Thursday, February 27, 2020

अनदेखी... वर्टिकल प्लांट में एक हफ्ते के अंदर ही ड्रिपिंग सिस्टम फेल


मिट्टी की बजाय डलती है कोकोपिट, ड्रिपिंग में ऑटोमेटिक टाइमर भी लगता है

वर्टिकल प्लांट की देखभाल अन्य प्लांट्स सिस्टम से अधिक रहती है। इस मामले के एक्सपर्ट समाजसेवी जितेन्द्र कोठारी से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि इस सिस्टम में मिट्टी के स्थान पर कोकोपिट डाली जाती है तथा ड्रिपिंग सिस्टम में ऑटोमेटिक टाइमर भी लगता है जिससे जरूरत के अनुसार पौधों को पानी मिलता है। देखभाल के अभाव में शीघ्र ही यह प्लांट सूख भी जाता है। यहीं स्थिति अशोकनगर स्टेशन पर लगाए प्लांट पर होने लगी है।

अशोकनगर| रेलवे स्टेशन को आकर्षक बनाने के लिए महानगरों की तर्ज पर परिसर के बाहर वर्टिकल प्लांट लगाया। जीएम दौरे से पहले इसका रखरखाव हुआ लेकिन दौरा समाप्त होते ही ड्रिपिंग सिस्टम फैल हो गया। इस वजह से कुछ ही दिनों में इस सिस्टम में लगे कई पौधे सूखने लगे हैं। ड्रिपिंग सिस्टम फैल होने की वजह से अब सुबह-शाम फिलहाल ठेकेदार के कर्मचारी लेजम से तराई कर रहे हैं जो तापमान बढ़ने के दौरान इन पौधों के लिए नाकाफी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ashoknagar News - mp news unseen dripping system fails in vertical plant within a week


source https://www.bhaskar.com/mp/ashoknagar/news/mp-news-unseen-dripping-system-fails-in-vertical-plant-within-a-week-063057-6730989.html

No comments:

Post a Comment