Sunday, January 10, 2021

राजा बनना अधिकार नहीं बल्कि कर्तव्य का नाम : काश्यप

आचार्य चाणक्य के अनुसार राजा को धर्म और जाति से ऊपर उठकर समभाव में रहना चाहिए। राजा बनना एक अधिकार नहीं बल्कि कर्तव्य का नाम है। यह विचार विधायक चेतन्य काश्यप ने सर्व ब्राह्मण समाज के आचार्य चाणक्य स्मृति दिवस पर हुए व्याख्यान कार्यक्रम में रखे। मुख्य वक्ता तेजराम मांगरोदा ने कहा कि आचार्य चाणक्य आने वाली विपत्तियों को पहले ही भांप लेते थे। संयोजक पुष्पेंद्र जोशी ने भी संबोधित किया। सर्व ब्राह्मण समाज ने विधायक का अभिनंदन भी किया। पं. रामचंद्र शर्मा, पातीराम शर्मा, प्रकाश व्यास, प्रेम उपाध्याय, कन्हैयालाल मौर्य, लालचंद टांक, प्रभाकांत उपाध्याय, सत्यनारायण पालीवाल, विजय शर्मा, मनकामनेश्वर जोशी, सुशील नागर, हितेश कामरेड, नंदकिशोर उपाध्याय, सत्येन्द्र जोशी, भवानी शंकर मोड़, गौरीशंकर खींची, नर्मदा शंकर भट्ट, सत्यदीप भट्ट, सुरेश जोशी, जितेंद्र भट्ट, हरिवंश शर्मा, बद्रीलाल शर्मा, राजेंद्र दुबे, जनक नागल आदि उपस्थित रहे। संचालन बृजेंद्र नंदन मेहता ने किया। आभार पं. रामचंद्र शर्मा ने माना।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
To be king is not a name but a duty: Kashyap


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/to-be-king-is-not-a-name-but-a-duty-kashyap-128110603.html

आनंद कॉलोनी की सड़क के डामरीकरण की शुरुआत हुई

सालों से खराब पड़ी आनंद कॉलोनी की सड़क का डामरीकरण होने लगा है। शुरुआत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल अध्यक्ष आदित्य डागा ने पूर्व पार्षद सुशीला परमार के साथ पूजा-अर्चना कर की। डामरीकरण 6 लाख रुपए खर्च करके किया जा रहा है। कार्यक्रम में रहवासियों ने डामरीकरण कराए जाने विधायक चेतन्य काश्यप का आभार जताया। भूपेंद्र कावड़िया, मुबारिक खान, नीरज परमार, संजय पवांर, मोहम्मद जावेद, शाहिद मीर, सुहास चितले, सुनील राव, बलवीर राठौर आदि उपस्थित रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Road demarcation of Anand Colony started


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/road-demarcation-of-anand-colony-started-128110608.html

आम्बा क्षेत्र में सुबह छाया घना कोहरा, दिन-भर रही धुंध

रविवार को भी कोहरा छाया रहा। दोपहर में भी धुंध छाई रही धुंध के साथ हल्की पानी की बूंदें भी गिर रही थीं। कोहरे की वजह से सुबह 8 बजे तक ड्राइवरों को वाहन चलाने में भी परेशानी का सामना करना पड़ा। 20 से 30 मीटर की दूरी पर कौन आ रहा है वह दिखाई नहीं दे रहा था। किसान इस मौसम को लेकर चिंतित हैं। फोटो | सोमेश सांकला



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Dense fog in the morning in Amba region, mist throughout the day


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/dense-fog-in-the-morning-in-amba-region-mist-throughout-the-day-128110618.html

6 साल में पहली बार कुंदा में गंदगी हटाने के लिए ठंड में उतरे समाजसेवी

कुंदा की 2015 के बाद पहली बार ठंड में सफाई के लिए अभियान शुरू हुआ। रविवार को सुबह 7.30 बजे से 500 से ज्यादा लोगों गणगौर घाट क्षेत्र में श्रमदान किया। इसमें अफसर, जनप्रतिनिधि व सामाजिक संस्था प्रतिनिधि शामिल हुए। 5 डंपर व 2 ट्रैक्टर जलकुंभी हटाई गई। जनहितैषी पर्यावरण समिति संयोजक डॉ पुष्पा पटेल ने कहा कि कुंदा किनारे सौंदर्यीकरण भी जरूरी है। इसके लिए सुगंधित पौधे लगाए जा सकते हैं। सफाई अभियान में सांसद गजेंद्र पटेल भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि कुंदा की पूरी सफाई के लिए गहरीकरण की जरूरत है। इसके लिए योजना बनाकर काम किया जाएगा। जब तक स्टापडेम के गेट नहीं खोले जाते हैं, गाद निकालने में मुश्किल आएगी। नगरपालिका की सफाई टीम भी अभियान में शामिल हुई।

