इस बार पर्याप्त बारिश होने के कारण नगर की जीवनदायिनी पार्वती नदी लबालब भरा गई थी। जिसका अब बैराज वाला हिस्सा सूखकर मैदान बन चुका है। रामपुरा डेम से लेकर आष्टा तक आसपास के किसानों ने नदी के पानी से सिंचाई कर दी है। जिसे नदी का जलस्तर नीचे चला गया है। वहीं नगर पालिका ने पानी चोरी रोकने इस बार कोई जवाबदारी नहीं दिखाई।
जबकि नपा के पास मोटर बोट भी उपलब्ध है। इसके बाद भी सर्चिंग करने में कर्मचारियों ने जमकर लापरवाही बरती। यहां तक की उन लोगों ने किसानों से मोटर पकड़ने के नाम पर वसूली भी की है। इस कारण अब पार्वती नदी सूखने की स्थिति में पहुंच गई है। सिद्दीकगंज रामपुरा डेम से लेकर नगर तक दर्जनों मोटर लगाकर किसानों द्वारा पानी चोरी से सिंचाई की गई है।
नगर की जनता पार्वती नदी पर ही निर्भर रहती है। अभी तक नदी से पानी चोरी करने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होने से लोगों के हौंसले बुलंद हैं। जगह-जगह मोटर इंजन, पंपों से रात दिन पानी खींचा जा रहा है। 5 जनवरी को जैसे ही नगर पालिका परिषद का कार्यकाल खत्म हुआ तब से ही नगर की समस्या रोज विकराल रूप ले रही है। आज छोटे काम के लिए नगरवासी नगर पालिका के चक्कर लगा रहे हैं। वहां न तो उनका काम हो रहा है ओर न ही कोई जवाबदार अधिकारी कर्मचारी कार्यालय समय में मिल रहे हंै। अधिकांश विभागों के चैंबरों में तो ताले लगे रहते हैं। यहां कर्मचारी घंटों लेट आते है वही समय से पहले
ही चले जाते हैं।
पार्वती नदी का पानी चोरी रोकने के लिए सर्चिंग करने में हुई लापरवाही।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/sehore/news/mp-news-negligence-in-searching-to-prevent-parvati-river-water-from-being-stolen-063108-6738809.html
No comments:
Post a Comment