Wednesday, September 30, 2020

सोयाबीन की फसल काटने की बात पर कुल्हाड़ी से हमला, घायल इंदौर रेफर, छह पर प्रकरण दर्ज

हार्वेस्टर मशीन से खेत की सोयाबीन आधी काटने की बात को लेकर हुए विवाद में छह लोगों ने मिलकर एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर कुल्हाड़ी से पांव पर हमला कर गंभीर घायल कर दिया। घायल को जिला अस्पताल लाया गया, जहां से उसे इंदौर रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार नामली थाना क्षेत्र के ग्राम पलसोड़ा निवासी भरतलाल पिता मोहनलाल राठौड़ (45) को घायल अवस्था में बुधवार सुबह जिला अस्पताल लाया गया। जहां उसकी स्थिति गंभीर होने पर इंदौर रेफर कर दिया गया। घायल भरतलाल ने बताया कि एक सप्ताह पहले उसने गांव के ही कैलाश से खेत में सोयाबीन हार्वेस्टर मशीन से कटवाई थी। उस दौरान उसने आधी ही सोयाबीन काटी थी व बाद में काटने की बात कही, लेकिन उसने नहीं काटी। मंगलवार रात को बारिश आने के कारण सोयाबीन खराब हो गई। इसी बात को लेकर बुधवार सुबह गांव के बस स्टैंड चौराहे पर भरतलाल और कैलाश के बीच कहासुनी होने लगी थी। इसके चलते कैलाश ने साथी धर्मेंद्र, सुरेश, भेरू, रामचंद्र, लखन ने कुल्हाड़ी, लोहे के पाइप व पत्थर से हमला कर दिया। भरतलाल ने बताया आरोपी सुरेश ने कुल्हाड़ी से पैर पर हमला कर दिया। हमले में भरतलाल के सिर व पैर में गंभीर चोट आई। जांच कर रहे एएसआई विनोद कटारा ने बताया 6 आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। घायल भरतलाल की स्थिति गंभीर होने पर उसे इंदौर रेफर कर दिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Attack on ax cutting of soybean crop, injured Indore referee, case registered on six


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/attack-on-ax-cutting-of-soybean-crop-injured-indore-referee-case-registered-on-six-127769452.html

गमी में जा रहे परिवार को बस की टक्कर, 3 घायल

परिवार में गमी होने पर इंदौर से कार में सवार होकर शिवगढ़ जा रहे एक परिवार को निजी यात्री बस ड्राइवर ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में कार में सवार तीन लोगों को मामूली चोटें आईं।
जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह शिवगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम कालाखेत में बीके यादव ट्रेवल्स की बस क्रमांक एमपी 13 पी 0416 के ड्राइवर ने एक कार को टक्कर मार दी। दुर्घटना में कार में सवार इंदौर निवासी जय उनके पिता मनोहर व मां रीना बाई परिहार को मामूली चोटें आईं। दुर्घटना के बाद कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था और बस रोड से नीचे उतर गई थी। बताया जाता है कि कार में सवार परिहार परिवार शिवगढ़ में गमी होने पर उसमें शामिल होने के लिए आए थे। वहीं बस उज्जैन की ओर जा रही थी।
पुलिस ने बस जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया :- जांच कर रहे टीआई आर एस भाभोर ने बताया कि ओवरटेक के दौरान दुर्घटना हुई है। घायल जय परिहार की रिपोर्ट पर बस ड्राइवर के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। बस जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Family collided with bus, 3 injured


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/family-collided-with-bus-3-injured-127769450.html

दो निजी अस्पतालों में कल से शुरू हो सकता है पॉजिटिव मरीजों का इलाज

निजी अस्पताल की मनमानी पर चले प्रशासनिक डंडे का असर बुधवार से ही दिखने लगा है। शहर के दो अस्पताल कोरोना के मरीजों के इलाज के लिए राजी हो गए हैं। सूत्रों के मुताबिक अस्पताल 2 अक्टूबर से ही मरीजों को भर्ती करना भी शुरू कर सकते हैं। हालांकि, अन्य निजी अस्पताल अभी खुलकर सामने नहीं आए हैं। अब गुरुवार को डॉक्टर कलेक्टर से मुलाकात करेंगे। यहां अस्पतालवार बेड की जानकारी दी जाएगी। इधर, रतलाम के निजी अस्पतालों में कोरोना मरीजों का इलाज नहीं होने को लेकर बुधवार को अतिरिक्त मुख्य सचिव मो. सुलेमान ने भी नाराजगी जता दी है।
रतलाम में अब तक एक भी निजी अस्पताल कोरोना के मरीजों के इलाज के लिए तैयार नहीं था। इस मनमानी पर मंगलवार को प्रशासन सख्त हो गया था। सभी अस्पतालों में 40 प्रतिशत बेड पॉजिटिव मरीजों के लिए आरक्षित करने का फरमान भी जारी कर दिया था। आदेश के एक दिन बाद शहर के दो निजी अस्पताल इलाज को तैयार हो गए हैं। दोनों अस्पताल 20 बेड के साथ शुरू होंगे। अस्पताल में 2 अक्टूबर से मरीजों को भर्ती भी किया जाएगा। गुरुवार को कलेक्टर के साथ मीटिंग होना है, इसमें दोनों ही अस्पताल इलाज शुरू करने की जानकारी दे सकते हैं। अन्य अस्पतालों को लेकर भी इसी मीटिंग में फैसला होगा।

अतिरिक्त मुख्य सचिव बोले- अगर कोई प्राइवेट में इलाज चाहता है तो मना न करें
इधर, बुधवार को उज्जैन में अतिरिक्त मुख्य सचिव ने जिले के प्रमुख अधिकारियों के साथ बैठक ली। बैठक में निजी अस्पताल में इलाज ना होने को लेकर अतिरिक्त मुख्य सचिव भी नाराज हुए। सख्त लहजे में उन्होंने कहा कि प्राइवेट अस्पतालों का भी सहयोग लिया जाए। यदि कोई व्यक्ति अपने खर्च पर प्राइवेट अस्पताल में इलाज करवाना चाहता है तो उसे मना ना किया जाए। उन्होंने उज्जैन का हवाला भी दिया, जहां करीब 15 निजी अस्पतालों में कोरोना के मरीजों का इलाज हो रहा है।

‘50 बेड और बढ़ाओ, लो 500 सैंपल’

इधर, बुधवार को बैठक में कलेक्टर गोपालचंद्र डाड ने बताया कि जिले में 21 से 40 साल की आयु वालों में कोरोना के लक्षण ज्यादा दिख रहे हैं। जावरा और सैलाना में पॉजिटिव मरीज बढ़े हैं। आलोट एवं बाजना में 25-25 बेड आरक्षित किए गए हैं। जिले में कुल 450 बेड हैं, जिनमें 200 ऑक्सीजन बेड, 20 आईसीयू बेड व 20 वेंटिलेटर हैं। अतिरिक्त मुख्य सचिव ने कहा कि जिले में 50 बेड और बढ़ाए जाएं। रोज 500 सैंपल लिए जाएं।

काेराेना से 39वीं माैत, थावरिया बाजार की महिला ने दम ताेड़ा

रतलाम | जिले में कोरोना से मौत के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। बुधवार को कोरोना से 39वीं मौत हो गई है। इसी के साथ अब तक सितंबर के 30 दिन में 20 लोग दम तोड़ चुके हैं। बुधवार को जिस महिला ने दम तोड़ा है, वे थावरिया बाजार की रहने वाली थी। 59 साल की महिला की रिपोर्ट 28 सितंबर को पॉजिटिव मिली थी। रतलाम में ये कोरोना से 39वीं मौत है। अब तक सितंबर में ही 20 पॉजिटिव अपनी जान गवां चुके हैं, जोे जिले में अब तक किसी एक महीने में हुई मौत में सबसे ज्यादा है।
इधर... 15 नए पॉजिटिव मिले : जिले में कोराेना संक्रमितों का आंकड़ा अब 1850 के पार हो गया है। बुधवार को 15 नए संक्रमित मिले हैं, इनमें 9 लोगों की उम्र 50 साल से ज्यादा है। नए संक्रमितों में दीनदयाल नगर मथुरी के 65 वर्षीय पुरुष, गांधीनगर के 57 वर्षीय पुरुष, नामली के 50 वर्षीय पुरुष, थावरिया बाजार की 59 वर्षीय महिला, पुलिस लाइन के 42 वर्षीय पुरुष, 58 वर्षीय महिला, फ्रीगंज रोड की 25 वर्षीय महिला, कुमावत पुरा सैलाना के 64 वर्षीय पुरुष, महेंद्र नगर जावरा की 50 वर्ष की महिला, खारवाकला आलोट के 42 वर्षीय पुरुष, वरदाननगर के 61 वर्षीय पुरुष, देवरादेव नारायण कॉलोनी के 45 वर्षीय पुरुष, रेस्ट हाउस के पीछे के 53 वर्षीय पुरुष, कांठेड़ परिसर जावरा के 48 वर्षीय पुरुष व 35 वर्षीय महिला शामिल है। इसी के साथ संक्रमितों का आंकड़ा 1852 पर पहुंच गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/treatment-of-positive-patients-can-start-in-two-private-hospitals-from-tomorrow-127769448.html

हमें मिले 363/500, क्योंकि नहीं छुड़ा पाए गंदगी का दाग, 8वें नंबर पर रहे

जनवरी में हुई सफाई की मुख्य परीक्षा में अच्छे नंबर लाने वाला हमारा शहर अगस्त में चले गंदगी भारत छोड़ो अभियान में पिछड़ गया। अभियान 16 से 31 अगस्त तक चला था। यह 500 अंक का था। हमारे शहर को सिर्फ 363 अंक मिले। विशेष सफाई के बावजूद नगर निगम (एक से पांच लाख जनसंख्या वाली) बमुश्किल प्रदेश की 11 नगरीय निकायों में 8वें नंबर पर अा पाया है।
जिले के अन्य निकायों में से सैलाना की पोजीशन अच्छी रही। 25 हजार से एक लाख की आबादी वाले प्रदेश की 94 निकाय में सैलाना 470 स्कोर के साथ दूसरे नंबर पर रहा। उधर 2 अक्टूबर से फिर नई तैयारी शुरू हो गई है। इस दिन सरकार स्वच्छता के 6 साल बेमिसाल कार्यक्रम करेगी। वेबिनार से होने वाले कार्यक्रम में मंत्री हरदीप सिंह पूरी शामिल होंगे।
अगस्त में ही मिला अवाॅर्ड : स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 के लिए जनवरी में हुई परीक्षा का परिणाम 20 अगस्त यानी गंदगी भारत छोड़ो अभियान के दौरान ही आया था। इसमें रतलाम को बेस्ट स्माल सिटी इन सिटीजन फीडबैक अवाॅर्ड मिला था। ओवरऑल रैंक 49 रही थी।

