आष्टा| होटल निकुंज में यशोदा नंदन महिला मंडल द्वारा फाग उत्सव उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाओं ने फूलों की होली खेली। जिसमें भगवान कृष्ण व राधा रानी के मधुर गीत भजन के साथ महिलाओं ने जहां भगवान कृष्ण को फूलों व गुलाल चढ़ाकर होली की शुरुआत की तो वहीं महिलाओं ने भी एक दूसरे पर रंग बिरंगे गुलाब की पंखुडिय़ों फेंक कर फाग उत्सव मनाया। यशोदा नंदन महिला मंडल अध्यक्ष वर्षा धारवां, उपाध्यक्ष पुष्पा पिपलोदिया, सचिव शीला जायसवाल, रीना बड़ोदिया, संगीता शर्मा, जयश्री शर्मा, मंजू पालीवाल, चिंतामणि मूंदड़ा, नम्रता मूंदड़ा, कल्पना आर्य, लक्ष्मी साहू, मीनू सुराणा, राधा भोजवानी, मीना सिंगी, ममता बजाज, कामिनी तापड़िया, अलका पाठक, मीनू पाठक अनीता खत्री आदि महिलाएं कार्यक्रम में उपस्थित रहीं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/sehore/news/mp-news-pre-holi-festival-yashoda-nandan-mahila-mandal39s-fag-festival-063047-6722822.html
No comments:
Post a Comment