हनुमान चौराहे पर भीड़भाड़ वाले इलाके में अनियंत्रित पिकअप वाहन ने एक बुजुर्ग समेत चार लोगों को कुचल दिया। हादसे में बुजुर्ग की मौत हो गई गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए। झकझोर देने वाली घटना मंगलवार को सुबह 10 बजे की बताई गई।
पुलिस ने बताया कि बोलेरो मेक्सी ट्रक पिकअप क्रमांक एमपी 30 जी 0724 मंगलवार को पुराने थाने के सामने खड़ी हुई थी। सुबह लगभग 10 बजे ड्राइवर पिकअप वाहन पर पहुंचा और जैसे ही स्टार्ट किया तो वह अनियंत्रित हो गई। इसकी चपेट में चार लोग आए। ड्राइवर ने सड़क के बांई ओर बैठे बुजुर्ग मूलचंद पुत्र देवीदयाल शिवहरे को टक्कर मारी जिससे वह उछलकर दूर जा गिरे। उनके दोनों पैर तथा कूल्हे में गंभीर फ्रेक्चर हो गया। गंभीरअवस्था में उन्हें ग्वालियर रैफर किया गया, लेकिन रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/gwalior/news/mp-news-uncontrolled-loading-vehicle-crushed-4-in-sevandha-1-killed-072600-6713202.html
No comments:
Post a Comment