ऐसे पिछड़ा हमारा शहर
पहली थीम-
अभियान का शुभारंभ (16 से 18 अगस्त तक)
क्या हुआ- जोरदार तरीके से हुआ नगर निगम ने शपथ लेकर रैली भी निकाली, लेकिन पूरी तरह कचरा नहीं उठा पाए।
दूसरी थीम-नो प्लास्टिक (19 से 21 अगस्त तक)
क्या हुआ-निगम ने कोशिश की लेकिन युवाओं तक ठीक से मैसेज नहीं पहुंचा पाए। कुछ संस्थाओं को साथ लेकर गतिविधियां भी की।
तीसरी थीम-कोविड-19 की परिस्थितियों में स्वच्छता (22 से 24 अगस्त तक)
क्या हुआ-इसमें निगम का प्रदर्शन अच्छा रहा, पहले की अपेक्षा कंटेनमेंट क्षेत्रों के साथ निगम ने सैनिटाइजर का छिड़काव भी करवाया।
चौथी थीम- कचरे का पृथक्करण व प्रसंस्करण
क्या हुआ- शहरवासियों ने साथ दिया, न निगम ने खास दिलचस्पी दिखाई। जुलवानिया ट्रेंचिंग ग्राउंड पर भी फिलहाल दोनों ही व्यवस्था नहीं हो पाई है।
पांचवीं थीम- सार्वजनिक स्थान व शौचालयों की सफाई (28 से 30 अगस्त)
क्या हुआ- फायर ब्रिगेड और जैटिंग मशीन से निगम ने बहुत सफाई की, नागरिक सहयोग से श्रमदान भी करवाया गया।

रतलाम को मिले नंबर

नियमित गतिविधियां78/100
समकक्ष समीक्षा80/100
नागरिक संवाद60/100
स्वच्छ मंच गतिविधि50/100
संभागीय कार्यालय95/100
की समीक्षा
एक से पांच लाख जनसंख्या वाली 11 नगरीय निकायों की रैंकिंग
रैकिंग निकाय स्कोर
1. देवास 481
2. खंडवा 476
3. सागर 471
4. बुरहानपुर 453
5. छिंदवाड़ा 380
6. सिंगरौली 376
7. रीवा 373
8. रतलाम 363
9. सतना 325
10. कटनी 318
11. मुरैना 317

25000 से कम जनसंख्या वाले 252 निकायों में जिले के निकायों की रैंकिंग

49 धामनोद 354
74 ताल 336
106 िपपलौदा 320
123 नामली 315
222 बड़ावदा 258
241 आलोट 217



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/we-got-363500-because-we-could-not-get-rid-of-dirt-stains-remained-at-number-8-127769447.html

मकान का ताला तोड़ कर पांच लाख रुपए मांगने वाले आरोपी को जेल

टीचर्स कॉलोनी स्थित एक मकान के खाली पड़े कमरे का ताला तोड़ कर मकान मालिक से पांच लाख रुपए मांगने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया। मामले में दो आरोपियों की तलाश की जा रही है।
दीनदयाल नगर थाना पुलिस ने फरियादी प्रवीण कुमार पिता सुजानमल तलेरा नवासी धानमंडी की रिपोर्ट पर सुनीता पति पूनमचंद बाली निवासी हरिजन बस्ती, गब्बू पिता मधु पटेल निवासी पटेल कॉलोनी और हर्ष पिता सुनील शर्मा निवासी अमृत सागर कॉलोनी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया था। प्रकरण में पुलिस ने आरोपी गब्बू पटेल को गिरफ्तार कर बुधवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया।
टीआई मुकेश सस्तिया ने बताया कि प्रकरण में फरार चल रही सुनीता और सुनील शर्मा की तलाश की जा रही है।

यह था मामला
प्रवीण कुमार धानमंडी निवासी होकर माणकचौक में किराना दुकान है। उसके बेटे नितेश तलेरा के नाम से टीचर्स कॉलोनी में मकान है। इसमें पांच कमरे हैं इनमें से एक किराये पर दे रखा है और चार पर ताले लगे हुए हैं। प्रवीण कुमार ने गत रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 25 सितंबर की रात सुनीता ने अवैध रूप से पांच लाख रुपए की मांग की। गत रात को पता चला कि कुछ लोगों ने उक्त मकान के खाली वाले हिस्से के दरवाजे का ताला तोड़कर दीवार की पुताई कर रहे हैं। इस पर प्रवीण कुमार और उनका भतीजा अंकित मौके पर गए थे। वहां जाकर देखने पर कुछ लोगों ने मकान का ताला तोड़कर दीवार पर पेंट कर रहे थे। मना किया तो सुनीता, गब्बू पटेल और हर्ष ने कहा कि पांच लाख रुपए दे दो वरना इस मकान में पैर मत रखना। फरियादी के अनुसार आरोपियों ने अवैध रूप से रुपयों की मांग करने के साथ ही जान से मारने की धमकी दी। फरियादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 327, 448, 506 और 34 के तहत प्रकरण दर्ज किया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/the-accused-who-broke-the-lock-of-the-house-and-demanded-five-lakh-rupees-in-jail-127769446.html

बड़ी कार्रवाई के लिए पहुंची टीम, नहीं मिली सफलता

क्षेत्र में बड़े स्तर पर सट्टा व जुआ, चलने की जानकारी और शिकायतें मिल रही थीं। इस पर एसपी गौरव तिवारी के निर्देश पर बुधवार को आईपीएस विनोद मीणा टीम के साथ सिविल ड्रेस में संदिग्ध स्थानों पर दबिश दी, लेकिन उन्हें किसी भी प्रकार की सफलता नहीं मिली। उत्कृष्ट विद्यालय के सामने केशुराम लक्षकार को सट्टा लिखते हुए पकड़ा और उसके कब्जे से 270 नकदी व सट्टा उपकरण जब्त किए। टीआई के एल पटेल ने बताया कसट्टे वालों के विरुद्ध निरंतर कार्रवाई की जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/team-reached-for-big-action-did-not-get-success-127769445.html

बिना अनुमति संपत्ति पर प्रचार तो हो सकती है एफआईआर

|विधानसभा उपचुनाव में प्रचार के लिए होने वाली चुनावी सभाएं जिले में 17 स्थानों पर हो सकेंगी। इनमें से 12 स्थान ग्वालियर शहर और 5 स्थान डबरा में तय किए गए हैं। इन सभाओं में कोविड नियमों का पालन कराने के लिए प्रत्याशी और उनके समर्थकों की जिम्मेदारी रहेगी। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि सभा की अनुमति पहले आओ पहले पाओ के सिद्धांत पर मिलेगी। अनुमति बिना पूर्व सूचना के किसी भी समय निरस्त की जा सकेगी। साथ ही सभा के आयोजकों को अनिवार्यत: इस बात का पालन करना होगा कि वह सभा में विघ्न डालने वाले या अव्यवस्था फैलाने वाले लोगों से स्वयं न निपटें, बल्कि ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल की सहायता प्राप्त करें।

इसके अलावा कलेक्टर श्री सिंह ने संपत्ति विरूपण को लेकर भी आदेश जारी किए हैं कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान विभिन्न राजनैतिक दल या चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थी या विज्ञापन के लिए किसी भी शासकीय अशासकीय सम्पत्ति को संबंधित विभाग या भवन स्वामी की अनुमति के बिना विरूपित करना प्रतिबंधित रहेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/news/fir-can-be-publicized-on-property-without-permission-127769443.html

हिंदुओं की आस्था को पददलित करने वाली ताकतों की शर्मनाक पराजय

बाबरी विध्वंस मामले में सीबीआई की विशेष अदालत द्वारा सुबूत के अभाव में 32 नेताओं को बरी करने के फैसला उन ताकतों की शर्मनाक पराजय है, जो आजादी के बाद से ही लगातार हिंदुओं की अस्थाआंें को पददलित करते आ रहे हैं। यह बात पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया ने बुधवार को दैनिक भास्कर से चर्चा के दौरान कही। उक्त मामले में आरोपी रहे श्री पवैया ने कहा कि जिस तरह से राम मंदिर के मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला ऐतिहासिक था, उसी तरह विशेष अदालत का फैसला भी ऐतिहासिक और स्वागत योग्य है।

श्री पवैया ने कहा कि मैं भारत की न्याय प्रणाली को नमन करता हूं। सारी दुनियां के सामने 28 वर्षों से हिंदू नेताओंं को बदनाम करने की कोशिश की जा रही थी। कांग्रेस की तत्कालीन केंद्र सरकार के इशारे पर जिन कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर षड़यंत्र रचा गया था, वह धाराशायी हो गया। अदालत ने आज स्पष्ट कहा कि छह दिसंबर 1992 की घटना नियोजित षड़यंत्र नहीं था। यह सबकुछ अचानक हुआ।

श्री पवैया ने कहा कि रामजन्म भूमि आंदोलन भारत का अब तक का सबसे व्यापक अहिंसात्मक आंदोलन था। लेकिन ये मैं आज भी कहता हूं कि छह दिसंबर को भी जो भी हुआ वह देश के लिए जरूरी था। आखिर एक विदेशी आक्रांता बाबर की विजय की निशानी को आजाद देश क्यों और कब तक ढोता। कुछ बाबरी आत्माएं हमारे बरी होने पर बौखला रही हैं। न्याय के रास्ते खुले हैं, लेकिन वे जहां भी जाएंगे, मुंह की खाएंगे।

आज वापस आएंगे भाजपा करेगी स्वागत: श्री पवैया गुरुवार शाम को पांच बजे सड़क मार्ग से ग्वालियर लौटेंगे। वे यहां आने के बाद महाराज बाड़ा स्थित हनुमान मंदिर जाएंगे। यहां रामभक्तों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वे भाजपा कार्यालय मुखर्जी भवन पहुंचेंगे, जहां भाजपा की जिला इकाई द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अयोध्या मामले में बरी होने के बाद प्रसन्नता जाहिर करते श्री पवैया


source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/news/the-shameful-defeat-of-the-forces-that-have-transformed-the-faith-of-hindus-127769442.html

पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. माधवराव सिंधिया को भाजपा ने छत्री और कांग्रेस ने नदी गेट पर दी पुष्पांजलि

पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में जाने का असर बुधवार को दिवंगत माधवराव सिंधिया की पुण्यतिथि के कार्यक्रमों पर भी देखने को मिला। पिछले कई वर्षों से कांग्रेस द्वारा प्रभात फेरी निकालकर कटोराताल स्थित छत्री में दिवंगत माधवराव को पुष्पांजलि दी जाती थी, लेकिन इस बार कांग्रेस ने प्रभात फेरी और पुष्पांजलि कार्यक्रम को नदी गेट चौराहे पर स्थित माधवराव सिंधिया की प्रतिमा तक सीमित रखा। इस मौके पर पार्टी के शहर अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र शर्मा ने कहा कि माधवराव सिंधिया ने कांग्रेस पार्टी की सेवा करते हुए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। वे हर कांग्रेस नेता के दिल में हमेशा जिंदा रहेंगे। कांग्रेस द्वारा छत्री पर काेई कार्यक्रम भी नहीं रखा गया। इस दौरान पूर्व मंत्री भगवान सिंह यादव, सतीश सिकरवार, चंद्रमोहन नागौरी, आनंद शर्मा, अशोक प्रेमी, हेवरन कंषाना आदि मौजूद थे।

वहीं सिंधिया समर्थकों ने छत्री पर पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें भजन संध्या भी हुई। शहर के विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने पहुंचकर माधवराव सिंधिया को पुष्पांजलि दी। केंद्रीय मंत्री संजय राव धोत्रे, सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व मंत्री ध्यानेंद्र सिंह, भाजपा के शहर अध्यक्ष कमल माखीजानी, ग्रामीण अध्यक्ष कौशल शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, रमेश अग्रवाल, रामसुंदर सिंह समेत अन्य भाजपा नेता सभा में मौजूद रहे। इसके अलावा मराठा समाज के प्रतिनिधियों ने भी छत्री पर पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित की। भाजपा नेताओं ने नारायण वृद्धाश्रम में पहुंचकर फल वितरित किए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Former Union Minister Late Chhatri and Congress laid wreath at Madhavrao Scindia at River Gate


source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/news/former-union-minister-late-chhatri-and-congress-laid-wreath-at-madhavrao-scindia-at-river-gate-127769436.html

नवरात्र : सर्वार्थ सिद्धि योग में होगी घटस्थापना, 9 में से 7 दिन विशेष संयोग, बाजार में आएगी रौनक

नवरात्र में इस बार घट स्थापना सर्वार्थ सिद्धि योग में होगी। इसके साथ ही नवरात्र के 9 दिन में से 7 दिन सर्वार्थ सिद्धि, रवि सिद्धि, द्विपुष्कर और सौभाग्य योग बनेंगे। ज्योतिषियों के अनुसार यह योग लोगों को नई वस्तु खरीदने, गृह प्रवेश करने, रिश्ते तय करने के मामले में शुभ फल देने वाले होंगे। इसके अलावा इस दौरान प्रमुख ग्रहों के मार्गी चलने से लोगों का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। इस बार 17 अक्टूबर को नवरात्रि घट स्थापना सर्वार्थ सिद्धि योग में होगी। इसके बाद भी 6 दिन अलग-अलग विशेष संयोग रहेंगे और यह लोगों के द्वारा नए कार्य शुरू करने में शुभकारी होंगे। नवरात्र 25 अक्टूबर तक चलेंगे।

गृह प्रवेश, मांगलिक कार्य, वस्तुओं की खरीदारी सभी के लिए शुभ

सर्वार्थ सिद्धि योग : 17 अक्टूबर को घटस्थापना सर्वार्थ सिद्धि योग में होगी, इसके बाद 19,23,24 अक्टूबर को भी सर्वार्थसिद्धि योग रहेगा। इस योग में मनोकामना से जप भक्ति करते हैं तो पूर्ण फल मिलता है। इसके साथ ही इस योग में गृह प्रवेश, व्यापार मुहुर्त, मकान की नींव डालने, विवाह संबंध तय करने के लिए शुभ रहता है और पूर्ण फल की प्राप्ति होती है।

रवि सिद्धि योग : नवरात्र के दौरान यह योग 18 व 24 अक्टूबर को रहेंगे। इस योग में शासन-प्रशासन से संंबंधित कार्य, सोना खरीद-फरोख्त से संबंधित कार्यों में सफलता मिलती है।

द्विपुष्कर योग : नवरात्र में 19 अक्टूबर को यह योग बनेगा। इस योग में खरीदारी करने पर दोबारा वह वस्तु खरीदने का योग जल्द ही मिलता है।

सौभाग्य योग : नवरात्र में 20 अक्टूबर को सौभाग्य योग बनेगा। इस दिन व्रत रखने से मनोकामना पूरी होती है। माता भगवती शीघ्र प्रसन्न होती हैं, इसलिए शुभ मुहूर्तों में आराधना करना विशेष फलदायी होता है। साधक को माता की आराधना अनन्य भाव से करनी चाहिए।

चार ग्रहों ने बदली चाल

ज्योतिषाचार्य डॉ. हुकुमचंद जैन के अनुसार लंबे समय से ग्रहों की विपरीत गति और योग से कोरोना महामारी ने पूरे विश्व को प्रभावित किया है। इससे जीवन थम सा गया है। श्री जैन के अनुसार ग्रहों की गति बदल रही है। प्रमुख ग्रह भी मार्गी हो रहे हैं और इसकी वजह से जन-जीवन भी सामान्य होगा। राहू ग्रह 23 सितंबर को मिथुन राशि से अपनी उच्च वृष राशि में आ गया। केतु गृह धनु से अपनी उच्च वृश्चिक राशि मे आ गया है। गुरु गृह भी 12 सितंबर को वक्री चाल छोड़कर मार्गी चलने लगे। शनि ने भी अपनी वक्री चाल 29 सितंबर को छोड़ दी वह भी मार्गी चलने लगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Navratri: Sarvartha Siddhi Yoga will have Ghatasthapana, 7 days out of 9 special coincidences, will come in the market.


source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/news/navratri-sarvartha-siddhi-yoga-will-have-ghatasthapana-7-days-out-of-9-special-coincidences-will-come-in-the-market-127769432.html

आनंद नगर में चल रहा था सेक्स रैकेट दो महिलाएं और दो पुरुष पकड़े गए

बहोड़ापुर के आनंद नगर इलाके में पुलिस ने एक घर में चल रहा सेक्स रैकेट पकड़ा है। सीएसपी ग्वालियर नागेंद्र सिंह सिकरवार ने बताया कि सूुचना मिलने पर बहोड़ापुर थाना टीआई प्रशांत यादव के नेतृत्व में बनी टीम में शामिल एक सिपाही को ग्राहक बनाकर भेजा गया। गतििवधियां संदिग्ध होने पर वहां पहुंचे सिपाही ने एसएमएस कर पुलिस फोर्स को बुला लिया। तलाशी में यहां एक कमरे से संदिग्ध हालत में दो महिलाएं और दो पुरुष मिले। पुलिस ने सूरज गोस्वामी निवासी नदीपार टाल और रूपेश शर्मा निवासी चंदन नगर को गिरफ्तार कर चारों पर एफआईआर दर्ज कर ली है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/news/sex-racket-running-in-anand-nagar-two-women-and-two-men-caught-127769428.html

युवती ने फांसी लगाई, सुसाइड नोट में लिखा जीवन में कभी खुशी होती है कभी गम

बहोड़ापुर निवासी एक 19 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं है, लेकिन युवती ने सुसाइड नोट लिखा है। इसमंे उसने लिखा कि जीवन में कभी खुशी होती है कभी गम होता है। मैं अपनी मर्जी से अपनी जान दे रही हूं। इसके लिए किसी को दोष न दिया जाए और किसी को परेशान न किया जाए। प्रारंभिक पड़ताल में पुलिस को पता लगा है कि युवती के पिता की कुछ महीने पहले हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। इससे वह परेशान थी। उसे पिता की जगह अनुकंपा नौकरी भी मिलने वाली थी, लेकिन इससे पहले ही उसने आत्महत्या कर ली।

टीआई बहोड़ापुर प्रशांत यादव ने बताया कि बहोड़ापुर निवासी राधेश्याम माहौर राजा मानसिंह संगीत विश्वविद्यालय में प्रोफेसर थे। करीब चार महीने पहले उनकी हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। उनकी इकलौती बेटी कनिष्का(19) की अनुकंपा नियुक्ति होने वाली थी। मंगलवार रात को वह खाना खाकर अपने कमरे में सोने चली गई। इसी दौरान उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना मिलने पर बहोड़ापुर पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे की तलाशी ली तो सुसाइड नोट मिला।

इधर... फर्नीचर कारोबारी ने फांसी लगाई

मूल रूप से दतिया का रहने वाला संजीव बाथम (25) करीब दो साल पहले ग्वालियर आया था। यहां उसने फर्नीचर की दुकान खोल ली थी। उसके माता-पिता भी यहीं आ गए। पड़ाव इलाके में वह किराए से रहता था। टीआई पड़ाव विवेक अष्ठाना ने बताया कि मंगलवार रात को खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया। सुबह करीब 9 बजे तक जब वह नहीं जागा तो परिजन पहुंचे। यहां वह फांसी के फंदे पर लटका मिला। उधर पुरानी छावनी के बरा गांव की रहने वाली पुष्पा पत्नी लच्छी यादव उम्र 35 वर्ष ने मंगलवार को जहर खाकर आत्महत्या कर ली।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/news/girl-hanged-wrote-in-suicide-note-there-is-happiness-in-life-sometimes-sadness-127769426.html

घराें और हाेटलों से निकला काेविड वेस्ट सड़क पर, बढ़ते हाेम आइसोलेशन के बीच नगर निगम की लापरवाही, राेजाना निकल रहा 10 टन कचरा

शहर में संक्रमित लाेगाें के घराें और अस्प्तालाें से संबद्ध हाेटलाेें से निकलने वाले मेडिकल और काेविड वेस्ट को सड़काें के किनारे फेंका जा रहा है। निजी अस्पतालाें से निकलने वाले मेडिकल वेस्ट काे भी इंसीनरेटर वाहन को नहीं दिया जा रहा है। इस कचरे काे सड़क किनारे या सार्वजनिक स्थानाें पर फेंके जाने के कारण शहर में संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है।

