Saturday, February 29, 2020

महात्मा गांधी के विचारों से प्रभावित हुए महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं


पीजी काॅलेज में महात्मा गांधी के 150वीं जयंती वर्ष में अायाेजित की गई दाे दिनी कार्यशाला

महाराजा भोज शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, धार में महात्मा गांधी की 150 जयंती वर्ष व रूसा के माध्यम से दो दिनी कार्यशाला का हुई। प्राचार्य डाॅ. एच.एल. फुलवरे, एवं प्रशासनिक अधिकारी डाॅ. इंजू खान तथा रूसा प्रभारी, डाॅ. बीडी श्रीवास्तव के मागर्दर्शन में इतिहास विभाग द्वारा कार्यशाला का आयोजन किया गया, विषय गांधी दर्शन एवं अनछुए पहलू था। उद्घाटन सत्र में प्रसिद्ध समाजसेवी एवं अधिवक्ता अनिल त्रिवेदी ने ग्राम स्वराज एवं गांधी जी पर विचार व्यक्त किए।

डाॅ. जेसी उपाध्याय ने गांधीजी की मालवा यात्रा प्रसंग पर बात रखी। डाॅ. बीएल चाैहान ने महिला सशक्तिकरण एवं गांधीजी के जीवन पर प्रकाश डाला डाॅ. वर्षा सुर्वे ने विज्ञान एवं तकनीकी तथा गांधीजी पर विस्तृत अध्ययन प्रस्तुत किए। सोहेल अहमद वानी ने गांधी जी एवं ब्रिटिश जेल प्रशासन पर गहन विचार प्रस्तुत किए। डाॅ. ईश्वर सिंह डावर ने हिटलर एवं गांधी संवाद पत्र द्वारा प्रस्तुत किया। संचालन इतिहास विभाग के प्रो. जितेन्द्र पटेल ने किया। काॅलेज के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया एवं विचार भी प्रस्तुत किए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/dhar/news/mp-news-students-of-the-college-were-impressed-by-mahatma-gandhi39s-ideas-071038-6745860.html

No comments:

Post a Comment