत्रकार हूं, मैंने कई खुलासे किए हैं, आप लोग मुझे गुंडा बनाने की साजिश कर रहे हो।

बात कराने वाले लाइन अटैच
जल्द ही इस कांड की जांच कर रही एसआईटी की टीम भोपाल से पूछताछ के लिए आएगी। इधर, कोर्ट पेशी में मीडिया से जीतू की बात करवाने वाले दो आरक्षकों ओमप्रकाश सिंह और गोवर्धन को लाइन अटैच कर दिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
If I speak on Honey Trap, you will get stuck, I was going to shut down my home business: Jeetu


source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/if-i-speak-on-honey-trap-you-will-get-stuck-i-was-going-to-shut-down-my-home-business-jeetu-127465633.html

अवैध कॉलोनियों में प्लॉट लेकर परेशान हैं लोग, खेतों को पूरकर बसा दी कॉलोनी, कहीं से कोई अनुमति नहीं

शहर में चारों तरफ अवैध कॉलोनियों का जाल बिछा हुआ है। सस्ती दरों पर अवैध कॉलोनी बनाने वाले तथा कथित बिल्डर लोगों को प्लाॅट बेचकर गायब हो जाते हैं। प्लाॅट खरीदने वाले इन अवैध कॉलोनियों में रजिस्ट्री लेकर अपने प्लाॅटों को तलाश करते रहते हैं। कागज का टुकड़ा ही उनके हाथ में लगता है और मौके पर उन्हें प्लाॅट नहीं मिलते। अवैध कॉलोनियों में प्लाॅट लेने वाले हजारों की संख्या में लोग अभी भी भटक रहे हैं। जमीन की जंग, भास्कर के संग में अवैध कॉलोनियों में प्लाॅट लेने वालों की अनेक शिकायतें प्राप्त हुई हैं। अवैध कॉलोनियों में जिन लोगों ने किसी तरह अपने मकान बना भी लिए हैं तो वे मूलभूत सुविधाओं के लिए आज भी तरस रहे हैं।
अवैध कॉलोनियों में भू-खण्ड खरीदकर बिल्डर की ठगी के शिकार होने की शिकायतें लेकर बहुत लोग आ रहे हैं। इनमें ज्यादातर शिकायतकर्ता ऐसे हैं, जिन्होंने शहरी और उपनगरीय क्षेत्रों में बन रही अवैध कॉलोनियों में भू-खण्ड खरीदे हैं। पीड़ितों का कहना है कि कई बिल्डर्स व कॉलोनाइजर कम कीमतों पर प्लॉट दिलवाने की बात कहते हैं और यदि उनसे कॉलोनी विकास के लिए संबंधित दस्तावेजों के बारे में पूछा जाता है तो वे यह कहकर आश्वस्त कर देते हैं कि सभी जरूरी कानूनी प्रक्रियाएँ होने के बाद अनुमति जल्द से जल्द मिल जाएगी। बिल्डर की बातों में आकर कई लोग प्लॉट खरीद लेते हैं। यही नहीं कई तो भू-खण्ड पर मकान बनाकर रहना भी शुरू कर देते हैं, लेकिन समय बीतने के साथ उन्हें इस बात का अहसास होता है कि वे अवैध कॉलोनियों में निवास कर रहे हैं, जहाँ न तो उन्हें मूलभूत सुविधाएँ मुहैया हो पाती हैं और न ही शासन के रिकॉर्ड में उनका नाम भूमि स्वामी के रूप में दर्ज हो पाता है।
इन इलाकों में सबसे ज्यादा ठगी
जबलपुर शहर के अमखेरा क्षेत्र से लेकर पनागर, मदन महल, संजीवनी नगर, चंदन कॉलोनी, धनवंतरी नगर से लगा इलाका, सुहागी, कंचनपुर, रांझी, महाराजपुर, माढ़ोताल, लमती, चौकीताल, तिलहरी, गौर, भेड़ाघाट, गौर से बरगी रोड, बरेला, सिहोरा, कटंगी, पाटन, तिलहरी के अलावा बायपास क्षेत्रों में अवैध कॉलोनियाँ कट रही हैं। अनेक स्थानों पर अचानक तथाकथित बिल्डर आते हैं और खेतों में प्लॉट काटने के बाद लोगों को तरह-तरह का लालच देकर ठगी करते हैं। ऐसे ही अनेक बिल्डरों ने इन इलाकों में अवैध प्लाॅटिंग कर मूलभूत सुविधाओं से वहाँ के लोगों को विहीन कर रखा है।
इन क्षेत्रों से लगातार आ रहीं शिकायतें

दैनिक भास्कर के अभियान के तहत भेड़ाघाट नगर पंचायत के अंतर्गत ग्राम चौकीताल एवं भड़पुरा, कंचनपुर, संजीवनी नगर, चंदन कॉलोनी के अलावा गौर इलाके से अवैध प्लाटिंग की शिकायतें आ रही हैं।
ग्रीन बेल्ट की भूमि बेची| वहीं एक मामले में ग्राम चौकीताल के राजेश कुमार, सुनील, शुभम सहित अनेक लोगों ने शिकायतें की हैं कि उन्हें ग्र्रीन बेल्ट की जमीन में प्लाॅटिंग कर बेच दी गई है।

फिर से बेचरहे हमारे प्लाॅट
स्कूल में टीचर के पद पर कार्यरत शिक्षकों ने किसी तरह संजीवनी नगर चंदन कॉलोनी के समीप प्लाॅट खरीदे और उसके बाद मकान बनाने की तैयारी कर ही रहे थे कि अचानक दूसरा बिल्डर आ गया और उसके द्वारा फिर से नपाई कराते हुए उन्हीं के प्लाॅटों को बेचने की साजिश करने लगा। यह बात प्लाॅट मालिक जुगल किशोर तिवारी, राजेश कुमार, परमलाल विश्वकर्मा, सोबरन सिंह विश्कर्मा, भगवतशरण विश्वकर्मा को पता चली तो बिल्डर रवीन्द्र दुबे, अभय प्यासी के द्वारा जबरन हक जताने का काम किया जाने लगा। वहीं पूर्व बिल्डर मनीष पटैल के द्वारा किसी तरह का सहयोग नहीं दिया गया। जिसके कारण परेशान होकर पीड़ितों ने जमीन की जंग में शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई।

अवैध कॉलोनियों का निर्माण करने वाले बिल्डरों के विरुद्ध एफआईआर कराई गई है और आगे की कार्रवाई अभी जारी है।
-अजय शर्मा, कॉलोनी सेल प्रभारी नगर निगम



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/jabalpur/news/people-are-worried-about-plot-in-illegal-colonies-the-colony-has-been-completed-by-settling-the-fields-no-permission-from-anywhere-127465632.html

किसानों ने खेताें में बोवनी की, 85 प्रतिशत पूरी

बारिश के बीच माैसम खुला मिलने, तेज धूप से बतर आने पर किसान जुटकर खरीफ की फसल की बोवनी करते रहे। किसानाें ने 85 प्रतिशत बाेवनी का काम पूरा कर लिया है। माैसम खुला रहा ताे बाकी की बाेवनी किसान तेजी से करेंगे। अभी किसान साेयाबीन की बाेवनी कर रहे हैं, उड़द की बाेवनी कम है किसान इसे लेट करेंगे, जिससे अगस्त के आखिर और सितंबर के प्रथम सप्ताह में हाेने वाली बारिश से उड़द की फसल खराब न हाे।

इस साल बारिश समय पर हाेने से बाेवनी समय पर हाे पा रही है। कृषि विभाग भी उड़द की बाेवनी लेट करने की सलाह दे रहा है। अभी साेयाबीन की कम दिन की किस्म जेएस 2069, जेएस 2034, जेएस 2029, जेएस 1025, अंजलि, हरदा नामक किस्म की बाेवनी कर रहे हैं। यह 90 से 95 दिन में तैयार हाेना बताया जा रहा है। यह किस्में समय पर फसल दे देंगी ऐसा अनुमान है। वहीं किसानाें ने जेएस 9560, जेएस 9305 की बाेवनी भी की है। किसान उड़द की प्रताप वन किस्म बाे रहे हैं। किसान राजकुमार सिंह बघेल, मनाेज जैन, कुंवर सिंह कुर्मी का कहना है कि दाे दिन की धूप के कारण खेताें में बतर मिल गया था, जिससे अच्छी बाेवनी हुई थी, पहले की बाेवनी जरा कमजाेर रहेगी, तभी भूमि में बतर नहीं मिला था। माैसम ऐसा ही रहा ताे अगले तीन दिन में साेयाबीन की पूरी बाेवनी हाे जाएगी। 10 जुलाई तक बाेवनी हाे सकती है, जिसमें किसान उड़द की पूरी बाेवनी करेंगे।
किसानाें काे उड़द की बाेवनी लेट करने की सलाह दी गई है, जिससे उड़द की फसल काे आखिरी बारिश से नुकसान न हाे। किसानाें काे नींदा नियंत्रण दवाओं की अपेक्षा तकनीकी तरीके से करना ज्यादा फायदेमंद रहेगा। जिन्हाेंने चाैड़े मेड़ा की बाेवनी की है वह ट्रैक्टर से नींदा नियंत्रण कर सकेंगे।
कृषि विभाग बाेवनी के संबंध में जानकारी ले रहा है और किसानाें काे सलाह भी दे रहा है।

