सरस्वती शिशु विद्या मंदिर हायर सेकंडरी स्कूल खजूरिया कासम में दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। जिसमें अतिथियों ने बच्चों को अच्छे संस्कार तथा अनुशासन को लेकर मार्गदर्शित किया। साथ ही आगामी परीक्षाओं में मेहनत से पढ़ाई करने तथा अच्छे अंक लाने के लिए प्रेरित किया।
सरस्वती शिशु मंदिर में हुए दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि देवी सिंह नागर, अध्यक्षता विष्णुप्रसाद मुकाती ने की तथा विशेष अतिथि के रूप विद्यालय प्राचार्य लखन सिंह ठाकुर उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती, मां भारती व प्रणव अक्षर ओम की पूजा व प्रार्थना के साथ किया गया। इस अवसर पर श्री नागर ने कहा कि हमारे जीवन में शिक्षा व अनुशासन का बड़ा महत्व होता है। इसके बिना न तो शिक्षा मिल सकती है ओर न ही जीवन में उन्नति की राह मिलना मुश्किल रहती है। इसलिए शिक्षा के साथ अनुशासन का होना बेहद जरूरी है जो आगे जीवन काल में भी काम आता है। प्राचार्य लखन सिंह ठाकुर ने कहा कि सभी को आगामी परीक्षा के लिए बहुत शुभकामनाएं तथा छात्र-छात्राओं का उत्साह वर्धन किया ओर अच्छे अंको के साथ उर्त्तीण हो ऐसे भाव पूर्ण विदाई दी। वहीं कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं द्वारा प्राचार्य श्री ठाकुर को प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रियंका व आभार शीतल ने व्यक्त किया। इस दौरान विद्यालय के आचार्य कमलकिशोर कलमोदिया, राजेंद्र सिंह ठाकुर, रविंद्र सिंह ठाकुर, पदम सिंह कुरल, राजपाल साहू, जितेंद्र सिंह आर्य, दीपक बागवान, सुनीता विश्वकर्मा, दीपिका पाटीदार, वंदना ठाकुर, नीतू विश्वकर्मा, रिंकू पाटीदार, हीरालाल गौरया, पंकज व राजेश पांचाल उपस्थित थे।
सरस्वती शिशु मंदिर खजूरिया कासम में हुआ दीक्षांत समारोह।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/sehore/news/mp-news-education-has-great-importance-in-life-nagar-063118-6730816.html
No comments:
Post a Comment