मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण कार्य संबंधी बैठक लेते एसडीएम केएल यादव।
आरोन| ग्राम पंचायतों के निर्वाचन के लिए ग्राम पंचायत की फोटो युक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण के लिए प्राधिकारी, पटवारी, सचिव, ग्राम रोजगार सहायकों का प्रशिक्षण सामुदायिक भवन आरोन में हुआ। जिसमें अनुविभागीय अधिकारी राजस्व केएल यादव तहसीलदार निर्मल राठौर, पंचायत इंस्पेक्टर सतेन्द्र भार्गव उपस्थित रहे।
प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षणार्थियों को बताया कि ग्राम पंचायत की मतदाता सूची में जिन मतदाताओं के नाम अन्य वार्ड में किन्ही कारणों से शिफ्ट हो गए हैं।
उन्हें एक निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार समायोजन करना है। निर्वाचन कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएं। प्रशिक्षण के दौरान, नियुक्त प्राधिकारी, पटवारी, सचिव, ग्राम रोजगार सहायक उपस्थित रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/guna/news/mp-news-training-and-told-do-not-be-negligent-in-annual-revision-of-voter-list-063022-6739002.html
No comments:
Post a Comment