लक्ष्य के अनुरूप सोयाबीन की बोवनी ज्यादा हुई
एसएडीओ एसपी भारद्वाज का कहना है कि किसानाें काे साेयाबीन, उड़द की बाेवनी के लिए बारिश रूकने से समय मिल गया। किसानाें ने कम अवधि वाली किस्माें की बाेवनी की है। माैसम खुला रहता है ताे बाेवनी बढ़ जाएगी। अभी तक करीब 85 प्रतिशत बाेवनी हाे चुकी है। क्षेत्र में कुल 53,500 हेक्टेयर बोवनी का लक्ष्य है, करीब 55 हजार हेक्टेयर में बाेवनी होने का अनुमान है। लक्ष्य के अनुसार करीब 45475 हेक्टेयर बोवनी हो चुकी है। जिसमें करीब 32 हजार 500 हेक्टेयर में सोयाबीन की बाेवनी हाे चुकी है। उड़द की 12000 हेक्टेयर में बोवनी हो चुकी है, 20 हजार हेक्टेयर में बोवनी का लक्ष्य है। धान 30 हेक्टेयर, ज्वार 10 हेक्टेयर, मक्का 155 हेक्टेयर, मूंग 25 हेक्टेयर में बोई जा चुकी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/sagar/khurai/news/farmers-sow-in-fields-85-complete-127465628.html

2900 दुकानदारों से नगर निगम लॉकडाउन के तीन माह का किराया नहीं लेगा

निगम ने अपने किराएदारों को बड़ी राहत देते हुए 2900 दुकानों का किराया माफ कर दिया है। निगमायुक्त प्रतिभा पाल ने बताया नगर निगम के 104 मार्केट हैं। इनमें 2900 दुकानें किराए पर हैं, जिनका किराया सालों से निगम वसूल रहा है। 22 मार्च के बाद से लगे लॉकडाउन के कारण व्यापार प्रभावित हुआ है।

इसके साथ ही लोगों को आर्थिक मार भी झेलना पड़ी है। इसे देखते हुए निर्णय लिया कि तीन माह का किराया माफ कर दिया जाए। पिछले साल ही निगम ने इन दुकानों के किराए में पांच गुना तक की वृद्धि की थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/municipal-corporation-will-not-charge-for-three-months-of-lockdown-from-2900-shopkeepers-127465625.html

आज देवशयनी एकादशी से 25 नवंबर तक मांगलिक कार्य बंद

शहर में धर्म स्थल खुले नहीं हैं लेकिन गुरु पूर्णिमा एवं सावन मास की मंदिरों में तैयारियां शुरू हो गई हैं। 1 जुलाई को देवशयनी एकादशी से 25 नवंबर तक सभी तरह के मांगलिक कार्य बंद रहेंगे। जैन समाज के चातुर्मास की कलश स्थापना 4 जुलाई से प्रारंभ होगी। 1 जुलाई को देव योगनिद्रा में जा रहे हैं। ज्योतिर्विद सुमित रावल के अनुसार देवउठनी एकादशी 25 नवंबर के बाद मांगलिक मुहूर्त शुरू हो जाएंगे, जो 25 व 30 नवंबर एवं दिसंबर 7, 9, 11 को विवाह आदि मांगलिक कार्य हो सकेंगे।

अधिक मास के कारण सभी प्रमुख त्योहार आगे बढ़ गए
ज्योतिर्विद शशांक वशिष्ठ के अनुसार 5 जुलाई को गुरु पूर्णिमा, 6 को सावन माह की शुरुआत, 20 को सोमवती अमावस्या, 25 को नागपंचमी, 3 अगस्त को रक्षाबंधन, 11-12 अगस्त को जन्माष्टमी, 13 को गोगा नवमी, 21 को हरतालिका तीज, 22 अगस्त को गणेश चतुर्थी, 1 सितंबर को अनंत चतुर्दशी, इसी दिन से 16 दिनी श्राद्ध पक्ष शुरू, अश्विन अधिक मास के कारण कुछ प्रमुख त्योहारों की तारीखें आगे बढ़ गई हैं। 17 अक्टूबर को नवरात्रि की शुरुआत, 25 अक्टूबर को नवमी एवं दशहरा, 12 नवंबर को धनतेरस, 14 को दिवाली है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/manglik-work-stopped-today-from-devshayani-ekadashi-till-25-november-127465621.html

प्रदेश सरकार के 100 दिन पूरे होने पर कांग्रेसियों ने मनाया काला दिवस

ब्लॉक कांग्रेस द्वारा सर्वोदय चौराहे पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का पुतला दहन कर हाथ में काली पट्टी बांध कर सरकार के 100 वें दिन को काला दिवस के रुप में मना कर विरोध प्रदर्शन किया गया। पुतला दहन के दौरान पुलिस एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच पुतला को लेकर छीना छपटी भी हुई।
पुतला दहन के दौरान कांग्रेसियों ने कहा कि लोकतंत्र की हत्यारी सरकार के 100 वें दिन को काले दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। केन्द्र की मोदी सरकार व प्रदेश की शिवराज सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने धन बल का दुरुपयोग कर जनता द्वारा निर्वाचित सरकार के मंत्रियों व विधायकों को करोड़ो में खरीद कर सरकार को गिराया।
इस अवसर पर मनोहर राय,निर्मला सप्रे,ब्लाक अध्यक्ष दीनदयाल उपाध्याय,महेंद्र सिंह ठाकुर,ओम प्रकाश पंजाबी, अंकिता किंग,ओम प्रकाश केथोरिया, रज्जू सेन,श्रीराम पाराशर, शशिमोहन तिवारी,नवीन समैया,विवेक मिश्रा,राजा माधव राय,नरेश दुबे,वासु यादव,शालू बिलगैया, सीपी तिवारी,मनोज केथोरिया,राकेश वर्मा,प्रशांत पाराशर आदि उपस्थित रहे।

कांग्रेस ने भाजपा की नीतियाें काे जनविरोधी बताते हुए काला दिवस मनाया

ब्लाक कांग्रेस ने भाजपा की नीतियाें काे जनविरोधी बताते हुए काला दिवस मनाया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निर्धारित स्थान पर मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने का असफल प्रयास किया। माैके पर पुलिस बल तैनात रहा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। उसके बाद ब्लाक अध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद कुशवाहा के नेतृत्व में महामहिम के नाम संबाेधित ज्ञापन एसडीएम मनाेज चाैरसिया काे साैंपा।
जिसमें अाराेप लगाए गए कि मप्र में पिछले 15 सालाें तक भाजपा की सरकार रही, जिस दौरान भाजपा की नीतियां जनविरोधी रही हैं, जैसे भावांतर योजना में किसानों को राशि नहीं देना, व्यापम घोटाला, डंपर घोटाला, रेत माफिया को बढ़ावा देना, सिंहस्थ कुंभ घोटाला, लॉकडाउन के दौरान आटा घोटाला, हनीट्रैप का विस्तार करना, किसानों पर गोली चलवाना जैसे काम किए गए। जिससे वर्ष 2018 के चुनाव में प्रदेश की जनता ने भाजपा काे नकार कर कांग्रेस काे माैका दिया। लेकिन खरीद-फराेख्त कर सरकार गिरा दी गई। केंद्र सरकार डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़ा रही है, दुनिया में पहली बार भारत में डीजल, पेट्रोल से महंगा हो गया है। कमरतोड़ महंगाई कर दी।

कुछ दिन पूर्व भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का पुतला दहन किया, जिससे जनता का ध्यान भटक जाए। जबकि 2014 से अब तक भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चीन का छह बार दौरा कर चुके हैं एवं तीन बार चीन के राष्ट्रपति भारत आ चुके हैं।
पूर्व सीएम पर भ्रामक आराेप लगाए जा रहे हैं। अब उपचुनाव में जनता प्रदेश में होने वाले 24 सीटों पर कांग्रेस पार्टी के विधायकाें काे मत देकर जिताएगी। भाजपा के द्वारा कांग्रेस पार्टी को गिराए जाने के 100 दिन पूरे होने पर भाजपा की नीतियों के विराेध में काला दिवस मना रहे हैं। ज्ञापन सौंपने वालों में शहर अध्यक्ष जयकुमार जैन, बलराम, प्रेम नारायण, मोहित शर्मा, रामचरण अहिरवार, जितेंद्र पटेल सहित कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Congressmen celebrated black day on completion of 100 days of state government


source https://www.bhaskar.com/local/mp/sagar/bina/news/congressmen-celebrated-black-day-on-completion-of-100-days-of-state-government-127465616.html

रेडीमेड कपड़ा कारोबारी की खुदकुशी में गिरफ्तार सेठी के खिलाफ लोगों ने की धोखाधड़ी की शिकायत

रेडीमेड कपड़ा कारोबारी हरीश पाहवा को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार कंस्ट्रक्शन कारोबारी प्रमोद सेठी और उसके बेटों के खिलाफ मंगलवार को दर्जनभर से ज्यादा पीड़ित डीआईजी के पास शिकायत लेकर पहुंचे।

पीड़ितों ने आरोप लगाए कि आरोपी सेठी ने कई व्यापारी, इन्वेस्टमेंट कंसल्टेंट, गृहिणी और व्यापारियों के रुपए हड़प रखे हैं। जावरा कंपाउंड निवासी पीड़ित प्रमेश शाह ने धोखाधड़ी व धमकाने के आरोप लगाए हैं। एक महिला ने 10 लाख नहीं लौटाने की शिकायत की है। पीड़ितों के वकील अभिषेक ने सामूहिक आवेदन देकर जांच की मांग की।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
People complain of fraud against Sethi arrested by readymade textile businessman


source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/people-complain-of-fraud-against-sethi-arrested-by-readymade-textile-businessman-127465615.html

