बांग्लादेश सीमा से सटा है हिंसा प्रभावित इलाका
सीएए के मुद्दे पर हिंसा की लपटें दाे महीने बाद एक बार फिर पूर्वाेत्तर में पहुंच गईं। सीएए अाैर इनर लाइन परमिट के मुद्दे पर खासी स्टूडेंट्स यूनियन (केएसयू) अाैर गैर अादिवासियाें के बीच बैठक के दाैरान शुक्रवार काे हिंसा भड़क गई। शनिवार काे हुई झड़पाें में दाे लाेग मारे गए। स्थानीय लाेग बाहरियाें को निशाना बना रहे हैं। इसके बाद शिलाॅन्ग के दाे थाना क्षेत्राें में कर्फ्यू लगा दिया गया। राज्य के 11 में से छह जिलाें में 48 घंटे के लिए इंटरनेट बंद कर दिया गया। संवेदनशील इलाकाें में सुरक्षा बलाें की पांच अतिरिक्त कंपनियां तैनात हैं। अधिकारियाें ने कहा कि राज्य में हालात अभी नियंत्रण में है अाैर इस पर नजदीक से नजर रखी जा रही है।
बांग्लादेश की सीमा से सटे ईस्ट खासी हिल्स जिले के इचमाती इलाके में शुक्रवार को सीएए विराेधी अाैर अाईएलपी समर्थकाें के बीच बैठक के दाैरान हिंसक झड़पें हुई थीं। पुलिस ने हिंसा के सिलसिले में आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि हमलावरों ने शुक्रवार रात वेस्ट खासी हिल्स जिला मुख्यालय नोंगस्टोइन के लाॅवेइटांग में एक प्रिंटिंग प्रेस पर पेट्रोल बम फेंका था। एक सरकारी वाहन सहित तीन गाड़ियों में आग लगा दी थी। मेघालय के राज्यपाल तथागत रॉय ने लोगों से शांत रहने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। उन्होंने एक बयान में कहा, ‘मैं मेघालय में सभी नागरिकों आदिवासी या गैर आदिवासियों से शांत रहने की अपील करता हूं।’
दंगा भड़काने की अाराेपी कांग्रेस की पूर्व पार्षद इशरत जहां न्यायिक हिरासत में
इसी बीच, दंगा भड़काने के अाराेप में गिरफ्तार कांग्रेस की पूर्व पार्षद इशरत जहां को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उन पर हत्या के प्रयास का अाराेप है। अदालत ने शुक्रवार काे इशरत की जमानत याचिका खारिज करते हुए कहा था कि महिला हाेने के बावजूद अभी उन्हें जमानत नहीं दे सकते। कांग्रेस ने पुलिस पर एकतरफा जांच का अाराेप लगाया है।
इधर, उत्तर पूर्वी दिल्ली में चार घंटे प्रतिबंधाें में छूट, स्कूल अभी 7 मार्च तक बंद रहेंगे
शिलॉन्ग. प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश करता पुलिसकर्मी।
नई दिल्ली | दंगा प्रभावित उत्तरपूर्वी दिल्ली में हालात धीरे-धीरे सामान्य हाेने लगे हैं। धारा 144 के तहत लागू प्रतिबंधाें में शनिवार सुबह चार घंटे की छूट दी गई। पुलिस ने कई इलाकाें में फ्लैग मार्च किया। पूर्वी रेंज के जाॅइंट कमिश्नर अालाेक कुमार ने कहा कि हालात नियंत्रण में हैं। हालांकि, प्रशासन ने अभी 7 मार्च तक स्कूल बंद रखने का फैसला किया है। उधर, पुलिस ने दंगे के दाैरान जलाए गए 80 घराें, 100 दुकानाें, 5 स्कूल अाैर पेट्राेल पंपाें की सूची तैयार की है। फेशियल रिकाॅग्निशन टेक्नाेलाॅजी से भी दंगाइयाें की पहचान कर सूची तैयार की जा रही हैं। दंगे में अभी तक 42 माैतें हाे चुकी हैं।
इशरत जहां
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/dhar/news/mp-news-meghalaya-now-on-caa-gourd-of-2-curfew-in-2-areas-071026-6745806.html
No comments:
Post a Comment