Friday, February 28, 2020

दिल्ली, मुंबई की तर्ज पर नहीं खुलेंगी शराब दुकानें : राठौर


विधायक गोपाल सिंह के घर भेंट करने पहुंचे मंत्री।

इधर..ओरछा महोत्सव पर भाजपा पर साधा निशाना

6 से 8 मार्च तक ओरछा महोत्सव होना है। इसको लेकर कैबिनेट मंत्री ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा भाजपा वह पार्टी है जो राम जी के नाम पर वोट मांगती है और उसके बाद उनको ही भूल जाती है। उनके द्वारा हर एक अच्छे काम का विरोध किया जाता है, लेकिन ओरछा महोत्सव का आयोजन 6 से 8 मार्च के बीच होगा।

चंदेरी| मप्र शासन के कैबिनेट मंत्री बृजेन्द्र सिंह राठौर चंदेरी के दौरे पर रहे। उन्होंने जिला अधिकारियों की बैठक ली और चंदेरी
विधायक गोपाल सिंह से घर पहुंचकर भेंट की। इस बीच मीडिया से रुबरु हुए।

दौरे पर आए कैबिनेट मंत्री ने कहा मुंबई और दिल्ली की तर्ज पर भोपाल और इंदौर में महिलाओं के लिए शराब की दुकानें खोली जा रही है, यह अफवाह है। मप्र में कोई भी महिलाओं के लिए शराब की दुकान खोलने की नीति नहीं है, न ही किसी तरह की कोई चर्चा है। भाजपा बेचैन है कि ऑनलाइन घर-घर शराब की बिक्री और सर्विस दी जाए। अगर उसको वह लोग पढ़ लेते तो उन्हें समझ आएगा, यह एक मात्र अफवाह है। घर-घर शराब बेचने की नीति नहीं है, जो भाजपा की सरकार में वेयरहाउस से फैक्ट्री के बीच जो चोरी होती थी कोई रिकॉर्ड नहीं होता था हमारे पास उसको ऑनलाइन करने की व्यवस्था की गई है जो बोतल होती हैं उस पर पैकिंग की व्यवस्था की है ताकि कोई चोरी न हो सके। राजस्व की चोरी न हो सके और इसका फायदा सरकार के खजाने में हो ताकि मप्र की विकास की योजनाएं सुचारु रूप से संचालित हो सके इसके लिए यह व्यवस्था की है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ashoknagar News - mp news liquor shops will not open on the lines of delhi mumbai rathore


source https://www.bhaskar.com/mp/ashoknagar/news/mp-news-liquor-shops-will-not-open-on-the-lines-of-delhi-mumbai-rathore-063050-6739022.html

No comments:

Post a Comment