जमीन की धोखाधड़ी में फरार बॉबी का भाई सतबीर और मैनेजर रमानी गिरफ्तार

क्राइम ब्रांच ने मंगलवार को भू-माफिया बॉबी छाबड़ा के भाई फरार इनामी बदमाश सतबीर सिंह छाबड़ा और मैनेजर संदीप रमानी को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा इनामी बदमाश साजिद चंदन वाला भी पकड़ में अाया है। उस पर धमकाकर वसूली करने के 40 मामले दर्ज हैं। एएसपी क्राइम ब्रांच राजेश दंडोतिया ने बताया कि सतबीर सिंह छाबड़ा और बॉबी के मैनेजर संदीप रमानी पर बीस-बीस हजार रुपए का इनाम घोषित था। आरोपियों ने नांदेड़ साहेब अमृतसर, वैष्णोदेवी माता और भोपाल में फरारी काटी है।

संदीप रमानी को न्यू रानी बाग से और सतबीर को पागनीस पागा स्थित उसी के घर से गिरफ्तार किया है। संदीप रमानी की कनाड़िया पुलिस को भी तलाश थी। गृह-निर्माण संस्थाओं में रमानी ने बॉबी छाबड़ा के कहने पर चुनाव में भी गड़बड़झाले किए थे। गृह-निर्माण संस्थाओं के चुनाव के दौरान उसके पर्यवेक्षकों के साथ फोटो वायरल हुए थे। सतबीर और संदीप रमानी को कनाड़िया पुलिस को सौंपा है। उन्हें अपने यहां दर्ज केस में भंवरकुआं और रावजी बाजार पुलिस भी गिरफ्तार करेगी। दोनों छह माह से फरार थे।

बॉबी की टीम के सबसे शातिर खिलाड़ी, अब गृह निर्माण संस्थाओं में गड़बड़ी की परतें खोलेगी पुलिस

सतबीर और रमानी काफी शातिर हैं। इन्होंने बॉबी के संरक्षण में कई संस्थाओं में मनमाने ढंग से सदस्य बनाकर कई तरह के फर्जीवाड़े किए। माफिया अभियान के तहत तत्कालीन कलेक्टर लोकेश जाटव के निर्देशन में 18 दल बनाकर इनके फर्जीवाड़े की जानकारियां व संस्थाओं का रिकॉर्ड जब्त किया गया था। बॉबी के टावर चौराहा स्थित विकास रेखा कॉम्प्लेक्स के कार्यालय से 16 संस्थाओं और पागनीसपागा स्थित सतबीर के घर से 10 संस्थाओं के रिकॉर्ड जब्त किए गए थे। इनकी जांच में सामने आया था कि सतबीर और रमानी ने संस्था के रिकॉर्ड को घर में लाकर हेरफेर किया था। इसके बाद इन पर केस दर्ज किए गए थे। कनाड़िया थाने में इनके खिलाफ बंगाली चौराहा निवासी जगत किशोर ठोबरे ने सेंट्रल गवर्नमेंट हाउसिंग ऑफिसर्स को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसायटी लि. के रिकॉर्ड में हेराफेरी करने पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया।

साजिद पर 40 अपराध दर्जहैं, 10 हजार का इनाम था
एएसपी दंडोतिया ने बताया साजिद को आजाद नगर से गिरफ्तार किया। इस पर 10 हजार का इनाम था। 40 अपराध दर्ज हैं। कुछ दिन पूर्व अब्दुल हकीम ने उसकी दुकान पर कब्जा करने और जान से मारने की धमकी देकर परेशान करने का केस दर्ज कराया था। चंदनवाला ने श्रीनगर एक्सटेंशन इलाके में नाले की जमीन पर कब्जा कर अवैध रूप से तीन मंजिला मकान बना लिया था। पास में नाले की जमीन पर 20 दुकानें बनाकर किराए पर दे दी थीं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
भू-माफिया बॉबी छाबड़ा का भाई सतबीर सिंह; भू-माफिया बॉबी छाबड़ा का मैनेजर संदीप रमानी; माफिया अभियान में फरार कुख्यात गुंडा साजिद चंदनवाला क्राइम ब्रांच की गिरफ्त में


source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/bobbys-brother-satbir-and-manager-ramani-arrested-for-land-fraud-127465613.html

डीएवी स्कूल में क्वारेंटाइन 3 लोगों को भेजा गया था बीएमसी, 2 की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

रिफाइनरी के डीएवी स्कूल में क्वारेंटाइन रिफाइनरी शटडाउन में काम करने के लिए बाहर के आए 3 मजदूरों को कोरोना संदिग्ध लक्ष्ण के आधार पर कुछ दिनों पहले बीएमसी सागर भेजा गया था। जिनमें से 2 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
बीएमओ एवं सिविल अस्पताल प्रभारी डॉक्टर संजीव अग्रवाल ने बताया कि रिफ़ायनरी शटडाउन में काम करने के लिए बाहर से आए मजदूरों को एक होटल में क्वारेंटाइन किया गया था। जिनके सैंपल लेकर कोरोना की जांच की गई थी।जिनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई थी।रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद में 3 मजदूरों को रिफाइनरी डीएवी स्कूल के एक कक्ष में क्वारेंटाइन किया गया था। इन मजदूरों में से एक काे खुशबू एवं स्वाद आना बंद हो गया था। तो दूसरे को सर्दी,खांसी,बुखार जैसे लक्ष्ण दिखाई देने लगे थे।
कोरोना वायरस के लक्ष्णों के आधार पर 3 मजदूरों को कुछ दिन पहले बीएमसी भेजा गया था। जिसमें से महाराष्ट्र के 51 वर्षीय एवं बिहार के 38 वर्षीय की रिर्पोट पॉजिटिव आई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/sagar/bina/news/quarantine-3-people-were-sent-to-dav-school-bmc-report-2-positive-127465609.html

अंचल में एक ही दिन में 129 संक्रमित मिले, ग्वालियर में आंकड़ा 400 के पार

बाजार अनलाॅक हाेने के कारण कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। पिछले एक महीने में ही 265 नए काेराेना पाॅजिटिव राेगी सामने आए हैं। जबकि इससे पहले लाॅकडाउन के कुल 68 दिन में महज 137 संक्रमित मिले थे। बाजार अनलाॅॅक हाेने पर 1 जून से जहां सैंपलों की संख्या करीब चार गुना बढ़ी ताे पाॅजिटिव मरीज भी इसी रफ्तार से बढ़े। जिले में अभी तक 402 कोरोना संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। इनमें 4 मरीजों की इलाज के दाैरान मौत हाे चुकी है।

सख्ती कम हुई, छूट बढ़ने के साथ लापरवाही बढ़ी इसलिए मिला कोरोना को फैलने का मौका
चार में से पहले दो लॉकडाउन में प्रशासन ने सख्ती की। इस कारण लोग घरों से निकल नहीं पाए और इसलिए 25 मार्च से 3 मई तक महज 9 कोरोना संक्रमित मरीज मिले। इनमें से 4 मरीजों को आईसीएमआर ने कोरोना संक्रमित नहीं मान। इस तरह पहले दो लॉकडाउन में महज 5 कोरोना संक्रमित सामने आए।
तीसरे लॉकडाउन यानी 4 से 17 मई तक में लोग एक जगह से दूसरी जगह छिपते-छिपाते आना-जाना शुरू हो गए थे। इस कारण कुल 5365 कोरोना संदिग्ध मरीजों के सैंपल लिए गए। इनमें से 56 मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसमें से डबरा के 76 वर्षीय गंगाराम रोहिरा की मौत हुई थी।
चौथे लॉकडाउन में 18 से 31 मई के बीच तीसरे लॉकडाउन से 1471 कम यानी 3894 सैंपल हुए। फिर भी 76 काेरोना संक्रमित मरीज मिले। इनमें डबरा की 106 साल की देवा बाई की इलाज के दौरान मौत हो गई। मरीज बढ़ने की वजह ये रही कि लोगों को दूसरे शहरों से आने-जाने में छूट मिल गई थी।
1 जून से अनलॉक वन में मिली छूट के कारण लोगों ने नियमों की अनदेखी की। इसी का परिणाम है कि महज 30 दिन में 265 कोरोना संक्रमित सामने E चुके हैं।

सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने के कारण बढ़ रहे हैं केस
अनलॉक-1 में लोग न मास्क पहन रहे हैं और न सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं। मास्क इस तरह से पहनें ताकि मुंह और नाक ढंके रहें। आवश्यकता होने पर ही घर से निकलें। 10 साल से छोटे बच्चे और 60 साल से अधिक आयु के लोग घरों में ही रहें। अगर सतर्कता नहीं बरती तो आगे स्थिति और भयाभय हो जाएगी।
-डॉ. विजय गर्ग, असिस्टेंट प्रोफेसर, जीआरएमसी



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
There were 137 patients in 68 days of lockdown, 265 infected in 30 days of unlock-1


source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/news/there-were-137-patients-in-68-days-of-lockdown-265-infected-in-30-days-of-unlock-1-127464633.html

अस्थाई नाले को बंद कर गड्ढे में से निकाला पुराना नाला, टीन लगाकर किया गया कवर्ड

सोमवार को शास्त्री वार्ड स्थित मस्जिद के पास ओवरब्रिज के लिए खोदे गए गड्ढे में 3 नाबालिग बच्चों के शव उतराते हुए मिले थे। शवों को बाहर निकालने के बाद सिविल अस्पताल में पीएम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया था।
घटना के बाद दूसरे दिन बाद मंगलवार को पीडब्ल्यूडी एसडीओ ब्रिज साधना सिंह मौके पर पहुंची और जेसीबी मशीन की मदद से ठेकेदार के द्वारा खोदे गए अस्थाई नाले को मिट्टी डालकर बंद किया गया। वहीं पुराने नाले को पिलर के लिए खोदे गए गड्ढे से जोड़कर उस पर लोहे के टीन लगाकर कवर्ड किया गया। इसके अलावा दूसरे गड्ढे पर भी बेरीगेट्स लगाया जा रहा है।
कई बार दे चुके ठेकेदार को नोटिस - घटना स्थल का मुआयना करने पहुंची पीडब्ल्यूडी एसडीओ ब्रिज साधना सिंह ने बताया कि जिस गड्ढे में घटना हुई थी उसको कवर्ड दिया गया है। दूसरे गड्ढे पर भी बेरी गेट्स किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि ठेकेदार के द्वारा कार्य के दौरान सुरक्षा में लापरवाही के मामले में पूर्व में कई नोटिस जारी कर चुके है । 2016 से सेफ्टी को लेकर ठेकेदार को नोटिस जारी कर रहे है। उन्होंने बताया कि 27 जून को निरीक्षण के दौरान सेफ्टी को लेकर नोटिस जारी किया गयाथा। एसडीओ ने बताया कि इस घटना में ठेकेदार की लापरवाही सामने आ रही है।