दरअसल, शहर में होम आइसोलेट मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। इन घराें से मेडिकल वेस्ट काे एकत्रित करने के लिए नगर निगम काे कचरा वाहन भेजना था, लेकिन ऐसा नहीं हाे रहा है। राेज शहर में करीब 10 टन मेडिकल वेस्ट निकल रहा है, लेकिन निगम की गाड़ी नहीं पहुंचने के कारण संक्रमित लाेग और उनके परिजन घर के नजदीक के ठियाें पर खुले में कचरा डाल रहे हैं। गत 14 अप्रैल से अभी तक 24862 किलो मेडिकल वेस्ट निकल चुका है। इसे आंतरी के प्लांट पर नष्ट करने का दावा स्वास्थ्य विभाग ने किया है। गौरतलब है कि अभी तक संस्थागत 7470 लोग संस्थागत और 72753 लाेग होम क्वारेंटाइन हाे चुके हैं।

जानिए...शहर में कहां-कहां डाला जा रहा मेडिकल वेस्ट

कैंसर पहाड़ी: शिवपुरी लिंक रोड का रास्ता सुनसान पड़ा रहता है। रात के अंधेरे में आसपास के अस्पतालों से निकला मेडिकल वेस्ट सड़क किनारे डाला जा रहा है। इनमें डाॅक्टरों द्वारा पहनी पीपीई किट सबसे ज्यादा नजर आती है।

पार्क काॅलोनी, पड़ाव: यहां जिला प्रशासन के अधिकारी रहते हैं। पड़ाव-फूलबाग वाले मार्ग पर नजदीक के होटलों से वेस्ट कचरा निकालकर डाला जा रहा है। यहां के लोगों ने इसकी शिकायत नगर निगम से की। उन्होंने कचरा उठवा दिया,लेकिन यह कलेक्शन मेडिकल विभाग को कहा है।

मेला मैदान के पास: यहां पर दो दिन पहले एक ट्राली मेडिकल वेस्ट डाल दिया गया। स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत नगर निगम से की। उन्होंने अपनी जेसीबी भेजकर मेडिकल वेस्ट को रात में ही कलेक्ट कराया। अभी-भी अस्पताल संचालक मेडिकल वेस्ट डाल रहे हैं।

10 किलो के पॉलीथिन बैग में 48 घंटे बाद लिया जाता है कचरा

होम क्वारेंटाइन और होम आइसोलेट होने वाले मरीजों के घरों पर नगर निगम के पीले वाहन में सवार स्टाफ महज 10 किलो का पॉलीथिन बैग देकर अाता है। उसे देने से पहले सेनेटाइजड किया जाता है। 48 घंटे बाद संक्रमित मरीज के घर से कचरा कलेक्शन होता है।

भाेजन, साबुन-शैंपू के रैपर नहीं ले रहे: नगर निगम के अफसराें का कहना है कि मेडिकल वेस्ट में दवाओं के रैपर, दवा की शीशी, सिरिंज, रुई अाैर स्लाइन का कलेक्शन किया जाता है। साबुन और शैंपू के रैपर भी इस दौरान मरीज उपयोग के बाद कचरे में डालता है। इसे लेने निगम के वाहन नहीं पहुंच रहे हैं।

साक्ष्य मिले तो एफआईआर कराऊंगा

कुछ स्थानों पर खुले में मेडिकल वेस्ट पड़े होने की शिकायतें आईं थीं। हमने उसे डिस्पोजल कराया है। यदि खुले में काेविड वेस्ट फेंकने वालों के साक्ष्य मिलते हैं तो उनके खिलाफ एफआईआर कराई जाएगी। जो लोग होम क्वारेंटाइन या आइसोलेट हैं, वहां गाड़ियां कचरा लेने जा रही हैं। कहीं वाहन नहीं पहुंच रहा है, तो वे मुझे बताएं।
-नरोत्तम भार्गव, प्रभारी आयुक्त नगर निगम

ठोस कार्रवाई करूंगा

कोविड वेस्ट हो या दूसरा मेडिकल वेस्ट नियमानुसार उसे स्वास्थ्य विभाग के वाहन में डालना चाहिए। यदि कोई अस्पताल जिन्होंने होटल आदि से टाइअप किया है, वे अस्पताल प्रबंधन कोविड अाैर मेडिकल वेस्ट सड़कों या काॅलोनियों में फेंक रहे हैं ताे यह गलत है। मैं ऐसे लोगों को रंगे हाथों पकड़कर कार्रवाई करूंगा।
-डाॅ. मनीष शर्मा, सीएमएचओ



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
देखिए...कैंसर पहाड़ी के रास्ते में ऐसे फेंका जा रहा कचरा


source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/news/municipal-negligence-amid-rising-haem-isolations-on-kavid-west-road-coming-out-of-the-pitches-and-hotels-127769418.html

युवक की मौत के बाद परिजनों ने डाॅक्टराें को पीटा, गुस्साए डॉक्टरों ने उनकी गाड़ियां पलट दीं

जेएएच में हादसे में घायल होकर पहुंचे युवक की मौत के बाद हंगामा हो गया। परिजन ने डॉक्टरों की पिटाई कर दी। इसके जवाब में डॉक्टरों ने उनकी गाड़ियां पलट दीं। बानमोर के पास सड़क हादसे में घायल हुए मुरैना के पप्पू गुर्जर(32) को लेकर परिजन बुधवार को जेएएच पहुंचे। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे गुससाए परिजन ने ओपीडी से ट्रॉमा सेंटर जा रहे जूनियर डॉक्टर देवेंद्र शर्मा की मारपीट करना शुरू कर दी। वे जान बचाकर एक कमरे में घुस गए। इसके बाद परिजनों ने वहां मौजूद तीन अन्य डॉक्टरों की भी पिटाई कर दी और वहां से चले गए। सूचना मिलते ही अन्य मेडिकल स्टूडेंट वहां पहुंच गए।

वहां उन्हें मारपीट करने वाले नहीं मिले तो उन्होंने वहां खड़ीं कारों के शीशे तोड़ दिए और कार पलट दी। हंगामे के बाद अस्पताल अधीक्षक के साथ पुलिस बल मौके पर पहुंचा और अपनी निगरानी में युवक के शव का पीएम कराकर रवाना किया। डॉ. शर्मा का कहना है कि वह तो सिर्फ वहां से गुजर रहे थे, लेकिन मृतक के परिजनों ने हमला कर दिया।

कंपू थाना पुलिस ने जूनियर डॉक्टर की शिकायत पर जीतू गुर्जर, एदल गुर्जर व तीन अन्य के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा, मारपीट तथा 3/4 डॉक्टर प्रोटेक्शन एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने एक आरोपी सौरभ गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया है। उधर, अस्पताल अधीक्षक डॉ. आरकेएस धाकड़ ने सुरक्षा गार्डों की लापरवाही को देखते हुए उन्होंने सुरक्षा कंपनी यूडीएस पर 25 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। साथ ही सुरक्षा सुपरवाइजर परवेज खान को बर्खास्त करने के लिए कंपनी को लिखा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
गुस्साए डॉक्टरों द्वारा पलटी गईं कार।


source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/news/after-the-death-of-the-young-family-the-doctors-beat-up-the-doctors-angry-doctors-overturned-their-vehicles-127769423.html

सांवेर को संवारने के वादों के बीच मुद्दे सिर्फ तीन: जल, फसल और दलबदल; दोनों प्रमुख दलों के बीच प्रतिष्ठा की सबसे बड़ी लड़ाई

(मुकेश माथुर) जल और फसल... सांवेर को संवारने का सपना दिखा रहे दोनों मुख्य प्रत्याशी इन पर खूब बात कर रहे हैं। इधर, जिन्हें वे दिन के उजाले में ये सपने दिखा रहे हैं...। आम लोग। वे जल, फसल नहीं ‘दलबदल’ की बात छेड़ आनंद ले रहे हैं। उन्हें भी पता है। सपना तो सपना ही है। प्रत्याशी की खिंचाई करने का मौका जरूर अपना है।

इंदौर जब कोरोना की आफत झेल रहा है तब जिले के सांवेर में चुनाव का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। निपानिया जैसे बायपास के इस तरफ के इलाके छोड़ दीजिए। शहर की 20 प्रतिशत नई टाउनशिप वाले इस शहरी इलाके में लोग अपार्टमेंट्स में सिमटे हैं। लेकिन बायपास पार गांवों में जाएं या उज्जैन मार्ग पर बढ़ें तो चुनाव की चर्चा है। 19 सितंबर को मुख्यमंत्री ने 178 गांवों के लिए 2398 करोड़ रुपए की नर्मदा योजना का भूमिपूजन किया। किसी भी क्षेत्र में वोट हासिल करने की यह कम कीमत नहीं है।

ज्योतिरादित्य सिंधिया के सबसे करीबी तुलसी सिलावट की जीत प्रतिष्ठा का प्रश्न जो है। लेकिन, अर्जुन बड़ौदा गांव में कमलनाथ ने हथेली में सोयाबीन लेकर मुद्दा जल से फसल की तरफ मोड़ दिया। कहा- शिवराज मांग कर रहे थे कि किसानों को 40 हजार रुपए प्रति हेक्टेयर मुआवजा दिया जाए। अब उनकी सरकार है, देते क्यों नहीं?

फसल बर्बादी बड़ा मुद्दा.. 65% लोग कृषि पर निर्भर
अच्छी बारिश के दौर में फसल की बर्बादी का मुद्दा ज्यादा बड़ा है। कम्पेल में महेश चौधरी कहते हैं- तुलसीजी का फोन आया था। मैंने बता दिया। कमलनाथजी ने कर्जे माफ किए हैं। 2.78 लाख रुपए माफ हुए मेरे। हथेली में सोयाबीन लेकर दिया गया संदेश सोचा-समझा था। क्षेत्र में 65 फीसदी से ज्यादा लोग खेती पर निर्भर हैं। 80 फीसदी जमीन पर सोयाबीन बोया जाता है। ऐसे में उपज का 15 फीसदी छोड़ पूरा बर्बाद हो जाए तो मुद्दा यही होना भी चाहिए। बर्बादी का सर्वे भी फिलहाल शुरू नहीं हुआ है। कांग्रेस प्रत्याशी प्रेमचंद गुड्डू भाजपा से आए हैं और जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट कांग्रेस से। प्रतिबद्धताएं पसोपेश में हैं।

मीसाबंदी रहे पिवड़ाय गांव के 65 वर्षीय केदार पटेल जहां तुलसी के पार्टी बदलने को सही ठहराते हैं वहीं अमित चौधरी गुड्डू की कांग्रेस में वापसी के पक्ष में कहते हैं- वे तो सिंधियाजी के ‘कारण’ आए। सिलावट अपने आने की ‘कीमत’ बताएं। ‘सिंधियाजी के कारण’ के भी कई किस्से हैं। दिग्विजय सिंह के नजदीकी रहे गुड्डू ने 2006 में रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा के उद्घाटन में वसुंधरा राजे को बुलाने का विरोध करते हुए पैदल मार्च किया था। अगले दिन यह कहते हुए प्रतिमा को दूध से धोया कि सिंधिया परिवार ही रानी की मौत का जिम्मेदार है। कई विरोधाभासों के बीच तुलसी को भाजपा के संगठन पर भरोसा है तो कांग्रेस को गुड्‌डू के चुनाव प्रबंधन पर।

