नगर के साप्ताहिक हाट बाजार 56 महल राेड स्थित हाेटल परिसर में मंगलवार रात 2.45 बजे तेंदुअा घुस गया। जहां कुत्ते के बच्चे का शिकार किया। तेंदुए से बच्चे काे छुड़ाने के लिए मां ने करीब 20 मिनट तक काेशिश की परंतु वह छुड़ा नहीं पाई। तेंदुआ होटल के पीछे की दीवार के कोने से घुसा था। जाे करीब 30 मिनट तक परिसर में भटकता रहा। इसके बाद परिसर में रहने वाले कुत्ते के 4 बच्चों में से 1 बच्चों को मुंह में दबाकर ले गया। इसी बीच दूसरी साइड में चौकीदार ड्यूटी करता नजर आ रहा है। लेकिन उसे भी इस घटना के बारे में पता नहीं चला।
इधर... मांडू के हाेटल परिसर में घुसे तेंदुए ने किया कुत्ते के बच्चे का शिकार, मां ने की बचाने की असफल कोशिश
बिस्ट मिलने पर बढ़ गई थी शंका : टीम के अनुसार जंगल की खाई में उतरकर सर्चिंग के दौरान मंगलवार को तेंदुए की बिस्ट मिलने पर शंका बढ़ गई थी कि तेंदुअा इसी क्षेत्र में है। दूसरा पिंजरा भी लगाया था। तेंदुअा शिकार की तलाश में खेत में पहुंची। पिंजरे में बंधी बकरी काे देख शिकार के लिए घुसी वैसे ही कैद हाे गई।और तेंदुए हाे सकते हंै : अधिकारियों का कहना है कि इस जंगल में अाेर भी तेंदुए तथा बच्चे हो सकते हैं। सुबह-सुबह जैसे ही नगर एवं क्षेत्र में तेंदुआ पकड़े जाने की सूचना मिली ताे भीड़ लग गई। महिलाएं, बच्चे, युवा तेंदुए काे देखने पहुंचे। तेंदुए काे पकड़ने में रेस्क्यू टीम प्रभारी कल्याने, प्रवीण मीणा, शेर सिंह कटारे, विकास चौहान, सोहन दशोरिया, प्रकाश बोके सहित अमझेरा डिप्टी रेंजर रामसिंह वास्केल व कलम सिंह बघेल का सहयाेग रहा।
भास्कर संवाददाता | अमझेरा
हाथीपावा क्षेत्र से सात साल के अानंद पिता मंजराव खराड़ी का शिकार करने वाली 4 वर्ष की मादा तेंदुअा बुधवार सुबह रेस्क्यू टीम के लगाए पिंजरे में अा गई। पिंजरे में छटपटाने पर मुंह से खून निकलने लगा था। टीम इसे सुबह ही इंदाैर ले गई। जहां मेडिकल कराने के बाद वरिष्ठ अधिकारियाें के अादेश पर अागामी कार्रवाई करेगी। टीम इस तेंदुए काे पकड़ने के लिए साेमवार से लगातार जंगलाें की सर्चिंग कर रही थी।
दरअसल मादा तेंदुए ने हाथीपावा क्षेत्र के जिस खेत से बालक का शिकार किया था उसी क्षेत्र में शिकार के लिए पहुंची थी। पिंजरे के दूसरे छोर में बंधी 15 किलो वजनी बकरी के पास पहुंची। जैसे ही दो शटर वाले पिंजरे में घुसी ताे बकरी के पास पहुंचते ही पैडल पर पैर रखते ही दोनों शटर (गेट) बंद हो गए।
रेस्क्यू टीम प्रभारी राजाराम कल्याने ने बताया सुबह 5 बजे पिंजरे के पास पहुंचे तो पिंजरे में तेंदुआ था, तत्काल पिंजरे को लॉक किया। यह मादा तेंदुआ लगभग सुबह 4 बजे पिंजरे में अाई। रेस्क्यू टीम ने बुधवार रात 12 बजे, 2 बजे इसके बाद 5 बजे सर्चिंग की गई थी।
हाथीपावा क्षेत्र में रखे पिंजरे में अाया शिकारी तेंदुअा।
रेस्क्यू टीम तेंदुए काे ले गई इंदाैर, वरिष्ठ अधिकारियाें के निर्देश पर करेंगे अागामी कार्रवाई, तीन दिन से चल रही थी सर्चिंग
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/dhar/news/mp-news-a-four-year-old-female-leopard-in-the-cage-planted-in-the-farm-where-the-boy-was-hunted-by-hathipawa-063040-6721758.html
No comments:
Post a Comment