Friday, February 28, 2020

योग के अभ्यास से मस्तिष्क शक्तिशाली रहता है : धनपाल


क्षेत्र के चक्क चूड़ामन गांव में पतंजलि योग पीठ हरिद्वार के तत्वावधान में पांच दिवसीय निशुल्क योग शिविर लगाया गया। शिविर का समापन शुक्रवार को वैदिक हवन के साथ हुआ। इस दौरान सभी उपस्थित लोगों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई।

शिविर में शिविरार्थियों को योग क्रियाओं का अभ्यास योग प्रचारक धनपाल ने कराया। शिविरार्थियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि योग अपने मन की चेतना को विकसित करने में मदद करता है, योग के नियमित अभ्यास से मस्तिष्क शक्तिशाली एवं संतुलित बना रहता है। बिना विचलित हुए आप शांत मन से संसार के दुःख चिंताओं एवं समस्याओं का सामना कर सकेंगे। कठिनाइयां पूर्ण मानसिक स्वस्थ के लिए सीढियाँ बन जाती है। योग का अभ्यास व्यक्ति की सुप्त शक्तियों को जागृत करता है और उनमें आत्मविश्वास भरता है। व्यवहार तथा कार्यों से वह दूसरों को प्रेरणा देने लगता है। मुख्य अतिथि तहसील प्रभारी रघुवीर सिंह ने ग्रामवासियों को योगिक जॉगिंग, सूर्य नमस्कार, सूक्ष्म व्यायाम, मंडूकासन, शीर्षासन, मयूरासन, चक्रासन, ध्रुव आसन, मस्त्रिका प्राणायाम, कपालभाती प्राणायाम, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी, उद्गीथ, ध्यान आदि प्राणायाम का अभ्यास कराया। उन्होंने बताया कि नियमित योग करने से थकान, तनावख, यौन, दुर्बलता, जोड़ों का दर्द, मधुमेह, मोटापा, गैस, कब्ज, धातु रोग, मूत्र विकार तथा शारीरिक दुर्बलता में लाभप्रद है। इसलिए सभी नियमित योग करें और सबको कराएं।

इस अवसर पर शिविर में मुन्नालाल चौरसिया, योग शिक्षक शीलकुमार जतोली, खिलान सिंह कुशवाहा, कमल सिंह, सचिन तिवारी, मनोज तिवारी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

योग शिविर के समापन समारोह में वैदिक हवन करते शिविरार्थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ashoknagar News - mp news the practice of yoga keeps the brain powerful dhanapal


source https://www.bhaskar.com/mp/ashoknagar/news/mp-news-the-practice-of-yoga-keeps-the-brain-powerful-dhanapal-063033-6739037.html

No comments:

Post a Comment