तुलसी सिलावट (भाजपा)
ताकत: सहज स्वभाव, स्थानीय लोगों से 35 साल से सतत संपर्क। इस बार भाजपा के गांव-गांव में फैले नेटवर्क का साथ।
कमजोरी: जिस तरह सरकार गिराई, उससे लोगों में नाराजगी। वादे ज्यादा करने की छवि, फसल बीमा नहीं मिलने से किसान खफा।

प्रेमचंद गुड्‌डू (कांग्रेस)
ताकत: चुनावी प्रबंधन में माहिर, अलग-अलग सीटों से जीते चुनाव। जमीनी नेता, मजबूत सोशल मीडिया टीम।
कमजोरी: लंबे समय से सांवेर में संपर्क नहीं, दलबदल के आरोप। पार्टी टूटने से क्षेत्र में संगठन कमजोर।

जातिगत समीकरण

जातिगत आंकड़े राजनीतिक दलों के अनुसार अनुमानित​​​​


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
तुलसी सिलावट (भाजपा) और प्रेमचंद गुड्‌डू (कांग्रेस)। (फाइल फोटो)


source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/issues-between-the-promises-of-grooming-the-day-are-just-three-water-crops-and-defection-the-biggest-battle-for-prestige-between-the-two-major-parties-127769420.html

पहले रोज 106 क्विंटल बिकते थे गरम मसाले और सूखे मेवे अब 286 क्विंटल की खपत

कोरोनाकाल में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए लोग गरम मसालों में कालीमिर्च, दालचीनी, लौंग, आंवला, सूखे मेवों में बादाम, अखरोट, खजूर, किशमिश का अधिक सेवन कर रहे हैं। यही कारण है कि इनकी खपत में भी इजाफा हुआ है। सूखे मेवे के कारोबारी मनीष जैन के अनुसार लॉकडाउन से पहले चुनिंदा गरम मसालों और सूखे मेवों की बिक्री 106 क्विंटल रोजाना हुआ करती थी जो अब बढ़कर 286 क्विंटल पहुंच गई है। इसी तरह फलों की खपत 260 क्विंटल से बढ़कर 650 पर पहुंच गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/news/earlier-106-quintals-were-sold-daily-hot-spices-and-dry-fruits-are-now-consumed-286-quintals-127769411.html

काेराेना काल में भी नवाचार करके आत्मनिर्भर बने युवा

लॉकडाउन में जब लोग घर बैठे थे, तब शहर के कुछ ऐसे भी युवा हैं जो नवाचार कर रहे थे। इसके लिए कुछ ने अपनी जॉब छोड़ी तो कुछ कॉलेज से पास आउट होने के बाद सीधे नवाचार करने में लग गए। परिणाम यह हुआ कि कोरोना काल में ये युवा न केवल आत्मनिर्भर बन गए बल्कि उनके नवाचार का फायदा आम लोगों को भी मिल रहा है। आज हम आपको शहर के ऐसे ही युवाओं की कहानियां बताने जा रहे हैं। प्रस्तुत है रिपोर्ट...

कागज की पेंसिल बनाते थे, अब कोविड-19 सैंपल कलेक्शन चेंबर बना दिए

फलित गोयल, आरजेआईटी से एमटेक कर रहे महज 23 साल के फलित गोयल ने पर्यावरण बचाने के उद्देश्य से 2 साल पहले अखबारी कागज से पेंसिल बनाने की शुरुआत की थी। अब वे हर महीने 30 हजार पेंसिल बना रहे हैं और इसकी मशीन भी घर पर ही बनाई। मार्च-2020 में कोरोना आया तो फलित ने दो नवाचार और किए। बकौल फलित, कोरोना के सैंपल लेने वाले डॉक्टर या संक्रमित होने की खबरें पढ़कर ऐसा कलेक्शन चेंबर बनाने का आइडिया आया, जिससे डॉक्टर सुरक्षित रहे। घर में एल्युमिनियम और ग्लास का उपयोग कर पहला चेंबर बनाया। चेंबर ऐसा है कि सैंपल लेने वाले व्यक्ति के केवल हाथ ही बाहर निकलते हैं। कीमत 55 हजार रुपए है और बीएसएफ अकादमी सहित शहर में 4 जगह यह कलेक्शन चेंबर लगे हैं।

22 साल के दिव्यांश, इनके प्लांट में हर महीने बन रहे 70 हजार एन-95 मास्क

दिल्ली यूनिवर्सिटी से बीकॉम ऑनर्स करने वाले शहर के दिव्यांश अग्रवाल वर्तमान में चार्टर फाइनेंशियल एनालिस्ट प्रोग्राम कर रहे हैं। लेकिन कोरोनाकाल में लोगों को सुरक्षित रखने के लिए उन्होंने अपने दोस्त के साथ एन-95 मास्क बनाने का प्लांट ग्वालियर में लगा दिया। तकरीबन 25 लाख रुपए से लगे इस प्लांट के लिए राशि बतौर लोन पिता से ली और मास्क की गुणवत्ता परखने के लिए टेस्ट डीआरडीई ग्वालियर से करवाया गया। यानी मास्क डीआरडीई टेस्टेड है। दिव्यांश बताते हैं कि यह प्लांट मई में शुरू हुआ था और पहले महीने 30 हजार मास्क का उत्पादन हुआ। अब हर महीने 70 हजार मास्क का उत्पादन हो रहा है। एक मास्क की कीमत 40 रुपए है। तानसेन नगर में लगे इस प्लांट के जरिए वे शहर के 17 से 20 लोगों को रोजगार भी उपलब्ध करवा रहे हैं।

एमबीए करने के बाद 7 लाख पैकेज वाली जॉब की, अब उगा रहे हैं नेपियर घास

यह कहानी है सूर्या रोशनी जैसी कंपनी से रॉ मटेरियल हेड की जॉब छोड़ने वाले राहुल कुलश्रेष्ठ की। आत्मनिर्भर बनने के लिए 7 लाख रुपए की जॉब छोड़कर सॉइल हेल्थ मैनेजमेंट के क्षेत्र में काम करने वाले एनजीओ से जुड़े, लेकिन कोरोनाकाल में सब ठप पड़ गया। राहुल ने नवाचार जारी रखा और नेपियर (विदेशी) घास उगाने के लिए शहर के बाहर 6 एकड़ की जमीन लीज पर ली। एक एकड़ में घास उगाने का खर्च 1 लाख रुपए आया, यानी 6 एकड़ का खर्च 6 लाख रुपए। इसके लिए उन्होंने एक पार्टनर बनाया और नेपियर घास खरीदी। यह घास 12 महीने उगती है और हरी रहती है। जमीन में इसकी स्टेम लगाई जाती हैं जो 3 महीने में बड़ी हो जाती हैं। यह घास पशुओं के उस चारे का विकल्प है जब उन्हें हरा चारा खाने को नहीं मिलता है। हरियाणा के लोग पशुओं के लिए नेपियर घास ही लेते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/news/youth-became-self-sufficient-by-innovating-even-during-the-kareena-era-127769407.html

उम्र 70 पार, बीपी-शुगर भी, वेंटीलेटर पर रहे, लेकिन अब पूरी तरह ठीक

कोरोना संक्रमण के चलते शहर में अब तक 183 लोगों की मौत हो चुकी है। अगस्त में जहां 59 संक्रमितों का निधन हुआ वहीं सितंबर में यह आंकड़ा 100 को भी पार कर गया। मृतकों में अधिकांश वे संक्रमित थे, जिनकी आयु 65 या उससे अधिक थी। कोरोना वायरस की चपेट में आने से पहले वे शुगर, बीपी जैसे रोगों से लंबे समय से ग्रसित थे। लेकिन इस अवधि में कई ऐसे मरीज भी रहे, जो बहुत ही खराब स्थिति में अस्पताल पहुंचे। सांस लेने में परेशानी के कारण पहले ऑक्सीजन सपोर्ट, फिर बाईपेप मशीन (नान इंवेसिव वेंटीलेटर) पर भी रहे। इन तमाम जटिलताओं के बाद भी इन मरीजों ने संक्रमण को परास्त किया और स्वस्थ होकर घर लौटे।

6 दिन वेंटीलेटर पर रहे, अब अपने हाथ से खा रहे खाना

एलएनआईपीई में कार्यरत 72 वर्षीय महेंद्र कौरव के फेफड़ों में इंफेक्शन था। सुपरस्पेशलिटी हास्पिटल में भर्ती कराया तो हाई फ्लो ऑक्सीजन देनी पड़ी। फिर भी हालत में सुधार नहीं हुआ तो उन्हें 6 दिन नाॅन इंवेसिव वेंटीलेटर पर रखा गया। 22 दिन अस्पताल में रहने के बाद वे 25 सितंबर को घर लौटे। अब वे खुद खाना खा रहे हैं। पत्नी विद्यादेवी कौरव ने बताया, लगभग 10 साल से वे दमा के मरीज हैं। अस्पताल में जब भर्ती किया तो स्थिति खराब होती गई, लेकिन बाद में ऐसा चमत्कार हुआ कि अब स्थिति काफी बेहतर है। 30 नवंबर को नातिन की शादी है। मन में कई तरह की शंका थी, लेकिन प्रभु ने लाज रख ली।

इंजेक्शन लगे, प्लाज्मा चढ़ा तब स्वास्थ्य में हुआ सुधार

70 वर्षीय राकेश राजपूत को 2 सितंबर को रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद होम आईसोलेट किया गया। कुछ दिन बाद जब ऑक्सीजन लेवल (95) कम हुआ तो आनन-फानन में उन्हें सुपरस्पेशलिटी हाॅस्पिटल में भर्ती कराया गया। डायबिटीज से पीड़ित होने के कारण दवाइयों का उतना असर नहीं हो रहा था। फेफड़ों में संक्रमण होने के कारण उन्हें भी सांस लेने में काफी परेशानी हो रही थी, जिस कारण वे नान इंवेसिव वेंटीलेटर पर रहे। हालांकि, इस दौरान डाॅक्टरों ने उन्हें इंजेक्शन (रेमेडेसिविर) भी लगाए और प्लाज्मा भी चढ़ाया। इसके बाद से उनके स्वास्थ्य़ में सुधार हुआ। अब वे घर पहुंच चुके हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Age 70, BP-sugar too, stayed on ventilator, but now completely fine


source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/news/age-70-bp-sugar-too-stayed-on-ventilator-but-now-completely-fine-127769401.html