यह था मामला
कई वर्षों से शास्त्री वार्ड स्थित नई सब्जी मंडी टीनशेड में रहने वाले 2 सगे भाई उमेश पिता बब्लू पंथी 12 वर्ष,कान्हा पिता बब्लू पंथी 9 वर्ष एवं मुलू पिता राजू आदिवासी उम्र 16 वर्ष तीनों रविवार की शाम से लापता थे।जिनका शव दूसरे दिन सोमवार को शाम सब्जी मंडी के पास ही ओवर ब्रिज के पिलर के लिए खोदे गए गड्ढे में उतराते हुए मिले थे। मृतकों के कपड़े गड्ढे के पास से ही अलग अलग स्थानों पर से मिले ह। जिससे संभावना जताई जा रही है कि तीनों बालक नहाने के लिए गड्ढे में कूंदे होगें। जिनकी गड्ढे में ही डूब कर मौत हो गई। इस मामले में ओवरब्रिज निर्माण कर रही कंपनी को दोषी मना जा रहा है । जिसके द्वारा बिना सुरक्षा के लिए खोदे गए गड्ढे को खुले में छोड़ा गया था। जो करीब 10 माह पहले से इसी हालात में डला था ।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Old sewer drained out of the pit, closed by temporary drain, covered with tin


source https://www.bhaskar.com/local/mp/sagar/bina/news/old-sewer-drained-out-of-the-pit-closed-by-temporary-drain-covered-with-tin-127465605.html

चने का भुगतान समय पर नहीं मिलने से बोवनी से वंचित हो रहे किसान

सेवा सहकारी समितियों द्वारा समर्थन मूल्य पर चना खरीदी के बाद अभी तक भुगतान नहीं किए जाने से परेशान किसानों ने एक ज्ञापन एसडीएम राकेश मरकाम को सौंपा। जिसमें उल्लेख किया गया कि हम सभी किसान तहसील हटा और पटेरा के हैं। सभी किसानों ने समर्थन मूल्य पर सेवा सहकारी समितियों को 29 मई से 15 जून तक चना की उपज बेची और 30 रुपए क्विंटल पल्लेदारों को तुलाई और भराई के दिए हैं बल्कि यह भुगतान सेवा सरकारी समितियों को करना था। तुलाई और फीडिंग के सात दिन में किसानों का भुगतान भी किया जाना था।

लेकिन किसानों की फीडिंग 1 जून को हो गई थी और एक माह बीत जाने के बाद भी भुगतान नहीं हुआ है। किसान केशवराम पटेल ने बताया कि खरीफ की फसल की बोवनी होने का समय चल रहा है और भुगतान नहीं होने से खाद बीज की समस्या बन रही है। सही समय पर भुगतान नहीं हुआ तो हम लोग बोवनी से वंचित रह जाएंगे। किसान चंद्रभान पटेल ने बताया कि हम लोगों के पास खेती ही आजीविका का साधन है और समय पर भुगतान नहीं होने से आर्थिक रुप से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए शीघ्र भुगतान कराया जाए। ज्ञापन देते समय सुरेश, उमराव, देवी, कृष्ण कुमार, धर्मेंद्र आदि की उपस्थित रही।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Farmers getting deprived of sowing due to non-payment of gram in time


source https://www.bhaskar.com/local/mp/sagar/hata/news/farmers-getting-deprived-of-sowing-due-to-non-payment-of-gram-in-time-127465602.html

अंडर ब्रिज बने तीन वर्ष बीते लेकिन बारिश के पानी की निकासी की नहीं की कोई व्यवस्था

घटेरा स्टेशन व रेलवे पुल के बीच बनाए गए अंडरब्रिज में बारिश के पानी निकासी की व्यवस्था तीन वर्ष के बाद भी नहीं हुई है। बारिश के पानी का भराव ग्रामीणों के लिए आवागमन में परेशानी का सबब बन हुआ है।
अंडर ब्रिज के नीचे गहराई में तीन फीट तक पानी का भराव हो जाता है, जिससे अंडरब्रिज से निकलने वाले वाहन चालकों व आम राहगीर इस गहरे पानी से होकर निकल रहे हैं। यह परेशानी विगत वर्षों से बनी हुई है और बारिश के होते ही यह समस्या ग्रामीणों के लिए मुसीबत बन जाती है।

जबकि अंडरब्रिज से घटेरा गाड़िया चनपुरा सहित दर्जनों ग्राम का आवागमन होता है। ग्राम के सरपंच वेदवती राजू शर्मा ने 24 मई 2017 को क्षेत्रीय मंडल रेल प्रबंधक मध्य रेल जबलपुर को एक आवेदन देकर बारिश के पूर्व घटेरा अंडरब्रिज से बारिश के पानी निकासी की व्यवस्था करने की मांग की थी, बावजूद इसके 2018-19 की बारिश में ग्रामीणों की समस्या का समाधान नहीं हुआ। रेल मंडल प्रबंधन के द्वारा वर्ष 2020 में समस्या के समाधान के लिए कार्य तो शुरू किया गया था लेकिन बारिश के पहले ही कार्य अधूरा छोड़ दिया गया है। जिससे ग्रामीणों को इस वर्ष भी अंडरब्रिज के नीचे हो रही जलभराव की स्थिति में आवागमन बाधित हो रहा है।
ज्ञात हो कि घटेरा स्टेशन और पुल के बीच बने अंडरब्रिज की मांग वर्षों से ग्रामीणों के द्वारा की जा रही थी और घटेरा से गाड़िया चनपुरा तक सड़क निर्माण होने के बाद अंडरब्रिज से बिना रुके 24 घंटे यातायात सुलभ होने की सुविधा पर अंडरब्रिज निर्माण हुआ। लेकिन अब तक जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने से बारिश में असुविधा हो रही है।
ग्रामीणों व मरीजों को रेलवे लाइन क्रासिंग के लिए अंडर ग्राउंड बना ब्रिज में बारिश में लबालब भरे पानी को पार करके निकलना पड़ता है। स्थिति इतनी बिगड़ जाती है कमर तक पानी से होकर ग्रामीणों को व अन्य वाहन निकालने पड़ते हैं। बाइक की टंकी तक पानी में डूब जाती है। ऐसे में हादसा भी होसकता है।
ग्रामीणों ने मांग की है कि अंडरब्रिज से बारिश में सुगम आवागमन के पानी की निकासी की व्यवस्था का कार्य शीर्घ से शीर्घ पूर्ण किया जाए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Under bridge has been built for three years but there is no arrangement of rainwater drainage


source https://www.bhaskar.com/local/mp/sagar/banwar/news/under-bridge-has-been-built-for-three-years-but-there-is-no-arrangement-of-rainwater-drainage-127465595.html

परिजन को चाय देने के बाद सातवीं की छात्रा ने दी जान

पिपलानी इलाके में मंगलवार को एक किशोरी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सुसाइड नोट नहीं मिलने से फिलहाल कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। किशोरी सोमवार रात एक शादी समारोह से घर लौटकर आई थी। पुलिस के अनुसार सौ क्वार्टर बस्ती पिपलानी निवासी 15 वर्षीय वर्षा पिपराईया सातवीं कक्षा की छात्रा थी। उसने सुबह परिजन को चाय दी और घर के अंदर जाकर फांसी लगा ली। परिजनों ने उसे फंदे पर लटके देखा तब पुलिस को सूचना दी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि उसने सुबह सभी से बात की थी। साथ में ही चाय पी थी।
सड़क हादसे में तीन गंभीर
ऐशबाग इलाके में सोमवार रात दो बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सुदामा नगर निवासी 38 वर्षीय सैय्यद आरिफ अली सोमवार को पत्नी को मायके छोड़ने के लिए बुधवारा गए थे। रात सवा ग्यारह बजे वे बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वे सुदामा नगर मोड़ पर मुड़े तभी पिपलानी की ओर से आ रही बाइक से टकरा गए। दूसरी बाइक पर 80 फीट रोड शिवनगर निवासी 18 वर्षीय रिंकू और 19 वर्षीय आशीष सवार थे। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/the-seventh-student-gave-her-life-after-giving-tea-to-her-family-127465594.html

4 साल बाद सूखा रहा जून.. सिर्फ 55.2 मिमी बारिश, काेटा से 16.6 मिमी कम

बिना बारिश के ही जून का आखिरी दिन भी बीत गया। जिले में 4 साल बाद जून में सबसे कम 55.2 मिलीमीटर बारिश हुई है। इससे पहले जून 2016 में 46.4 मिमी बारिश हुई थी। जबकि जून में औसत बारिश का कोटा 71.8 मिमी है। पिछले तीन दिन से ग्वालियर प्रदेश में सबसे गर्म बना हुआ है। मंगलवार को भी अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री दर्ज किया गया। यह प्रदेश में सबसे अधिक रहा। मौसम विभाग के अनुसार अंचल से होकर ट्रफ लाइन गुजर रही है लेकिन बादलाें को नमी तभी मिलेगी जब बंगाल की खाड़ी में मानसून सिस्टम सक्रिय होगा। 3 जुलाई की रात से अंचल में बारिश का सिलसिला शुरू हो जाएगा। बीती रात बूंदाबांदी होने से रात का पारा 6.20 लुढ़ककर 25.7 डिग्री पर आगया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 2.80 गिरावट के साथ 38.60 दर्ज किया गया। यह सामान्य से 1.50 अधिक रहा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/news/june-remains-dry-after-4-years-only-552-mm-of-rain-166-mm-less-than-keta-127464650.html

