Thursday, February 27, 2020

सीएम की सुरक्षा तीन लेयर की रहेगी, सभा स्थल पर 20 सेक्टर बनाए, डीएसपी, टीआई रहेंगे प्रभारी


मुख्यमंत्री कमलनाथ के 2 मार्च को होने वाले दौरे के पहले उज्जैन रेंज के आईजी राकेश गुप्ता ने गुरुवार को व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

आईजी गुप्ता ने हेलीपेड का स्थान देखने के साथ ही बैजनाथ महादेव मंदिर परिसर का दौरा किया। मुख्यमंत्री बैजनाथ महादेव के दर्शन भी करने वाले है। इसके बाद आईजी पुलिस थाना ग्राउंड स्थित सभा स्थल पहुंचे। जहां उन्होंने व्यवस्था का जायजा लिया। बैजनाथ महादेव मंदिर के पास बनाए जाने वाले हेलीपेड पर 3 लेयर में सुरक्षा लगाई जाएगी। सुरक्षा का पहला घेरा हेलीपेड के पास होगा। तो दूसरा हेलीपेड के बाहर, तीसरा सड़क किनारे रहेगा।

मंच के सामने बनाए जाएंगे 20 सेक्टर

मुख्यमंत्री पुलिस थाना ग्राउंड पर सभा को संबोधित करेंगे। मंच के सामने पुलिस द्वारा सुरक्षा के लिहाज से 20 सेक्टर बनाए जाएंगे। हर सेक्टर का एक प्रभारी होगा। सेक्टर प्रभारी डीएसपी या निरीक्षक रेंक के अधिकारी को बनाया जाएगा। सुरक्षा के लिए 4 कंपनियां भी लगाई जाएगी। 15 डीएसपी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहेंगे। एसपी मनोज कुमार सिंह का कहना है कि 500 पुलिस अधिकारी कर्मचारियों के हाथ में पुरी सुरक्षा व्यवस्था होगी। हेलीपेड बैजनाथ महादेव तथा सभा स्थल के पास 5 स्थानों पर पार्किंग करवाई जाएगी। इस अवसर पर डीआईजी मनीष कर्पूरिया, कलेक्टर संजय कुमार, एसपी मनोज कुमार सिंह, एएसपी प्रदीप पटेल, एसडीएम महेन्द्र कवचे आदि मौजूद रहे।

वहीं विधानसभा उपचुनाव की घोषणा अभी नहीं हुई है। मंत्रियों के दौरे लगातार होने लगे है। इनकी सुरक्षा के निर्देश दिए गए हैं।

नए जिला पंचायत भवन में अधिकारियों से चर्चा करते आईजी राकेश गुप्ता।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Agar News - mp news cm39s security will be of three layers 20 sectors will be built at the venue dsp ti will be in charge


source https://www.bhaskar.com/mp/shajapur/news/mp-news-cm39s-security-will-be-of-three-layers-20-sectors-will-be-built-at-the-venue-dsp-ti-will-be-in-charge-063017-6730036.html

No comments:

Post a Comment