पीपल वाला की दो दुकानों और शक्ति डेयरी पर दबिश, घी, पनीर, तेल व 90 लीटर केरोसिन जब्त

खाद्य सामग्री में मिलावट की लगातार शिकायतों के बाद तहसीलदार आरसी खतेड़िया की टीम ने शहर में तीन दुकानों पर दबिश दी। यहां से अमानक सामग्री की आशंका में घी, तेल, सेंव, पाम आइल के सैंपल लिए हैं। तालाब चौक स्थित दो सेंव दुकानों पर केरोसिन भी मिला है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने पंचनामा बनाया।
तहसीलदार आरसी खतेड़िया ने बताया कि बुधवार को दोपहर 2 बजे शक्ति डेयरी में दबिश दी। यहां से घी व पनीर के सैंपल लिए। इसके अलावा पास ही संचालित शक्ति फूड जोन से घी व पनीर के सेंपल लिए हैं। यहां संचालक अश्विन घोड़े की उपस्थिति में पंचनामा बनाया है। इसके बाद तालाब चौक स्थित गौरीशंकर तोनगरे की पीपल वाला नमकीन पर कार्रवाई की। यहां गौरीशंकर तोनगरे की उपस्थिति में सेंव, तेल, बेसन व पाम आईल के सैंपल लिए हैं। ड्रम में भरा 50 लीटर केरोसिन भी जब्त किया है। पड़ोस ही रामनारायण नमकीन से संचालक शिवशंकर तोनगरे की उपस्थिति में 40 लीटर कोरोसिन, तेल, मिक्चर के सैंपल लिए हैं। कार्रवाई के बचने के लिए संचालकों ने कई तरह के बहाने भी बनाए। केरोसिन के बारे में बताया कि एक ग्राहक यहां रखकर गया है। इस पर तहसीलदार ने कहा कि लाओ कौन ग्राहक है लेकिन वह ग्राहक ही नहीं बुला पाए। इसके अलावा तेल के सैंपल अपने हिसाब से देने को भी कहा।

तेल में बार-बार नमकीन तला, कैंसर की आशंका
तहसीलदार ने बताया कि काले तेल में सेंव को बार-बार तला जा रहा है। नियमानुसार तेल में एक या दो बार ही सेंव को तला जाना चाहिए। डॉक्टरों के मुताबिक इससे कैंसर होने की आशंका है।
निर्माण कंपनी मोहम्मदपुर की, लोग बोले, कोई नहीं बनाता बेसन : खाद्य अधिकारी नरसिंह सोलंकी ने बताया गौरीशंकर तोनगरे के यहां से बेसन जब्त किया है। इस बेसन की बोरी पर निर्माणकर्ता कंपनी मोहम्मदपुर की है। जांच के लिए गोगावां तहसीलदार को कहा है। उधर, ग्रामीणों के अनुसार मोहम्दपुर में कोई बेसन कंपनी नहीं है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Two shops of Peepal Wala and Shakti Dairy seized Dabish, Ghee, Cheese, Oil and 90 liters of Kerosene.


source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/khargone/news/two-shops-of-peepal-wala-and-shakti-dairy-seized-dabish-ghee-cheese-oil-and-90-liters-of-kerosene-127769304.html

मिशन कार्यालय का घेराव, नर्सिंग विद्यार्थियों ने नौकरी मांगी

प्रदेश में कम्यूनिटी ऑफिसर के 3800 पदों के लिए नर्सिंग विद्यार्थियों को अयोग्य मानने के विरोध में पिछले दिनों भोपाल के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन(एनएचएम) कार्यालय का घेराव कर दिया। यहां नर्सिंग के विद्यार्थी राजरत्न रघुवंशी, गुंजन जोशी, मोहित निरोगे, निशांत मालवीया ने बताया कि सरकार हमारी भर्ती नहीं कर रही है। जबकि छह माह पहले ही नर्सिंग के विद्यार्थियों की भर्ती हुई थी। अब नियम में बदलाव करते हुए 6 माह के सर्टिफिकेट कोर्स पास ही योग्य है। यदि संसोधन नहीं हुआ तो आमरण अनशन करेंगे। विद्यार्थियों ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अफसर हमारी मांग नहीं मान रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Mission office surrounded, nursing students sought jobs


source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/khargone/news/mission-office-surrounded-nursing-students-sought-jobs-127769306.html

जलावर्धन 60 व सीवरेज का 90% काम हुआ, कलेक्टर बोलीं- जल्द पूरा करें

शहर में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट व 24 घंटे पेयजल आपूर्ति के लिए अमृत योजना में चल रहे कामों की कलेक्टर अनुग्रहा पी ने बुधवार को मैदानी हकीकत देखी। इंटेकवेल वाटर ट्रीटमेंट, सीवरेज ट्रीटमेंट व खुदाई के बाद सड़क मरम्मत के कामों की स्थिति जानी। इसके बाद दोनों निर्माण एजेंसियों की बैठक ली। अब तक जलावर्धन का 60 व सीवरेज का 90 प्रतिशत काम पूरा हुआ है।। एजेंसी कर्मचारी देरी के सवाल पर बोल नहीं पाए। उनसे अक्टूबर तक उनके काम के टारगेट की कार्ययोजना मांगी। उसका भी जवाब नहीं दे पाए। उन्हें 2 दिन की मोहलत देकर पेयजल सप्लाय व सीवरेज ट्रीटमेंट की समीक्षा के लिए 3 अक्टूबर को बैठक रखने को कहा। सड़क खुदाई व मरम्मत के कामों के कारण आमजन परेशान हैं। लोगों को परेशानी नहीं होना चाहिए। एक काम पूरा होने के बाद ही अगला हाथ में लेने को कहा गया है। एकसाथ खुदाई, पाईप बिछाना, कनेक्शन देना व रोड सुधार करने को कहा है। इस दौरान संयुक्त कलेक्टर मिलिंद ढ़ोके, नपा सीएमओ प्रियंका पटेल, जल प्रभारी सरजू सांगले, प्रकाश चित्ते, कमलकांत जोशी सहित दोनों कंपनियों के प्रभारी इंचार्ज उपस्थित रहे।
वाटर इंटेकवेल प्लांट : जरुरत से कम मजदूर कर रहे थे काम
कुंदा स्थित वाटर इंटेकवेल पर आवश्यकता से कम मजदूर काम कर रहे थे। एजेंसी अफसर जानकारी नहीं दे पाए। प्लांट के इंचार्ज नीरव पटेल ने बताया कि सीवरेज के पानी के यहां पहुंचने पर विभिन्न प्रोसेस से गुजरने व क्लोरीनिकेशन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फिलहाल 3 एमएलडी रोज पहुंच रहा है। इसमें से 2 एमएलडी का उपचार किया जा रहा है।
लेबोरेट्री कक्ष : 1 एमएलडी पानी कर रहे उपचारित
लेबोेरेटी कक्ष में इनलेट से आउटलेट तक सीओडी, बीओडी और टीएसएफ तक की प्रक्रिया करने के बाद पानी के ऑक्सीजन और पीएच वैल्यू के प्रबंधन जाना। लेबोेरेटी प्रभारी राहुल वर्मा ने बताया कि यहां आ रहे पानी का नाईट्रोजन, केमिकल और बॉयोलाजिकल रूप में ऑक्सीजन की उपस्थिति व अन्य तरह के तत्वों के बारे में उपचारित कर जानकारी निकाल रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Jalawardhan 60 and 90% sewerage work done, Collector bid - complete soon


source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/khargone/news/jalawardhan-60-and-90-sewerage-work-done-collector-bid-complete-soon-127769311.html

अधूरे निर्माण से फिरा कचरा, गंदगी से फिसली शहर की रैंक

देश की नंबर-1 नगरपालिका खरगोन की तीन माह बाद रैंकिंग फिसल गई है। पहले गंदगी भारत छोड़ो अभियान में प्रदेश के 16 जिलों में खरगोन नपा ने टाॅप-5 में जगह तो बना ली है लेकिन चौथे नंबर पर। 1 लाख से 5 लाख की जनसंख्या वाले प्रदेश के 16 नगरीय निकाय में चौथा स्थान मिला। नतीजों में पहले नंबर पर पीथमपुर, दूसरे पर गुना, तीसरे पर मंदसौर, चौथे पर खरगोन तथा पांचवें स्थान पर बैतूल नगरपालिका है। कोरोना संक्रमित कचरे का भंडारण और निपटान के साथ सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान तथा सूखे और गीले कचरे के पृथकीकरण के साथ सफाई के लिए चलाए जागरुकता अभियान में 500 में से 413 अंक मिले। 16 से 31 अगस्त तक गंदगी भारत छोड़ो अभियान पांच थीम पर चलाया गया था। इस थीम पर शहर में कार्य करके प्रतिदिन डेली रिपोर्टिंग भी करना थी।

5 थीम पर चला था अभियान
थीम-1 : 16 से 18 अगस्त तक मलिन बस्तियों में जाकर स्वच्छता की शपथ, सफाई अभियान चलाना, शौचालयों का रखरखाव तथा लोगों को जागरूक करना था।
थीम-2 : 19 से 21 अगस्त तक सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चलाना।
थीम-3 : 22 से 24 अगस्त तक कोरोना कॉल में लोगों को मास्क पहनने के लिए प्रेरित करना, संक्रमित कचरे का भंडारण व निपटान, क्वारेंटाइन केंद्रों में सफाई अभियान।
थीम-4 : सूखे और गीले कचरे का पृथकीकरण करने जागरुकता अभियान, सेनेटरी पैड का निपटान।
थीम-5 : सार्वजनिक शौचालयों तथा सार्वजनिक स्थानों पर सफाई अभियान चलाना। लोगों को जोड़ना।

इस तरह मिले अंक
डेली रिपोर्टिंग : 100 में से 89
रिव्यू : 100 में से 85
सिटीजन फीड बैक : 100 में से 99
स्वच्छ मंच : 100 में से 50
जेडी ऑफिस फीड बैक : 100 में से 90
आगे भी प्रयास जारी रहेगा
^अभियान चलाकर जागरूक किया, संक्रमित कचरे का भी बेहतर निपटान कर शहर के लोगों और जनप्रतिनिधियों को सफाई अभियान चला था। सीवरेज व निर्माण कामों से थोड़ी रैंकिंग प्रभावित हुई है, लेकिन स्थिति बेहतर है। कमियों पर सुधार किया जाएगा।
प्रकाश चित्ते, स्वच्छता प्रभारी