पूरे प्रदेश में आज से चलेगा ‘किल कोरोना अभियान’

प्रदेश में बुधवार से ‘किल कोरोना अभियान’ शुरू होगा। 15 जुलाई तक चलने वाले इस अभियान में डोर-टू-डोर सर्वे होगा। इसमें 11458 सर्वे टीम लगाई जाएंगी। हर टीम को नॉन कांटेक्ट थर्मामीटर, पल्स ऑक्सीमीटर आदि उपलब्ध कराए जाएंगे। सर्वे के बाद 3 लाख से ज्यादा चिह्नित संदिग्धों के सैंपल लिए जाएंगे। रोज 21 हजार टेस्ट करने की क्षमता विकसित की जा रही है।

इसके बाद प्रदेश में प्रति 10 लाख पर टेस्ट की संख्या 4022 से बढ़कर 7747 होने की संभावना है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हाल में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में कमिश्नर-कलेक्टर को अभियान चलाने के निर्देश दिए थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
भोपाल के पास गोहरगंज में एक व्यक्ति के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। यहां लोगों से जानकारी ली।


source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/the-kill-corona-campaign-will-run-in-the-entire-state-from-today-127465591.html

नाबालिग का अपहरण करने के आरोपी की जमानत अर्जी खारिज

विशेष न्यायाधीश आरएस शर्मा ने 13 वर्षीय नाबालिग लड़की को धमकाकर अपहरण करने के मामले में आरोपी की जमानत मामला गंभीर मानते हुए खारिज कर दी।
कोरोना वायरस संक्रमण के चलते सुनवाई वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से की गई। शासन की ओर से पैरवी विशेष लोक अभियोजक राजीव बद्री सिंह ठाकुर द्वारा की गई। अभियोजन के अनुसार 26 अप्रैल 2020 को शाम 6 बजे पीड़िता की मां पानी भरने गांव में गई थी। उस समय पीड़िता घर पर अकेली थी। तभी थाना तेंदूखेड़ा के अंतर्गत आने वाले ग्राम बेलढाना निवासी आरोपी बेड़ीलाल केवट 18 वहां आया और पीड़िता को शादी करने की कहकर अपने साथ ले जाने लगा। पीड़िता के मना करने पर जान से मारने की धमकी देकर अपने ग्राम बेलढाना ले गया।

ग्राम बेलढाना की एक टपरिया में पीड़िता को छोड़ जब वह खाना लेने गए तो पीड़िता वहां से निकलकर मुख्य मार्ग तरफ आ गई। जहां पर उसका भाई मिला। फिर पीड़िता व घर के लोग थाना तेंदूखेड़ा पहुंचे, जहां पर घटना की रिपोर्ट लिखाई। बचाव पक्ष ने आरोपी के 18 वर्ष का होने एवं निर्दोष होने का हवाला देकर जमानत मांगी। वहीं शासकीय अभिभाषक ने घटना को 13 वर्षीय बालिका का बल पूर्वक अपहरण करने को गंभीर बताते हुए खारिज की मांग की। न्यायालय ने अव्यस्क पीड़िता को जबरन अगवा करने के आरोपी को गंभीर मानते हुए जमानत खारिज कर दी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/sagar/damoh/news/bail-application-of-accused-of-kidnapping-a-minor-dismissed-127465590.html

लॉकडाउन में वेतन देने से मुकरा सेठ, कर्मचारी ने की खुदकुशी

मोहन नगर में आर्थिक तंगी से परेशान व्यक्ति ने मंगलवार सुबह अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुसाइडल नोट में उसने आत्महत्या का कारण आर्थिक तंगी बताया। लॉकडाउन में फैक्टरी बंद हुई तो वेतन नहीं मिला और मोहन नगर निवासी व्यक्ति पर कर्जा चढ़ गया। जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजन को सौंप दिया। औद्योगिक क्षेत्र थाने में प्रकरण दर्ज किया है।
एएसआई कमालसिंह बामनिया ने बताया घटना में मोहन नगर निवासी 55 वर्षीय रफीक पिता बुंदू शाह की मौत हुई है। वे औद्योगिक क्षेत्र डोसीगांव स्थित जहीर भाई की प्लास्टिक फैक्टरी में काम करते थे और पत्नी रोशन बी के साथ किराए के मकान में रहते थे। उनके दो बेटे मोहसिन और वसीम भी परिवार के साथ मोहन नगर में अलग रहते हैं और मजदूरी करते हैं। बेटी यास्मीन की शादी हो चुकी है वह भी मोहन नगर में उनके घर के पास ही रहती है। मंगलवार सुबह करीब 7 बजे पत्नी रोशन बी काम करने गई और रफीक शाह घर में थे। सुबह 8:30 बजे बेटी यास्मीन घर पहुंची तो पिता को पंखे पर रस्सी से बंधे फंदे पर लटके देखा। शोर मचाया तो पड़ोसी और पास में रहने वाले दोनों भाई आ गए। सूचना पर एफएसएल अधिकारी अतुल मित्तल और औद्योगिक क्षेत्र थाने से पुलिसकर्मी पहुंचे और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।

वादा खिलाफी- हल्का काम देने व नियमित तनख्वाह का कहा था
रफीक शाह के पास मिले सुसाइडल नोट में लिखा है फैक्टरी में काम करने के दौरान उनका हाथ मशीन में आ गया था जिससे उंगली कट गई। फैक्टरी मालिक जहीर भाई ने उन्हें फैक्टरी में हल्का काम देने और नियमित तनख्वाह देने का वादा किया इसलिए घटना की पुलिस रिपोर्ट नहीं करवाई। बाद में जहीर भाई ने तनख्वाह देना बंद कर दिया। लॉकडाउन में काम भी नहीं मिला।घर किराया भी नहीं दिया है। लोगों की उधारी चढ़ गई है। आर्थिक रूप से परेशान हो गया हूं इसलिए आत्महत्या कर रहा हूं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/employee-commits-suicide-after-paying-salary-in-lockdown-127464903.html

आनू फाटक के पास रेलवे ट्रेक पर 200 मी. तक दौड़ाई जेसीबी

दमोह-कटनी रेलखंड पर रेलवे की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। जहां पर आनू रेलवे फाटक के पास एक जेसीबी को 200 मीटर तक रेलवे पटरियों पर चलाई गई। मामला सामने के आने के बाद रेलवे के स्थानीय अधिकारी इस मामले में चुप्पी साधे बैठे हैं। जानकारी के अनुसार आनू फाटक के पास रेलवे द्वारा अंडर ब्रिज बनाया गया है। जहां पर कुछ काम शेष होने के कारण ठेकेदार द्वारा वहां पर जेसीबी बुलाई गई थी।

पहले तो जेसीबी ट्रेक के बाजू से खेतों से होकर कीचड़ होने की वजह से बमुश्किल से पहुंची। इसी बीच काम करने के बाद जेसीबी लौटने लगी तो स्थानीय ग्रामीणों ने अपने खेतों से जेसीबी ले जाने से मना कर दिया। इसी बीच अप लाइन पर एक मालगाड़ी दमोह से कटनी की ओर गई। इसके बाद ठेकेदार ने पता किया कि अभी इस ट्रक पर कोई भी गाड़ी नहीं आने वाली है।

जिसके चलते जेसीबी को रेलवे ट्रेक पर ही निकाला गया। करीब 200 मीटर तक जेसीबी रेलवे के स्लीपर से होकर दौड़ती नजर आई। खास बात तो यह है कि मौके पर रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों से अनुमति लिए बिना ही इतने वजनी वाहन को निकाला गया। यदि जेसीबी से सीमेंट के स्लीपर या ट्रेक में कुछ छति हो जाती तो वहां से ट्रेन निकलने से कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था।

इस संबंध में वरिष्ठ रेल खंड अभियंता नीरज श्रीवास्तव, सीसीआई सतीशचंद्र अग्रवाल से संपर्क किया लेकिन उन्होंने फोन रिसीव ही नहीं किया। इस संबंध में पश्चिम मध्य रेलवे जबलपुर मंडल पीआओ प्रियंका दीक्षित का कहना है कि एलएचएस 68 पर काम चल रहा था। जहां ठेकेदार द्वारा जेसीबी को काम पर रखा गया था। ठेकेदार द्वारा उचित सुरक्षा के तहत एसएसई नेपाल सिंह की उपस्थिति में निकाली गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
200 m on railway track near Anu Gate. Run till jcb


source https://www.bhaskar.com/local/mp/sagar/damoh/news/200-m-on-railway-track-near-anu-gate-run-till-jcb-127465587.html

शिवराज बोले- राहुल कभी अपनों से भी सवाल करें; कमलथनाथ ने ली चुटकी- यार रहजनों से आपने भी तो खूब यारी निभाई है

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के शायराना बयान पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी कुछ इसी अंदाज में उन्हें जवाब दिया। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी चुटकी लेते हुए शिवराज काे जवाब दिया। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन में चीन का कोई जिक्र न होने पर निशाना साधा था।

