आष्टा| नगर के मुख्य प्रवेश मार्ग चौपाटी चौराहा दुर्घटना का केंद्र बिंदु बना हुआ है। यहां पुलिस ने पिछले दिनों जेब्रा क्रासिंग व संकेतक बोर्ड लगाने के बाद भी वाहन चालक लापरवाही करते हुए यहां से तेज गति से निकलते हैं। जबकि उक्त मार्ग से 24 घंटे बाइक व अन्य चार पहिया वाहनों का आवागमन बना रहता है। चार महीने पहले ही एक ट्राले की चपेट में आकर दो बाइक सवारों की कुचलने से मौत हो गई थी। इसके अलावा यहां पर रात के समय रोशनी के भी पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। जबकि यहां पर डायल 100 का स्टाफ मौजूद भी रहता है। इसके बाद भी दोनों तरफ सड़क पर ही भोपाल-इंदौर से आने वाले वाहन कार, ट्रक व बस चालक अपने वाहन होटल के सामने खड़े करते हैं। जिससे रोड क्रास करने वालों को दूसरी तरफ से आने वाले वाहन दिखाई नहीं देते हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/sehore/news/mp-news-due-to-lack-of-adequate-light-the-days-of-accidents-at-chowpatty-intersection-063125-6730821.html
No comments:
Post a Comment