Tuesday, February 25, 2020

चारों ओर पत्थर की फड़ों से छिप गई थी आंगनबाड़ी, प्रशासन ने सख्ती से हटवाए


आसपास की जमीन पर भी बड़े पैमाने पर अवैध कब्जे

मंगलवार को एसडीएम ने बूढ़े बालाजी स्थित आंगनवाड़ी केंद्र को चारों से घेरे अवैध कब्जों को हटाया। यहां गुमटियां और रेत व पत्थर के फड़ों ने पूरे केंद्र को चारों ओर से घेर रखा था। हालत यह थी कि यह सड़क से दिखाई तक नहीं देता था।

एसडीएम शिवानी गर्ग ने शिकायत मिलने के बाद यह कार्रवाई की। उन्होंने आसपास के तमाम कब्जों को वहां से हटा दिया। इस दौरान अच्छा खासा मजमा भी लग गया था। हालांकि लोगों का कहना है कि आंगनवाड़ी के पीछे सरकारी जमीन पर बड़े पैमाने पर अवैध कब्जा अब भी बरकरार है। राजनीतिक रूप से रसूखदार लोगों ने यहां कई बीघा जमीन दबा रखी है। लोगों का कहना है कि इस कब्जे को हटाने में अब तक किसी ने रुचि नहीं दिखाई है। उम्मीद की जा रही है कि प्रशासन अब इन पर भी कार्रवाई करेगी।

बूढ़े बालाजी क्षेत्र में अतिक्रमण हटाती जेसीबी मशीन।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Guna News - mp news anganwadi was hidden by stone pellets all around the administration strictly removed


source https://www.bhaskar.com/mp/guna/news/mp-news-anganwadi-was-hidden-by-stone-pellets-all-around-the-administration-strictly-removed-072523-6714954.html

No comments:

Post a Comment