इसके बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर कहा कि - ‘यूं ही दिल खोलकर आप बात करें, कभी अपनों से भी सवाल करें। आपको रहजनों से गिला है तो अपने यार रहजनों से आप कुछ तो सवाल करें। इसके तुरंत बाद पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि -‘यार रहजनों से आपने भी तो खूब यारी निभाई है।’ जा-जाकर उनके आगे खूब झोलियां फैलाई हैं। उनकी तारीफों में भी जी भरकर कसीदे गढ़े हैं। आज अपनों से सवाल की हिम्मत नहीं है आपमें। इसलिए क्या खूब पलटी खाई है आपने’।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो।


source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/shivrajs-answer-to-rahul-never-ask-your-loved-ones-kamalath-nath-took-a-pinch-friend-you-too-have-played-a-lot-127465585.html

डाक घर में पत्नी की ड्यूटी, मगर पति दे रहे सेवाएं

जिले के दो डाक घरों में अजीबोगरीब स्थितियां बनी हुई हैं। इन डाक घरों में महिलाओं की ड्यूटी है, लेकिन वे ड्यूटी पर तैनात नहीं रहतीं, उनकी जगह पर उनके पति सेवाएं दे रहे हैं। जब भी कोई व्यक्ति कार्यालय से जुड़ा काम लेकर आता है वह कुर्सी पर पति को देखकर चौंक जाता है। दरअसल डाक घर में वित्तीय काम भी होते हैं, ऐसे में रुपयों का जमा करना और निकालने जैसे काम भी किए जाते हैं, यह सभी काम महिलाओं के पति करते हैं, जबकि महिलाएं कार्यालय में होती ही नहीं हैं।

इस तरह के दो मामले सामने आए हैं। बताया जाता है कि तेंदूखेड़ा के तारादेही के पोस्ट आफिस में बैंक पोस्ट मास्टर के पद पर गीता अहिरवार पदस्थ हैं, लेकिन उनकी जगह पर उनके पति मुकेश अहिरवार सेवाएं दे रहे हैं। इतना ही नहीं वे पिछले दो साल से निरंतर पोस्ट ऑफिस कार्यालय में बैठ रहे हैं और वित्तीय काम भी देख रहे हैं। कुछ इसी तरह की शिकायत समनापुर पोस्ट आफिस से सामने आई है। यहां पर भी बीपीएम अभिलाषा गौड़ हैं, लेकिन सेवाएं उनके पति आनंद गौड़ दे रहे हैं। स्थानीय निवासी अर्पित बड़कुल ने इस स्थिति से सागर में पदस्थ वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया है, लेकिन अभी तक इस मामले में कोई कार्रवाई विभागीय स्तर पर नहीं हुई है। जबकि खाता धारकों को डर है कि कहीं उनकी गाढ़ी कमाई खुर्द बुर्द न हो जाए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Duty of wife in post office, but husband is giving services


source https://www.bhaskar.com/local/mp/sagar/damoh/news/duty-of-wife-in-post-office-but-husband-is-giving-services-127465584.html

जावरा में तूफान से  400 पेड़ समेत बिजली के 80 खंभे गिरे, 24 घंटे में 2.28 इंच बारिश दर्ज

मंगलवार तड़के 4 बजे आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश हुई। तूफान ने ऐसी तबाही मनाई कि सुबह उजाला हुआ तो हर तरफ नुकसानी का मंजर नजर आया। पूरे ब्लॉक में 400 से ज्यादा विशालकाय पेड़ गिर गए। डीई एमके मेड़ा ने बताया 80 बिजली खंभे टूटे। नगर व अंचल मिलाकर 35 से ज्यादा घरों के पतरे उड़ गए। कई दीवारें ढही। शुक्र है जनहानि नहीं हुई लेकिन अनाज, घरेलू सामग्री गीली हो गई। तहसीलदार नित्यानंद पांडेय ने पटवारियों को सर्वे के निर्देश दिए। फोरलेन पर भगतसिंह कॉलेज के सामने पांच से ज्यादा बड़े पेड़ गिरने से सुबह दो घंटे यातायात ठप रहा।
झोपडि़यों पर गिरे पेड़

हुसैन टेकरी क्षेत्र में टॉप शरीफ के पास रोड किनारे बनी झोपडि़यों पर पेड़ गिर गए। यहां कई लोग बाल-बाल बचे। बामनखेड़ी से टेकरी तरफ जाने वाला रास्ता भी दोपहर तक बंद रहा। जून में पिछले साल 5 इंच बारिश हुई थी, इस बार 11.14 इंच हो गई- मंगलवार तड़के घंटेभर बारिश हुई तो मलेनी नदी उफन गई। हतनारा गांव की पुरानी पुलिया डूब गई। जावरा में 24 घंटे के दरमियान 2.28 इंच बारिश दर्ज की। जून में कुल बारिश 11.14 इंच हाे गई, जबकि पिछले साल 30 जून की स्थिति में 5 इंच बारिश ही हुई थी।
रोजाना में बाड़े की दीवार ढही

अरनियापिथा नई मंडी की गोल बिल्डिंग में राष्ट्रीय कृषि बाजार केंद्र के ऊपर लगा नेटवर्क टॉवर आंधी से टूटकर गिर गया। रोजाना में दिलीप प्रजापत के बाड़े की दीवार ढह गई। पलंग, दरवाजे टूट गए।

इस मानसून में पहली बार हतनारा में सुबह करीब दो घंटे तक आवागमन बंद रहा

उपलई-भूतेड़ा रोड 10 बजे तक बंद रहा, 30 से ज्यादा पक्षियों की मौत

उपलई-भूतेड़ा रोड पर कई जगह दर्जनभर पेड़ गिरने से यातायात ठप रहा। कैलाश मेहता, गोपाल नंदेड़ा ने बताया रोड पर ही हाईटेंशन लाइन के तार भी टूटे हुए थे। इन्हें हटाने पर सुबह 10 बजे बाद रास्ता चालू हुआ। भूतेड़ा में कई घरों के चद्दर उड़े। बसंतीलाल पांचाल के घर पर नीम का पेड़ गिर गया। दो बबूल के पेड़ गिरने से यहां घौसला बनाकर बैठे 30 से ज्यादा पक्षियों की मौत हो गई। सरसी में बस स्टैंड से शीतलामाता मंदिर के बीच बने नए रोड के कारण पानी निकासी नहीं हुई।

बरखेड़ी में भारी नुकसान, मकानोंकी पूरी की पूरी छतें ही उड़ गईं

बरखेड़ी में बलवंतसिंह पंवार, धनसिंह, गोपालसिंह, शैलेंद्रसिंह, रणजीत सिंह, बापूसिंह, सोहनसिंह, ईश्वरसिंह, फूंदासिंह समेत कई घरों से पतरे की छतें उड़ गई। चौकीदार हेमराज सूर्यवंशी ने बताया लोगों के अनाज व घरेलू सामग्री गिली हो गई। शुक्र है जनहानि नहीं हुई। पॉलिटेक्निक कॉलेज रोड स्थित अजवाइन फैक्टरी के शेड भी क्षतिग्रस्त हुए।
रोला में बिजली खंभे टूटे, रातभर बंद रही लाइटें

शाम 5 बजे बारिश हुई। तभी जावरा-सीतामऊ रोड पर जुझारलाल पाटीदार के खेत के पास बड़ा पेड़ बिजली तार पर गिरा। दो खंभे टूट गए। रोजला, सुजानपुरा में रातभर लाइटें बंद रही।

लुहारी में 13 घरों के चद्दर उड़े, विधायक चावला गांव पहुंचे
ग्राम लुहारी में मोतीलाल चौधरी, कचरुलाल पांचाल, रूपसिंह, दशरथ पाटीदार, नरवरसिंह, धर्मेंद्र राठौर, राधेश्याम, तुलसीराम गुजराती, उमाशंकर राठौर, सनी कुमार, कमल चौधरी, ओमप्रकाश राठौरअन्य के घरों चद्दर उड़ गए। नेतावली | किसानों के चेहरे खिल गए। गोपाल पाटीदार ने बताया अब बोवनी करेंगे। जावरा-सैलाना रोड पर इमली का विशालकाय पेड़ गिरने से रोज दोपहर तक बंद रहा। बिजली तार टूटने से बिजली सप्लाई ठप हो गई।जावरा-सीतामऊ रोड कांगला रूंडी पर बिजली पोल गिरने से रात में बिजली बंद रही।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
400 trees and 80 poles of electricity fell, 35 houses clutched, Maleni upheaval


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/jaora/news/400-trees-and-80-poles-of-electricity-fell-35-houses-clutched-maleni-upheaval-127464851.html

फ्री सर्विस का झांसा देकर उड़ाई कार पेपर और मोबाइल भी ले गया बदमाश

फ्री सर्विसिंग का झांसा देकर सोमवार को एक महिला के घर से उनकी कार लेकर भागे जालसाज को शाहपुरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गुलमोहर काॅलोनी, शाहपुरा निवासी 40 वर्षीय शीना थाॅमस ने थाने में आवेदन दिया था कि 28 जून की शाम उन्हें एक काॅल आया था। फोन करने वाले ने बताया कि घर पर ही कार सर्विसिंग करने की स्कीम चल रही है।

स्कीम सुनने के बाद शीना ने उसे अगले दिन सुबह 10 बजे घर आने को कहा था। तय समय पर एक युवक उनके घर पहुंचा और उसने शीना से गाड़ी की चाबी, रजिस्ट्रेशन, आधार और मोबाइल फाेन मांगा। उसने बताया कि मोबाइल में एप डाउनलोड करना पड़ेगा। थोड़ी देर बाद वे लौटीं तो देखा तो युवक कार लेकर गायब था। पुलिस ने छत्रपति नगर, अयोध्या नगर निवासी दीपक शर्मा और उसके सहयोगी चैतन्य कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने कार बरामद कर ली है।

