Thursday, February 27, 2020

भिंड से चंबल एक्सप्रेस-वे छिनने से फूटा गुस्सा... लोग बोले- इसके लिए राज्य और केंद्र दोनों सरकारें दोषी

चंबल एक्सप्रेस-वे से भिंड को हटाए जाने में राज्य और केंद्र की दोनों ही सरकारें दोषी हैं। भिंड के साथ लगातार सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। वीर सपूतों को जन्म देने वाली इस भूमि के लोग अब तक शांत हैं लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। हम लोहिया की विचारधारा के साथ गांधीवादी ढंग से आंदोलन करेंगे। जरूरत पड़ी तो दिल्ली में जंतर-मंतर पर भी धरना देंगे। यह बात पूर्व मंत्री चौधरी राकेश सिंह ने चंबल एक्सप्रेस-वे को भिंड तक लाने के लिए विचार-मंथन गोष्ठी में कही। गाेष्ठी में शहर के कई प्रबुद्ध नागरिकाें ने चंबल एक्सप्रेस-वे से भिंड काे हटाने पर अपना गुस्सा जाहिर किया।

बता दें कि वर्ष 2017 में चंबल एक्सप्रेस-वे के निर्माण के लिए मप्र सड़क विकास निगम (एमपीआरडीसी) ने एक सर्वे किया था, जिसमें चंबल नदी के किनारे श्योपुर जिले से मुरैना होते हुए भिंड से गुजरे एनएच-92 (भिंड-इटावा रोड) तक 300 किलोमीटर का हाईवे बनाने का प्रस्ताव था। बाद में भिंड का 62 किलोमीटर का हिस्सा इससे हटा दिया गया। इसे लेकर जिले के लोगों में काफी गुस्सा है। इसी के चलते गुरुवार को जन संघर्ष मंच की ओर से विचार मंथन गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों ने अपने हक के लिए खुद लड़ने का फैसला किया। साथ ही आंदोलन की रूपरेखा भी बनाई।

गोष्ठी में यह लोग हुए शामिल

बैठक में गोपाल सिंह भदौरिया, आरएन तिवारी, डॉ. योगेंद्र यादव, कवयित्री उमा राजौरिया, रेखा भदौरिया, ममता मिश्रा, अनूप पांडेय, राहुल सिंह कुशवाह, सिद्धार्थ जैन, श्रवण पाठक, रहीश खान, शैलेंद्र सांकरी, नितिन दीक्षित, कैलाश वर्मा, विनीत शर्मा, संदीप सिंह, विपिन चौबे, सरपंच कासिम खान, गणेश भारद्वाज, परानिधेश भारद्वाज ने भी विचार व्यक्त किया।

वोट के समय वादे फिर भूल जाते हैं नेता

लड़कर लेंगे अपना हक

- खेमचंद्र जैन, व्यापारी

अब बर्दाश्त नहीं करेंगे

- एसबी शर्मा, रिटायर्ड प्रोफेसर

पत्राचार नहीं अब आंदोलन

- शैलेष त्रिपाठी, योग गुरु

काले झंडे दिखाएंगे

- नईम खान, व्यवसायी

छीनकर लेंगे अपना हक

- अमर सिंह, क्षत्रिय महासभा

आगे तक जाएंगे हम

- मुदिता भारद्वाज, एलएलबी छात्रा

रूपरेखा तय, 2 मार्च को कलेक्टोरेट का घेराव

चंबल एक्सप्रेस-वे को भिंड तक लाने के लिए आंदोलन की रूपरेखा तैयार की गई। सबसे पहले 2 मार्च को कलेक्टोरेट का घेराव होगा। । इसके बाद करीब 300 चार पहिया वाहनों के साथ लोग मुरैना में संभाग आयुक्त कार्यालय का घेराव करेंगे। फिर अगला आंदोलन भोपाल में होगा। इसी दौरान जिलेवासियों की ओर से 100 प्रबुद्ध नागरिकों का एक दल केंद्रीय मंत्री गडकरी से मुलाकात कर अपनी मांग उनके सामने रखेगा। अंत में दिल्ली में जंतर मंतर पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेंगे।

पोस्ट कार्ड, आॅनलाइन पिटीशन भी करेंगे दायर

गोष्ठी में लोगों ने विचार रखे कि चंबल एक्सप्रेस-वे को भिंड तक लाने की मांग को लेकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री को पोस्ट कार्ड लिखकर भेजे जाएंगे। इसके अलावा ऑनलाइन पिटीशन भी दायर की जाएगी। गोष्ठी का संचालन प्रोफेसर इकबाल अली ने किया। इस मौके पर जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल भारद्वाज ने जनप्रतिनिधियों के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित करने का प्रस्ताव दिया। वहीं मानवता फाउंडेशन के सतीश सिंह ने आंदोलन का समर्थन किया।

ऐसे चलेगा आंदोलन... 2 मार्च को कलेक्टोरेट का होगा घेराव, फिर मुरैना में कमिश्नर कार्यालय और भोपाल में प्रदर्शन, सड़क परिवहन मंत्री से भी मिलेगा प्रतिनिधिमंडल

23 फरवरी को प्रकाशित समाचार।

30 नवंबर को प्रकाशित समाचार।

29 नवंबर को प्रकाशित समाचार।

28 नवंबर को प्रकाशित समाचार।

27 नवंबर को प्रकाशित समाचार।

भास्कर लगातार**

चंबल एक्सप्रेस-वे को भिंड तक लाने के लिए आयोजित गोष्ठी में बोलते पूर्व मंत्री चौधरी राकेश सिंह।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bhind News - mp news bhind to chambal express anger erupted over snatching people people say both state and central governments are guilty for this

source https://www.bhaskar.com/mp/bhind/news/mp-news-bhind-to-chambal-express-anger-erupted-over-snatching-people-people-say-both-state-and-central-governments-are-guilty-for-this-062651-6729243.html

No comments:

Post a Comment