अशोकनगर| पुरानी पाइप लाइन डेमेज होने से शहर में कई जगह लीकेज की समस्या आ रही है। ऐसी ही समस्या पुरानी अदालत के पास वाली गली की है जहां नल आने के समय लीकेज के कारण मुख्य सड़क पर पानी जमा हो जाता है, जो यहां से निकलने वाले लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस दिन नल आते हैं उस समय लीकेज के कारण पानी का भराव हो जाता है। यहां के गड्ढे पानी से भर जाते हैं। उल्लेखनीय है कि गर्मी का सीजन शुरू हो चुका है ऐसे में लीकेज को नहीं सुधारा गया तो तेज गर्मी के समय लोगों को परेशान होना पड़ सकता है। शहर के पछाड़ीखेड़ा रोड, बोहरे कॉलोनी, विदिशा रोड पर लीकेज की समस्या सबसे ज्यादा रहती है। जहां पूर्व में नगरपालिका ने लीकेज सुधरवाए भी लेकिन लाइन पुरानी होने के कारण बार बार लीकेज की समस्या आने लगती है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/ashoknagar/news/mp-news-water-flowing-from-leakage-line-deteriorating-even-after-repeated-correction-063044-6739018.html
No comments:
Post a Comment