सत्यापन दल घर-घर जाकर कर रहे पात्र परिवाराें का सत्यापन
शासन द्वारा एनएफएसए लाभार्थी सशक्तिकरण और सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत सत्यापन दल घर-घर जाकर एनआईसी द्वारा बनाए गए एम-राशन मित्र‘ की मदद से सत्यापन का कार्य कर रहें है।
इस दिशा में उपभोक्ता समग्र आईडी से अपनी पात्रता एवं राशन की दुकान की समस्त जानकारी प्राप्त कर सकते है। एम-राशन मित्र को प्लेस्टोर से इंस्टॉल किया जा सकता है। इंस्टॉल करने के पश्चात परिवार की समग्र आईडी से लॉगिन करके राशन की पात्रता, पात्रता पर्ची के अनुसार परिवार सदस्यों की जानकारी, समग्र परिवार प्रोफाइल बीपीएल कार्ड, नजदीकी राशन की दुकान और पीओएस मशीन की स्थिति, खाद्यान्ह आवंटन पासबुक सहित अन्य जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
इसी प्रकार अपनी राशन की दुकान के संबंध में अगर किसी भी प्रकार की शिकायत भी यदि करना हो, तो उसके लिए भी एप्लीकेशन में विकल्प दिया गया है। इसकी मॉनिटरिंग वरिष्ठ अधिकारी कर सकेंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/guna/news/mp-news-with-the-help-of-m-ration-friend-you-can-know-your-eligibility-072557-6714971.html
No comments:
Post a Comment