Saturday, February 29, 2020

कर्जा लेकर न करें नुक्ता... जिले के 52 गांवों में मृत्युभाेज में मावे की मिठाई पर लगाया प्रतिबंध


समाज के युवा जागरूकता अभियान भी चलाएंगे

कर्जा लेकर नुक्ता नहीं करना पड़े इसके लिए लववंशी लाेधा समाज ने धार जिले के 52 गांव में मृत्युभाेज में मावे की मिठाई बनाने पर प्रतिबंध लगाया है। शनिवार काे जिला मुख्यालय स्थित अामखेड़ा धर्मशाला में हुई बैठक में इसका प्रस्ताव बनाकर सहमति से लागू भी कर दिया है। युवा संगठन गांव-गांव जाकर जागरूकता अभियान चलाएगा। इसका उद्देश्य समाज काे अार्थिक बाेझ से मुक्ति मिले। गांव जैतपुरा में दिसंबर में हुए नुक्ता कार्यक्रम में मावे की मिठाई नहीं बनाई जा रही है। वहां इसका पालन समाजजन कर रहे हैं।

शनिवार काे अामखेड़ा स्थित धर्मशाला में बैठक अायाेजित की थी। समाज अध्यक्ष सुभाष पटेल ने प्रस्ताव रखते हुए बताया कि अाने वाली पीढ़ियाें के हित में मृत्युभाेज में मावे की मिठाई पर प्रतिबंध लगना चाहिए। इससे कार्यक्रम में अधिक खर्च अाता है। साथ ही मृत्युभाेज काे सीमित किया जाए। इससे शाेकाकुल परिवार पर भी आर्थिक बाेझ नहीं अाएगा। यदि किसी परिवार काे मीठा खिलाना ही है ताे वह बेसन की चक्की या नुक्ती बना सकता है। प्रस्ताव का समाज के युवा संगठन, सामूहिक विवाह समिति, निर्माण समिति व शिक्षा समिति ने समर्थन किया। युवा संगठन के जिलाध्यक्ष राजेश कामदार ने बताया मावे की मिठाई बंद करने का प्रस्ताव पारित कर लिया है। अब युवा संगठन उठावने के दिन शाेकाकुल परिवार के यहां जाकर मावे की मिठाई नहीं बनाने के लिए प्रेरित करेगा। जाे इस प्रस्ताव काे नहीं मानेगा उसके खिलाफ समाज के वरिष्ठाें के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

बची राशि समाजहित में लगाएंगे : अध्यक्ष पटेल ने बताया समाजहित में यह निर्णय लिया है। अगर काेई परिवार मावे की मिठाई नहीं बनाते हुए बची राशि समाज काे देगा ताे समाज उसे शिक्षा, धर्मशाला व मंदिर निर्माण में लगाएगा। इससे समाज काे एक नई दिशा मिलेगी। बैठक में समाज के पंकज लाेधा, बंटी कामदार, अमरसिंह, संताेष पटेल भरावदा, विनाेद पटेल, धुलजी रेवाटिया ताेरनाेद सहित अन्य लाेग माैजूद थे।

जैतपुरा में हाे चुकी है बदलाव की शुरुअात

जैतपुरा में समाज ने इस प्रथा के खिलाफ मुहिम शुरू कर सामाजिक बदलाव की शुरुअात दिसंबर से ही कर दी है। धर्मशाला में हुए चार से अधिक नुक्ते में मावे की मिठाई नहीं बनी। सब्जी, पूड़ी, दाल, चावल के साथ बेसन की चक्की बनाई गई। गांव में इस निर्णय काे नहीं मानते हुए मावे की मिठाई बनाने पर समाज के 100 घराें द्वारा उनके यहां भाेजन नहीं करने की सहमति बनाई है। इससे अब नुक्ते में मावे की मिठाई पर पूरी तरह प्रतिबंध है।

धार. धार में हुई बैठक में समाज के पदाधिकारियाें ने प्रस्ताव का किया समर्थन।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Dhar News - mp news do not take loans nukta banning of mava sweets in obituary in 52 villages of the district


source https://www.bhaskar.com/mp/dhar/news/mp-news-do-not-take-loans-nukta-banning-of-mava-sweets-in-obituary-in-52-villages-of-the-district-071016-6745868.html

No comments:

Post a Comment