सतना में हेराफेरी के मामले में हो चुका है गिरफ्तार
दीपक पिपलानी स्थित एक कॉल सेंटर में जॉब करता था। जनवरी में वह सतना चला गया। वहां कार शोरूम में काम करने लगा। यहां रीसेल एवं चार पुरानी कार हेराफेरी करके बेच दी थीं। पुलिस ने दीपक को गिरफ्तार कर 2 लाख 80 हजार रुपए नगद बरामद किए थे। उसकी निशानदेही पर एक कार भोपाल एवं 3 सतना से बरामद की गई थीं। दीपक जमानत पर रिहा हुआ था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/the-rogue-also-took-away-car-paper-and-mobile-by-pretending-to-have-free-service-127465576.html

Monday, June 29, 2020

नींद नहीं खुली तो बुदनी-होशंगाबाद के बीच यात्री ने चेन खींचकर ट्रेन रोकी, केस दर्ज

निजामुद्दीन से एर्नाकुलम जा रही स्पेशल एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे एक यात्री की नींद नहीं खुली तो बुदनी और होशंगाबाद के बीच चेन खींचकर ट्रेन रोक दी। दूसरी ओर इटारसी जंक्शन पर एक सीट पर दो दावेदार होने के विवाद में मुजफ्फरपुर-सूरत स्पेशल एक्सप्रेस को चेन खींचकर रोका गया। आरपीएफ ने दोनों मामलों में बिना उचित कारण के चेन पुलिंग करने का केस दर्ज किया है।

मामला 1 : निजामुद्दीन-एर्नाकुलम एक्सप्रेस में बुदनी-होशंगाबाद स्टेशनों के बीच चेन खींच कर ट्रेन रोकी गई। गाड़ी में तैनात अारपीएफ हेड कांस्टेबल तरुण कुमार ने जांच में पाया कि भिंड के 53 वर्षीय एक यात्री शीशुपाल ने ट्रेन के एसी कोच ए-3 की जंजीर खींची है। वे ग्वालियर से भोपाल की यात्रा कर रहे थे। भोपाल में नींद नहीं खुलने के कारण बुदनी के आगे चेन पुलिंग कर दी। पुलिस ने उन पर केस दर्ज कर दिया।

मामला 2 : मुजफ्फरपुर-सूरत स्पेशल एक्सप्रेस में कोच क्रमांक S-11 से चेन पुलिंग होने पर आरपीएफ के सब इंस्पेक्टर अजीत सिंह ने स्टॉफ के साथ 28 जून को इटारसी में कोच अटेंड किया। कोच में 28 वर्षीय संदीप परिहार निवासी बायडोली सूरत गुजरात ने चेन खींचकर ट्रेन रोकी थी। यात्री ने बताया उनकी सीट पर कोई अन्य यात्री सोया हुआ है। जो सीट अपनी बता रहा है। उक्त यात्री का टिकट चेक किया तो वह कोच S/11 बर्थ नंबर 3 व 5 का पाया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/news/if-the-sleep-could-not-open-the-passenger-stopped-the-train-by-pulling-a-chain-between-budni-hoshangabad-a-case-was-registered-127462212.html

निर्माण दर बढ़ोतरी को मंजूरी मिली कल से लागू होगी नई गाइडलाइन

मप्र शासन ने लॉकडाउन के कारण नई गाइडलाइन के प्रस्तावित प्रावधान 30 जून तक के लिए स्थगित कर दिए थे। सोमवार को केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड की भोपाल में हुई बैठक में बोर्ड ने पूर्व में स्वीकृत की गई निर्माण दर की बढ़ी लागत को मंजूर कर लिया है। इसके अलावा नई 98 कॉलोनियों के नाम भी जोड़ने की सहमति दे दी है।

इंदौर की नई गाइडलाइन 1 जुलाई से लागू हो जाएगी, जिसमें नई बढ़ी हुई निर्माण दर प्रभावी होने के साथ ही स्टाम्प ड्यूटी, पंजीयन शुल्क में मिल रही छूट भी 30 जून को खत्म हो जाएगी।


वरिष्ठ जिला पंजीयक बालकृष्ण मोरे ने कहा कि मप्र शासन के निर्देश आ गए हैं, जिसमें इंदौर की गाइडलाइन आदि को मंजूरी मिल गई है। वहीं छूट खत्म होने के दो दिन पहले सोमवार को एक ही दिन में 408 दस्तावेज पंजीबद्ध हुए, जिससे विभाग को करीब पांच करोड़ का राजस्व मिला। इतने दस्तावेज मप्र के किसी भी अन्य जिले में पंजीबद्ध नहीं हुए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/new-hike-in-construction-rate-will-be-approved-from-tomorrow-127462211.html

रात 12 से सुबह 8 बजे तक खनिज चाैकी पर तैनात होंगे अधिकारी

भोपाल तिराहे से भेापाल की ओर जाने वाले रेत से भरे डंपरों की जांच करने के लिए एडीएम जीपी माली ने खनिज चौकी पर नायब तहसीलदार की ड्यूटी लगाई है। उन्होंने रोस्टर के अनुसार ड्यूटी लगाई है। जो रेत चोरी को पकड़ने के का काम करेंगे। अब यह अधिकारी रात 12 बजे से सुबह 8 बजे तक भोपाल तिराहे पर ड्यूटी करेंगे। इसमें नायब तहसीलदार और खनिज निरीक्षक तैनात किए गए हैं, जबकि जिले की डोलरिया और नानंदनेर चाैकी पर अभी तक किसी भी अधिकारी की ड्यूटी नहीं लगाई गई है।

ये देंगे ड्यूटी
29 जून: मृगनेंद्र सिसाेदिया, नायब तहसीलदार, 30 जून: सुनील वर्मा, नायब तहसीलदार, 1 जुलाई: ललित साेनी, नायब तहसीलदार, 2 जुलाई: अर्चना ताम्रकार, खनिज निरीक्षक, 3 जुलाई: पुष्पेंद्र त्रिपाठी, खनिज निरीक्षक, 4 जुलाई: मृगनेंद्र सिसाेदिया,नायब तहसीलदार, 5 जुलाई: सुनील वर्मा,नायब तहसीलदार, 6 जुलाई: ललित साेनी,नायब तहसीलदार, 7 जुलाई: अर्चना ताम्रकार, खनिज निरीक्षक, 8 जुलाई: पुष्पेंद्र त्रिपाठी,खनिज निरीक्षक



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/news/officers-will-be-posted-on-the-mineral-chain-from-12-to-8-in-the-night-127462207.html

सिंघाड़े की खेती रोकी, कब्जे हटाए तो मिलता रहा 30 एमएलडी पानी

दीपेश शर्मा,600 एकड़ में फैले यशवंत सागर तालाब की गहराई भले ही 19 फीट है लेकिन यह तालाब सालभर इंदौर को 30 एमएलडी पानी देता रहा। 100 से ज्यादा डोंगियों से सिंघाड़े की खेती के दौरान कीटनाशकों का जमकर प्रयोग और पाल पर 50 से ज्यादा झोपड़ियों से जकड़े यशवंत सागर को मुक्त करने के लिए भास्कर ने पिछले साल अभियान चलाया।

नतीजा यह हुआ कि तालाब में अभी भी 12 फीट से ज्यादा पानी भरा है, जबकि बारिश अभी ठीक से शुरू भी नहीं हुई है। भास्कर के साथ इस तालाब की मौजूदा स्थिति देखने पहुंचे जलकार्य समिति प्रभारी रहे बलराम वर्मा ने बताया कि यशवंत सागर अब तक की सबसे बेहतर स्थिति में आ गया है। तालाब की मॉनिटरिंग के लिए मछली पालन का ठेका भी दिया जा चुका है।

अब इसकी तैयारी... लगेगा फ्लोटिंग सोलर प्लांट
तालाब पर 500 करोड़ से 120 मेगावॉट बिजली के लिए सोलर फ्लोटिंग प्लांट लगाया जाएगा। 80 मेगावॉट का प्लांट यशवंत सागर में और 40 मेगावॉट का प्लांट जलूद में लगेगा। अभी निगम को 20 करोड़ रुपए महीना बिजली का बिल भरना पड़ता है। इस प्लांट से न सिर्फ बिजली के बिल की बचत होगी बल्कि सात साल में पूरा प्लांट लाभ की स्थिति में आ जाएगा।

ये करना बाकी...पाल को मजबूत बनाना, पानी की चोरी रोकना
तालाब की पाल को मजबूत करने की जरूरत है। तालाब का गहरीकरण भी जरूरी है। तालाब की चैनल महू से आने वाले वन क्षेत्र के कारण बेहतर स्थिति में है। क्षमता कम होने से हर बार साइफन खोलने पड़ते हैं।

इस तालाब का पानी सबसे ज्यादा चोरी हो रहा है। तालाब में सीधे मोटर लगाकर किसान फसलें सींचते हैं। समय-समय पर प्रशासन मोटर जब्त करता है लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं होने से स्थिति नहीं बदली।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
यशवंत सागर - 600 एकड़ में फैले इस तालाब में अब लगेगा सोलर प्लांट।


source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/singhade-cultivation-stopped-30-mld-water-is-available-if-removed-from-possession-127462206.html

परीक्षा फाॅर्म भरने वाले स्टूडेंट्स का ही बनेगा बिना परीक्षा के रिजल्ट, फाॅर्म नहीं भरने वाले, फेल और सप्लीमेंट्री वालाें काे देनी हाेगी परीक्षा

बिना परीक्षा के रिजल्ट बनाने का लाभ केवल उन्हीं काॅलेज स्टूडेंट्स काे मिलेगा जाे परीक्षा फाॅर्म भरकर परीक्षा में शामिल हाेने की प्रक्रिया पूरी कर चुके थे। वहीं जिनके परीक्षा फाॅर्म नहीं भरवाए गए, लेकिन पिछली कक्षा पास करके वर्तमान कक्षा की पढ़ाई कर रहे थे उनका भी बिना परीक्षा के रिजल्ट बनाया जा सकेगा।