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Waste of incomplete construction, dirt slipped into the ranks of the city


source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/khargone/news/waste-of-incomplete-construction-dirt-slipped-into-the-ranks-of-the-city-127769316.html

3 दावे-आपत्ति आए, एसडीएम ने तीनों खारिज किए, अब निवाली पंचायत बनेगी नगर परिषद

निवाली के नगर परिषद बनने का रास्ता अब साफ हो गया है। वार्ड आरक्षण के बाद तीन दावे-आपत्ति आई थी। एसडीएम पानसेमल ने इन आपत्तियों को निरस्त कर दिया। 22 सितंबर को जनपद पंचायत में वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया हुई थी। इसके बाद अफसरों ने दावे-आपत्ति के लिए 7 दिन का समय दिया था। वार्ड आरक्षण के दौरान ग्राम कुसमिया के लोगों ने नगर परिषद में शामिल न होने व वार्ड सुनियोजित नहीं करने की मांग की थी लेकिन एसडीएम ने इस आपत्ति को खारिज कर दिया है। अब जल्द ही नगर परिषद के गठन की अधिसूचना का प्रकाशन किया जाएगा।
निवाली नगर परिषद को लेकर 22 सितंबर को जातिगत आरक्षण प्रक्रिया जनपद सभागृह में हुई थी। पानसेमल एसडीएम एसएस मुजाल्दा, सीएमओ शिवजी आर्य, तहसीलदार सहित जनप्रतिनिधियों व लोगों की मौजूदगी में प्रक्रिया की गई थी। इसमें 15 वार्ड आरक्षित किए गए थे। एसडीएम को निवाली, तलाव से तीन अलग-अलग दावे-आपत्ति पेश किए गए थे। इसमें वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया में कमी बताने के साथ नगर परिषद में शामिल नहीं होने व एक ही वार्ड में दो अलग-अलग रूप में एक ही नगर को करने पर तलाव के लोगों ने दावा-आपत्ति दर्ज कराई थी। जिसे एसडीएम पानसेमल के द्वारा अमान्य कर खारिज कर दिया गया।

5 पंचायत के 7 गांवों को किया शामिल
ग्राम पंचायत निवाली खुर्द, निवाली बुजुर्ग, कुसमिया, तलाव, मंसूर के 7 गांवों को मिलाकर निवाली नगर परिषद का गठन किया गया। इसकी कुल आबादी 20 हजार 120 है। वहीं 3 नई ग्राम पंचायत बनाई गई है। निवाली जनपद पंचायत में 42 ग्राम पंचायतें थी। इसमें से 5 पंचायतें नगर परिषद में मर्ज हो गई। इसके चलते 37 ग्राम पंचायत शेष रह गई। इसके चलते 3 नई ग्राम पंचायत बनाई गई। नानी झरी, सेकंड मोहाली और मेरखेड़ी को ग्राम पंचायत बनाया है। इसके चलते अब निवाली जनपद में 40 ग्राम पंचायतें होंगी।

नगर परिषद की प्रक्रिया पूर्ण, दावे आपत्ति अमान्य घोषित- सीएमओ
पानसेमल सीएमओ शिवजी आर्य ने बताया नगर परिषद जातिगत आरक्षण में 3 दावे-आपत्ति आए थे। जिन्हें अमान्य घोषित कर खारिज कर दिया गया है। साथ ही अब नगर परिषद की पूरी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इसमें किसी भी प्रकार का फेरबदल होना मुमकिन नहीं था। इस बीच जातिगत आरक्षण को लेकर बने 15 वार्ड यथावत रूप से बने रहेंगे।

जातिगत आरक्षण का जल्द होगा अंतिम प्रकाशन

दावे-आपत्ति के सारे प्रकरणों का निराकरण हो गया है। इसके चलते अब निवाली को नगर परिषद बनाने को लेकर जल्द ही जातिगत आरक्षण का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। इसको लेकर तैयारी शुरू हो गई है।

7 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित
अजजा के 10 वार्ड में से 5 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। इसी तरह सामान्य व पिछड़ा वर्ग के 4 में से 2 वार्ड और अजा के एक वार्ड में महिला-पुरुष में से कोई भी चुनाव लड़ सकेगा।

यह भी जानें
अजजा- वार्ड क्रमांक 1, 2, 3, 4, 8, 9, 10, 11, 14, 15
सामान्य पिछड़ा वर्ग विमुक्त- वार्ड क्रमांक 6, 7, 12 व 13
अजा- वार्ड क्रमांक 5ण्

अमान्य किए दावे-आपत्ति
^निवाली नगर परिषद के जातिगत वार्ड आरक्षण में तीन दावे-आपत्ति आए थे। जो पूरे नहीं किए जा सकते थे। तीनों की मांग अमान्य कर दी गई है। अब जल्द ही अंतिम प्रकाशन कर नगर परिषद की प्रक्रिया पूर्ण कर दी जाएगी।
-एसएस मुजाल्दा, एसडीएम, पानसेमल



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
3 claims-objections came, SDM rejected all three, now niwali panchayat will be formed city council


source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/khargone/news/3-claims-objections-came-sdm-rejected-all-three-now-niwali-panchayat-will-be-formed-city-council-127769320.html

Tuesday, September 29, 2020

गांव में बिजली कनेक्शन नहीं, फिर भी थमाए बिल; ग्रामीणों ने बिजली कंपनी के आलाधिकारियों से शिकायत की

बिजली कंपनी के कर्मचारियों ने जिला मुख्यालय के पास बसे विलोहरा गांव में बिजली लाइन तक नहीं डाली वहां के लोगों को बिल थमाने का कारनामा कर दिखाया है। इस बात की शिकायत ग्रामीणों ने बिजली कंपनी के आलाधिकारियों से शिकायत की है।

गौरतलब है कि विलोहरा गांव के ग्रामीण पिछले कई वर्ष से गांव में बिजली लाइन बिछाने की मांग बिजली कंपनी अधिकारियों से करते आ रहे हैं। उसके बाद भी अभी तक गांव में न तो बिजली खंभे लगाए गए और न ट्रांसफार्मर लगे। वर्तमान में ग्रामीण अंधेरे में रह रहे हैं।

उसके बाद भी ग्रामीणों को बिजली कंपनी कर्मचारियों ने सितंबर माह का बिजली बिल दे दिया। स्व. केसर देवी शिक्षा प्रसार समिति अध्यक्ष प्रमोद राजावत ने बताया कि इस संबंध में मेरे द्वारा बिजली कंपनी अधिकारियों से शिकायत की लेकिन कुछ नहीं हुआ।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/bhind/news/no-electricity-connection-in-the-village-yet-the-bills-stopped-villagers-complained-to-power-company-officials-127764712.html

ओवर लोडिंग से चंबल पुल हुआ क्षतिग्रस्त, टेस्टिंग शुरू; चंबल पुल के कई स्प्रिंग खराब, कभी भी हो सकता है हादसा

मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश की सीमा को जोड़ने वाले भिंड इटावा रोड पर बरही के निकट स्थित चंबल नदी का पुल ओवर लोडिंग से दम निकल रहा है। पुल बहुत ही खतरनाक हालत में पहुंच गया है। ऐसे में इटावा सेतु निगम पुल की टेस्टिंग करा रहा है, जो कि पिछले पांच दिन से चल रही है और करीब 10 दिन और चलेगी। इसके बाद सेतु निगम केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्रालय को इस पुल के संबंध में रिपोर्ट सौंपेगा।

यहां बता दें कि नेशनल हाईवे-92 की भिंड इटावा रोड पर बरही के निकट स्थित चंबल पुल काफी जीर्णशीर्ण हालत में पहुंच गया है। बावजूद इस पर दिन भर सैकड़ों ओवर लोड वाहन गुजरते हैं। वहीं इटावा एआरटीओ और बढ़पुरा थाना पुलिस द्वारा यूपी सीमा में खनिज परिवहन करने वाले वाहनों की चेकिंग शुरू कर दिए जाने से इस पुल पर एक साथ कई ओवरलोड वाहन खड़े हो जाते हैं, जिससे पुल के पिलरों में दरारें आने लगी हैं। साथ ही उसकी स्प्रिंग और बेयरिंग भी खराब हो रही है, जिससे यह पुल कभी भी क्षतिग्रस्त हो सकता है। ऐसे में इटावा सेतु निगम अब इस पुल की मुंबई की कैब कंपनी से टेस्टिंग करा रहा है। बताया जा रहा है कि उक्त कंपनी पिछले पांच दिन से उक्त पुल की टेस्टिंग का कार्य कर रही है।

डीपीआर बनाकर कंपनी देगी सेतु निगम को रिपोर्ट
सेतु निगम के इंजीनियरों की माने तो जर्जर हो रहे पुल की टेस्टिंग के लिए टेंडर निकाले गए थे, जिसमें मुंबई की कैब कंपनी का टेंडर पास हुआ। अब यह कंपनी पिछले पांच दिन से पुल के सभी पिलर, स्लैब, स्प्रिंग, बेयरिंग आदि की टेस्टिंग कर रही है। इनमें से ज्यादातर की हालत बहुत ज्यादा खस्ता निकली है। यह कंपनी अपनी टेस्टिंग का कार्य पूरा कर डीपीआर बनाकर देगी, जिसे हम केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय को भेजेंगे।

चेकिंग शुरू होने के बाद बढ़ा खतरा
चंबल पुल की हालत पहले से ही बहुत ज्यादा खराब है। पिछले एक दशक में यह पुल 10 से ज्यादा बार खराब हो चुका है। वहीं पिछले छह महीने से यूपी सीमा में बरही के पास खनिज परिवहन करने वाले वाहनों की चेकिंग शुरू कर देते हैं, जिससे पुल पर एक साथ काफी संख्या ओवरलोड ट्रक, डंपर खड़े हो जाते हैं। परिणामस्वरूप पुल पर वजन से वह खस्ता हालत में पहुंच रहा है। इस संबंध में इटावा सेतु निगम कई बार इटावा कलेक्टर, एसपी समेत भिंड कलेक्टर, एसपी को पत्र लिख चुका है। लेकिन यूपी प्रशासन की अनदेखी की वजह से यह चेकिंग पुल के पास से बंद नहीं हो रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/bhind/news/chambal-pull-damaged-due-to-overloading-testing-started-many-springs-of-chambal-bridge-go-bad-accident-can-happen-anytime-127764727.html

पहले अकड़ा दुकानदार, फिर माफी मांगी; फुटपाथ से सामान हटाने पर दुकानदार ने की नपा सीएमओ से अभद्रता

