_photocaption_आरोन| भीम आर्मी संगठन ने आज अहिरवार समाज धर्मशाला पर एकत्रित होकर जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह राजे के मार्गदर्शन में कस्बे के प्रमुख मार्गो से होते हुए रैली निकाली। राज्यपाल मध्य प्रदेश शासन भोपाल के नाम एसडीएम केएल यादव को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। जिसमें कहा गया है कि आरोन बीएमओ डॉ. आरएल पिप्पल के साथ जातिगत आधार पर भेदभाव कर किया जा रहा है। उनका पहले डिमोशन किया गया इसके बाद उनको निलंबित किया गया। उन्हें शीघ्र वापस बीएमओ आरोन बनाया जाए। ज्ञापन में कहा गया है कि सरकार से अपील है कि इस समस्या को जल्द से जल्द समाधान किया जाए अन्यथा भीम आर्मी भारत एकता मिशन प्रदेश व्यापी आंदोलन एवं धरना प्रदर्शन चक्का जाम करेगा।*photocaption*
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/guna/news/mp-news-bhim-army-gave-a-memorandum-demanding-the-reinstatement-of-dr-pippal-072509-6714981.html
No comments:
Post a Comment