फाॅर्म ना भरने वाले, पिछली कक्षा में सप्लीमेंट्री और फेल स्टूडेंट्स के बिना परीक्षा के रिजल्ट नहीं बनाए जाएंगे। बिना परीक्षा के रिजल्ट बनाने की कार्रवाई के लिए उच्च शिक्षा विभाग की विशेष कमेटी परीक्षा और रिजल्ट के प्रत्येक बिंदु पर चर्चा कर रही है। इससे बाद में स्टूडेंट्स, प्राध्यापकाें, काॅलेज प्रबंधन, विश्वविद्यालयाें और उच्च शिक्षा विभाग काे परेशान ना हाेना पड़े।
जिनके रिजल्ट नहीं उनकी हाेगी परीक्षा
जिन स्टूडेंट्स के रिजल्ट नहीं बन सकेंगे वे स्टूडेंट्स स्थिति सामान्य हाेने पर हाेेने वाली परीक्षा में शामिल हाे सकेंगे। यह विशेष परीक्षा हाेगी जिसमें वे स्टूडेंट्स भी शामिल हाे सकेंगे, जाे बिना परीक्षा के बने रिजल्ट से संतुष्ट नहीं हाेंगे। संक्रमण की स्थिति सामान्य हाेने और काॅलेज खुलने पर विशेष परीक्षा का टाइम टेबल जारी किया जाएगा।

बीयू ने वापस बुलाए पर्चे
1 मार्च से काॅलेजाें में कुछ कक्षाओंकी परीक्षा शुरू हाे गई थी। जाे 22 मार्च तक संचालित हुई इसके बाद स्थगित कर दी गई। इसके बाद फाइनल ईयर की परीक्षा करवाने के निर्देश पर 29 जून से परीक्षा का टाइम टेबल जारी किया गया था। जिसके लिए बीयू काॅलेजाें में प्रश्नपत्र पहुंचा चुकी थी। अब परीक्षा रद्द हाेने की स्थिति में पर्चे वापस बुलवाए जा रहे हैं।

परीक्षा नहीं ताे क्या और कैसे इस पर लगातार काम किया जा रहा है। छात्रहित में प्रवेश औरपरीक्षा की तैयारी जारी है। निर्णय हाेते ही शासन से निर्देश जारी किए जाएंगे।
डाॅ. धीरेंद्र शुक्ल, ओएसडी उच्च शिक्षा

इन स्टूडेंट्स के बनेंगे रिजल्ट

  • जाे स्टूडेंट्स 20 मार्च तक हुई परीक्षा में शामिल हुए।
  • जाे स्टूडेंट्स परीक्षा फार्म भरने की प्रक्रिया हाेने पर फार्म भर चुके हैं।
  • जाे पिछली कक्षा में पास हाेकर वर्तमान कक्षा की पढ़ाई कर रहे हैं।

इन स्टूडेंट्स के नहीं बनेगे बिना परीक्षा के रिजल्ट

  • जिनने परीक्षा फार्म नहीं भरे।
  • जाे 20 मार्च तक चली परीक्षा में लगातार अनुपस्थित रहे।
  • जिनकाे यूजी की वार्षिक परीक्षा में सप्लीमेंट्री और पीजी के में एटीकेटी आई हाे।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/news/the-students-who-fill-the-examination-form-will-be-made-without-the-results-of-the-examination-those-who-do-not-fill-the-form-fail-and-supplementary-people-will-have-to-give-the-exam-127462204.html

आईआईटी में वाट्सएप से परीक्षा 24 घंटे में जवाब दे सकेंगे छात्र

आईआईटी इंदौर बीटेक अंतिम वर्ष के छात्रों की परीक्षा वाट्सएप के जरिए ले रहा है। संस्थान ने छात्रों को सवालों के जवाब भी चार से चौबीस घंटों के भीतर देने की छूट दी है। जवाब देने के लिए छात्र वाट्सएप, ई-मेल या क्लाउड का उपयोग कर सकते हैं।

संभवत: यह पहला मौका है जब आईआईटी जैसा संस्थान सोशल मीडिया के जरिए परीक्षा ले रहा है। 28 जून से शुरू हुई अंतिम सेमेस्टर के छात्रों की परीक्षा 6 जुलाई तक चलेगी। सुबह छात्रों को प्रश्न ई-मेल, क्लाउड और वाट्सएप के जरिए भेजे जाते हैं। एक कागज पर उनके जवाब लिखकर छात्र फोटो खींचकर या पीडीएफ के रूप में किसी भी माध्यम से संस्थान को पहुंचा सकते हैं। परीक्षा के लिए हर कोर्स का एक वाट्सएप ग्रुप बनाया गया है जिसमें प्रोफेसर के साथ एकेडमिक ऑफिसर और सभी छात्र शामिल होते हैं। आईआईटी के मीडिया अधिकारी सुनील कुमार ने बताया, दूरस्थ क्षेत्र के छात्र भी पेपर पर जवाब लिखकर इंटरनेट कनेक्टिविटी में जाकर हमें जवाब भेज सकते हैं। इस प्रक्रिया को छात्रों के सुझाव के बाद ही अपनाया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/students-will-be-able-to-answer-the-exam-in-24-hours-from-whatsapp-in-iit-127462201.html

छुट्‌टी के दिन आईडीए में दस्तावेज फाड़ते रिटायर्ड अधिकारी का वीडियो वायरल

मई में रिटायर हुए अधिकारी का रविवार के दिन आईडीए पहुंचकर दस्तावेज फाड़ने का वीडियो सोमवार को वायरल हुआ। संबंध में आईडीए सीईओ विवेक श्रोत्रिय का कहना है कि आईडीए के पूर्व एक्जीक्यूटिव इंजीनियर रमण महाजन को मैंने ही कहा था कि वे अपने प्रोजेक्ट और अन्य दस्तावेज दूसरे अधिकारी को सौंप दें। उनके साथ हमारे सुप्रिंटेंडेंट इंजीनियर भी थे।

उन्होंने जो दस्तावेज फाड़े वे गैर जरूरी हो सकते हैं। रमण महाजन ने कहा, मुझे सीईओ ने ही निर्देश दिए थे। मैंने सिर्फ फोटो कॉपी और डुप्लीकेट दस्तावेजों को वहां से हटाया। शासकीय दस्तावेजों के साथ छेड़छाड़ नहीं की।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Video of retired officer tearing documents in IDA on holiday


source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/video-of-retired-officer-tearing-documents-in-ida-on-holiday-127462198.html

प्रतिनियुक्ति की मांग को लेकर शिक्षक संघ ने दिया ज्ञापन

जिले में बीएसी और सीएसी प्रतिनियुक्ति की लंबित मांग को लेकर सोमवार को एक ज्ञापन तहसीलदार डीके सांवले को सौंपा। मध्य प्रदेश शिक्षक संघ के तहसील अध्यक्ष संतोष शर्मा ने बताया कि जनपद शिक्षा केंद्रों में लंबित बीएसी एवं सीएसी काउंसिलिंग द्वारा शिक्षा विभाग से पात्र शिक्षकों को डेपुटेशन पर लेकर कार्य निश्चित समय सीमा के लिए सौंपा जाता है। 7 जनवरी 2020 को प्रतिनियुक्ति को लेकर काउंसलिंग हो चुकी है। पांच माह के उपरांत भी बीएसी और सीएसी प्रतिनियुक्ति की सूची जारी नहीं की गई है।

नियमानुसार तय समयावधि उपरांत पुनः काउंसिलिंग कर प्रतिनियुक्ति पर लेकर नए शिक्षकों को कार्य सौंपा जाता है, लेकिन काउंसिलिंग उपरांत भी नई प्रतिनियुक्ति के स्थान पर पहले से जमें अथवा नियम विरूद्ध रिक्त पदों पर अस्थाई नियुक्ति दे कार्य कराया जा रहा है। इससे संबंधित कार्यालय व शालाओं के कार्यों पर विपरीत प्रभाव पड़ने की संभावना हमेशा बनी रहती है। इस दौरान मध्यप्रदेश शिक्षक संघ के नगर अध्यक्ष संतोष गुरु, संतोष शर्मा, अनिल मसीह, ओम प्रकाश धनगर, राम सिंह रघुवंशी, गोविंदसिंह रघुवंशी, अनिल गौर, विक्रम सिंह रघुवंशी, अनिल दुबे, विनय शर्मा, दीपक तिवारी उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/news/teachers-union-submitted-a-memorandum-seeking-the-deputation-127462194.html

भेदभाव से अतिक्रमण हटाने का लगाया आरोप, कांग्रेसियों ने सौंपा ज्ञापन

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को एसडीएम वंदना जाट के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में प्रशासन द्वारा चलाई जा रही अतिक्रमण विरोधी मुहिम को भेदभाव पूर्ण बताते हुए उसमें सुधार की मांग की गई है।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि शहर में विगत 2 दिनों से प्रशासनिक अमले द्वारा बाजार क्षेत्र एवं मुख्य सड़क मार्ग पर फैले अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की जा रही है, वह भेदभाव पूर्ण है। कार्रवाई के दौरान प्रभावशाली लोगों का अतिक्रमण नहीं हटाया जा रहा है। प्रशासन की कार्रवाई सिर्फ छोटे और फुटकर दुकानदारों पर ही चल रही है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रशासन का अगर इसी तरह का रवैया रहता है तो छात्र संगठन द्वारा सड़कों पर आंदोलन करेगा। ज्ञापन देने वालों में संतोष मालवीय, गजेंद्र चौधरी, संजय तिवारी, ऋषभ दीक्षित, अर्पित तिवारी, कार्तिक शर्मा सहित पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/news/congressmen-submitted-memorandum-alleging-removal-of-encroachment-from-discrimination-127462190.html