आष्टा| यदि ईमानदारी से सरकारी स्कूलों में अध्यापन कार्य कराया जाए तो वह भी प्राइवेट स्कूलों को पीछे छोड़ सकते हैं। ऐसा ही कुछ शासकीय हाई स्कूल पगारिया राम में देखने को मिला। जिसकी तीन छात्राओं का मींस कम मेरिट परीक्षाओं में चयन किया गया। उनमें नेहा, सिमरन, संजना शामिल हैं। यहां की छात्राओं ने जिले से लेकर राज्य स्तरीय शिक्षा प्रतियोगिताओं में जीत हासिल की है। राष्ट्रीय स्तर मींस कम मेरिट परीक्षा विगत वर्ष 2019 में भी 3 छात्राओं का चयन हुआ है। जबकि इस वर्ष भी तीनों छात्राओं का चयन हुआ है। अब सरकार की ओर से हर साल 12 हजार रुपए की छात्रवृत्ति दी जा रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/sehore/news/mp-news-selection-of-three-girl-students-of-government-school-pagaria-in-mains-low-merit-examination-063103-6722829.html
No comments:
Post a Comment