Thursday, February 27, 2020

13 केंद्रों पर भेजी परीक्षा सामग्री, अब एक दिन पहले पहुंचकर करेंगे तैयारी


5वीं, 8वीं की बोर्ड परीक्षा की सामग्री 1,2 मार्च को संकुल पर रखवाई जाएंगी

अगले महीने से बोर्ड परीक्षाएं शुरु होना है। 2 मार्च से बोर्ड परीक्षाएं होंगी। जिसे लेकर गुरुवार को जिला मुख्यालय के 13 केन्द्रों की गोपनीय सामग्री थानों पर रखवाई गई। वहीं 5वीं और 8वीं की बोर्ड परीक्षा की सामग्री 1 और 2 मार्च को संकुल केन्द्र पर रखवाई जाएंगी।

गुरुवार को सुबह 11 बजे से बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से परीक्षा सामग्री केन्द्राध्यक्ष और सहायक केन्द्रों को उपलब्ध कराई गई। जिसे कलेक्टर प्रतिनिधि के समक्ष थानों पर भिजवाया गया। बीईओ अनिल खंतवाल ने बताया कि 2 मार्च से शुरू होने वाली परीक्षा के 1 दिन पहले केन्द्राध्यक्ष, सहायक केन्द्राध्यक्ष परीक्षा केन्द्रों पर पहुंचकर व्यवस्थाएं देखेंगे। परीक्षा शुरू होने के 1 घंटे पहले कलेक्टर प्रतिनिधि के समक्ष परीक्षा सामग्री थानों से परीक्षा केन्द्रों पर भेजी जाएगी। एपीसी बलवीर बुंदेला ने बताया कि 5वीं और 8वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए 450 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। केन्द्राध्यक्ष और सहायक केन्द्राध्यक्ष भी नियुक्त हो चुके हैं। परीक्षा सामग्री 29 फरवरी को आ जाएगी, जिसे 1 और 2 मार्च को संकुल स्तर पर रखवाया जाएगा। नकल रोकने के लिए मॉनीटरिंग टीम बनाई है जो निगरानी रखेगी।

इधर.. 1 को होगी मॉडल उत्कृष्ट की प्रवेश परीक्षा

1 मार्च को मॉडल उत्कृष्ट प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। जिसके लिए जिले में 6 केन्द्र बनाए गए हैं। चंदेरी मॉडल में सबसे ज्यादा आवेदन होने के कारण तीन परीक्षा केन्द्र केवल चंदेरी में ही बने हैं, जबकि अन्य तीन मुंगावली, ईसागढ़ और अशोकनगर में बनाया गया है। इस परीक्षा में करीब 1800 परीक्षार्थी शामिल होंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/ashoknagar/news/mp-news-examination-materials-sent-to-13-centers-now-they-will-prepare-a-day-before-arriving-063111-6730995.html

No comments:

Post a Comment