शहर के मुख्य सदर बाजार में फुटपाथ पर सामान रखकर अतिक्रमण किए दुकानदारों पर नगरपालिका सख्त हो गई है। मंगलवार की सुबह नगरपालिका सीएमओ सुरेंद्र शर्मा स्वयं अमला लेकर सदर बाजार में फुटपाथ पर अतिक्रमण हटाने और बिना मास्क वालों पर कार्रवाई करने निकले। यहां उन्होंने जब एक दुकानदार पर फुटपाथ पर रखे सामान को देखकर जुर्माना लगाने की बात कही तो दुकानदार भड़क कर सीएमओ शर्मा से बोला कि सड़क क्या तुम्हारे बाप की है? इस पर सीएमओ ने पुलिस बुलाकर उनके खिलाफ कार्रवाई कराने की बात कही।

हालांकि जब सीएमओ वहां से आगे चल दिए तो दुकानदार हाथ जोड़कर सीएमओ के पास आ गया और माफी मांगने लगा। ऐसे में सीएमओ ने भी उसे कुछ देर बाद माफ कर दिया। बताया जा रहा है कि सीएमओ से बहस करने वाले दुकानदार देवेंद्र जैन और प्रवीण जैन हैं। दरअसल सदर बाजार में कुछ लोग सड़क पर सामान रखकर सामान बेच रहे हैं। इस पर नपा सीएमओ सुरेंद्र शर्मा अपने अमले को लेकर मंगलवार की सुबह सदर बाजार पहुंचे। जहां उन्होंने न सिर्फ फुटपाथ और सड़क पर सामान रखकर बेच रहे लोगों पर 500-500 रुपए का जुर्माना लगाया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
दुकानदार को चेतावनी देते नपा सीएमओ।


source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/bhind/news/first-the-barber-shopkeeper-then-apologized-shopkeeper-molested-cmo-for-removing-goods-from-footpath-127764753.html

मनचला किशोरी को कर रहा था परेशान, तंग आकर बीच बाजार में चप्पलों से पीटा

दो दिन से एक मनचला किशोरी को परेशान कर रहा था। जब तीसरे दिन भी मनचले ने वही हरकत की तो किशोरी से रहा नहीं गया। उसने राहगीरों के सहयोग से पकड़ लिया और जमकर धुनाई कर दी।

यह घटना इमली वाली गली- राज टॉकीज गली के बीच की है। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस को मनचले को सौंप दिया गया। कोतवाली में आरोपी युवक ने माफी मांगी और भविष्य में इस प्रकार की हरकत न करने की हिदायत देकर मनचले को जाने दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Maniacal teenager was harassed, fed up and beaten with slippers in the middle market


source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/bhind/news/maniacal-teenager-was-harassed-fed-up-and-beaten-with-slippers-in-the-middle-market-127764742.html

दंदरौआ धाम में महंत रामदास ने किया शिला पूजन रथयात्रा का शुभारंभ; संत रामदास ने कहा- अयोध्या में बन रहा भव्य श्रीराम मंदिर भक्त करें सेतु का काम

भारतवासियों की आस्था के केंद्र अयोध्या धाम में श्रीराम का भव्य मंदिर निर्माण होने जा रहा है। भगवान श्रीराम और श्रीराम चरित मानस में आस्था रखने वाले भक्तजन को इस मंदिर के निर्माण में सेतु का काम करना है। इससे बड़ा पुण्य कार्य कोई और नहीं हो सकता। मंदिर निर्माण में तन, मन, धन जिस पर जैसा बन पड़े सहयोग करना चाहिए। इसका पुण्य फल सबको मिलेगा। यह बात दंदरौआ धाम में श्रीराम शिला रथयात्रा शुभारंभ अवसर पर महंत रामदास महाराज ने कही।

महंत रामदास ने कहा कि भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म के प्रति आस्था और सहानुभूति रखते हुए अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के मंदिर निर्माण का निर्माण होने जा रहा है। इसके लिए अथक प्रयास करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित अन्य सभी जन को आशीर्वाद है। रथ यात्रा में चल रहे अभिभाषक राम मिलन शर्मा, यात्रा प्रभारी डॉ. रमेश दुबे, जिला प्रबंध समिति के अमृतपाल सिंह बघेल ने कहा कि श्रीराम शिला पूजन रथ यात्रा 20 दिन तक मेहगांव व गोरमी क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर जाएगी। श्रद्धालुजन शिला पूजन कर पुण्य लाभ प्राप्त करें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
रामशिला पूजन रथ यात्रा को रवाना करते संतजन।


source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/bhind/news/mahant-ramdas-inaugurates-shila-pujan-rath-yatra-at-dandroa-dham-saint-ramdas-said-devotees-should-build-a-grand-sri-ram-temple-in-ayodhya-as-a-bridge-127764805.html

आचार संहिता: मंत्री डंडौतिया दौरा अधूरा छोड़कर लाैटे, पुलिसकर्मियों से कहा- आपकी ड्यूटी खत्म, कांग्रेस का आंदोलन भी हड़बड़ी में खत्म

मप्र में 28 सीटों पर होने वाले उपचुनाव का मंगलवार को बिगुल बज गया। निर्वाचन आयोग ने दोपहर 2 बजे आचार संहिता लगने की घोषणा कर दी। लेकिन राजनीतिक दल भाजपा-कांग्रेस सहित जिला प्रशासन भी अलर्ट दिखा। दिमनी विस से भाजपा प्रत्याशी व राज्यमंत्री गिर्राज डंडौतिया सुबह 12 बजे अपने विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर निकले लेकिन जैसे ही उन्हें आचार संहिता लगने की जानकारी मिली वे दौरा छोड़कर अपने रामनगर स्थित घर लौट आए और सरकार द्वारा उपलब्ध पायलेटिंग वाहन पर तैनात पुलिसकर्मियों से कहा-अब आपकी ड्यूटी खत्म, वापस लौट जाईए।

इससे पहले भाजपा के ही चंबल वाटर प्रोजेक्ट में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भी सुबह 11 बजे समारोह बीच में छोड़कर मुरैना से ग्वालियर फिर यहां से दिल्ली रवाना हो गए। उन्होंने समारोह इसलिए छोड़ा क्योंकि उन्हें भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ 12 बजे से पहले ग्वालियर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होना था। वहीं किसान कांग्रेस ने भी आज किसान बिल के विरोध में शहर की गल्ला मंडी में सुबह 11 बजे से रैली निकालकर आंदोलन रखा था। यहां भी पुलिस की नजर थी कि आचार संहिता लगते ही इनके आंदोलन को स्थगित करा दिया जाए। लेकिन कांग्रेसी भी पहले से तैयार थे। आनन-फानन में उन्होंने अपने आंदोलन को दोपहर 1 बजे से ही पहले ही कलेक्टोरेट पर जाकर संपन्न कर दिया।

कलेक्टर ने व्यवस्थाओं के लिए यह निर्देश दिए
कलेक्टर ने कहा कि ईव्हीएम स्टोर प्रभारी यह सुनिश्चित करें कि चुनाव कार्य के लिए विधानसभावार ईवीएम एवं वीवीपैट तैयार कर स्ट्राॅग रूम में रख दी गई हैं। इसके अलावा किसी अन्य स्थान पर ईवीएम एवं वीवीपैट दिखना नहीं चाहिये। कोविड के नार्म्स के अनुरूप पोलिंग पार्टियों को रवाना करने के लिए विधानसभा अनुसार प्लान आरटीओ को उपलब्ध कराया जाए। पिछले चुनावों की अपेक्षा पर्टियों को रवाना करने के लिए अतिरिक्त पांच प्रतिशत वाहन बढ़ाए जाएं। सुमावली रिटर्निंग ऑफीसर को निर्देश दिए कि चुनाव आयोग के पोर्टल पर जानकारी अपडेट करें जिसमें अभी तक बाउंड ओवर जैसी कितनी कार्रवाईयां की गई हैं। दप्रसं की धारा 107-116 की कार्रवाई में रिटर्निंग ऑफीसर हिचकिचाहट न करें।

शहर से बैनर-पोस्टर हटाए, तहसीलों से नहीं हटाए
आदर्श आचरण संहिता लागू होने से 24 घंटे पहले ही मुंरैना शहर से राजनैतिक दलों के लोगों के बैनर-पोस्टर हटाने का काम कर लिया गया था। लेकिन ग्रामीण अंचल अंबाह, पोरसा, दिमनी, जौरा, कैलारस में मंगलवार की शाम 4 बजे तक राजनैतिक दलों के बैनर पोस्टर लटके रहे। हालांकि कलेक्टर अनुराग वर्मा ने दोपहर को कलेक्टोरेट में मीटिंग लेकर चुनाव क्षेत्र में नियुक्त अधिकारी-कर्मचारियों को ताकीद दी कि वे हर हाल में आचार संहिता का पालन करें।

आचार संहिता में इन पर प्रतिबंध

  • जातिगत, धार्मिक या भाषायी तौर पर मतभेद भड़काने और नफरत या तनाव फैलाने वाले भाषण से सभी राजनैतिक दलों को बचना होगा।
  • चुनाव प्रचार के झंडे, बैनर, नारे आदि के लिए निजी संपत्ति मालिक की इजाजत के बगैर उसकी जमीन, भवन अहाते, दीवार आदि का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। जबकि सरकारी सड़क, गली-मोहल्ले, खंबे आदि पर कोई भी व्यक्ति राजनैतिक बैनर-पोस्टर नहीं लगा सकेगा। जुलूस, सभा रैली आदि बिना अनुमति नहीं कर सकेंगे।

जिले की 5 सीटों पर उपचुनाव, सबलगढ़ को छोड़ सभी जगह आचार संहिता प्रभावी
जिले की 5 सीटों अंबाह, दिमनी, मुरैना, सुमावली, जौरा पर उपचुनाव होने हैं। ऐसे में सबलगढ़ ही एकमात्र ऐसी सीट है, जहां चुनाव नहीं होंगे। इसलिए यही तहसील आदर्श आचरण संहिता से अछूती रहेगी। हालांकि सबलगढ़ क्षेत्र के कुछ इलाके जौरा विधानसभा से जुड़ते हैं। ऐसे में यहां भी रैली, विरोध-प्रदर्शन पर भी रोक रहेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
आचार संहिता लगने के बाद कैलारस में कांग्रेस प्रत्याशाी की गाड़ियाें से 2 घंटे रहा ट्रैफिक जाम।


source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/morena/news/code-of-conduct-latte-leaving-minister-dundautia-tour-incomplete-told-policemen-your-duty-is-over-congress-movement-also-ends-in-haste-127764833.html