सांसद बोले- गहरीकरण की जरूरत है इसकी योजना बनाएंगे

इसलिए मैली कुंदा
शहर के दूसरे छोर उमरखली रोड क्षेत्र में रहवासी क्षेत्र व ईंट-भट्टों का गंदा पानी मिल रहा है। पहाड़सिंहपुरा क्षेत्र का पानी नालियों से होकर पहुंचता है। इसके अलावा गणगौर विसर्जन तट से होकर गंदा पानी नदी में मिल रहा। सीवरेज लाइन का काम धीमा होने से गंदा पानी अभी भी मिल रहा है।

कुंदा में पहली बार जनवरी में सफाई

कुंदा में 6 साल से संगठन सक्रियता से सफाई कर रहे हैं। पहली बार जनवरी में अभियान की शुरुआत हुई। दिसंबर 2014 में कलेक्टर नीरज दुबे के नेतृत्व में कालिका मंदिर व गणेश मंदिर क्षेत्र में सफाई अभियान तीन दिन चला। दिसंबर 2015 में नपा ने डंपरों व जेसीबी से तीन दिन गंदगी साफ की। दिसंबर में 2 सामाजिक संगठनों सफाई की। 25 मई 2016 को आमजन के साथ सफाई अभियान शुरू किया। पहले दिन 90 टन कचरा बाहर फेंका। उसके बाद हरसाल गर्मी में अभियान चलता रहा है।

7 दिन चलेंगी गतिविधियां
नपा सीएमओ प्रियंका पटेल ने कहा कि यह जागरूकता के लिए अभियान है। श्रमदान के साथ यह देखना चाहिए कि क्या फेंका गया है। यह नदी व पर्यावरण के लिए भी खतरनाक है। सात दिनों तक सफाई अभियान के साथ ही अलग-अलग गतिविधियां चलेंगी।

पर्यावरण का संदेश देकर 15 विद्यार्थियों ने बनाई वाॅल पेंटिंग
स्वच्छता प्रभारी प्रकाश चित्ते ने बताया सफाई अभियान में श्रमदान के अलावा घाट किनारे वॉल पेंटिंग स्पर्धा हुई। 15 से ज्यादा विद्यार्थियों ने पर्यावरण विषय पर पेंटिंग बनाई। अगले रविवार गारबेज रन स्पर्धा होगी। विजेता को एंड्रॉइड मोबाइल इनाम में मिलेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
For the first time in 6 years, social workers went out in the cold to remove dirt in Kunda


source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/khargone/news/for-the-first-time-in-6-years-social-workers-went-out-in-the-cold-to-remove-dirt-in-kunda-128110311.html

जिले में 16 से लगेगी 9 हजार 652 स्वास्थ्य कर्मचारियों को वैक्सीन

कोरोना महामारी से बचाव के लिए जिलेभर में 16 जनवरी से कोविड -19 वैक्सीन टीकाकरण होगा। पहले चरण में जिलेभर के 9 हजार 652 निजी व सरकारी स्वास्थ्य कर्मचारियों को टीके लगेंगे। इसके बाद दूसरा डोज 28 दिन के बाद लगेगा। इसके लिए मंगलवार को जिले को वैक्सीन मिलेगी। रोजाना एक बूथ पर एक एएनएम 100 कर्मचारियों को वैक्सीन लगाएगी। इसकी तैयारियों के लिए रविवार को प्रशिक्षण हुआ।
प्रशिक्षण के दौरान विश्व स्वास्थ्य संगठन के डॉ. राहुल कामले ने कहा कि 16 जनवरी को नेशनल ओपनिंग डे होगा। इसके तहत प्रथम चरण में स्वास्थ्यकर्मियों का वैक्सिनेशन किया जाएगा। जिले में वैक्सिनेशन के दौरान 6 सत्र स्थलों पर ऑनलाइन मॉनीटरिंग की जाएगी। इसमें जिला अस्पताल के अलावा सिविल अस्पताल सनावद, बड़वाह, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेगांव, गोगावां, महेश्वर को शामिल किया गया है। यूएनडीपी के आदित्य चौरे ने पोर्टल पर वेक्सिन सेवाओं की जानकारी दर्ज करने के संबंध में पोर्टल पर डेमो करके भी दिखाया गया। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. संजय भट्ट, सिविल सर्जन डॉ. दिव्येश वर्मा सहित बीएमओ, बीईई, बीपीएम, स्टॉफ नर्स और डीईओ को टीकाकरण के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रशिक्षित किया।

30 से 50 साल की उम्र के लोगों को भी लगेगी वैक्सीन
पहले ही चरण में कर्मचारियों के बाद 30 से 50 साल के लोगों को वैक्सीन लगेगी। इन लोगों को गंभीर बीमारी जैसे कैंसर, शूगर, हार्ट आदि संबंधित बीमारियां हैं। इनका सर्वे हो चुका है। दूसरे चरण में अन्य विभागों के कोरोना योद्धाओं को वैक्सीन लगेगी। इसके बाद तीसरे चरण में आम लोगों को वैक्सीन दी जाएगी।

आम लोगों फरवरी में लग सकती है वैक्सीन
स्वास्थ्य अफसरों के मुताबिक वैक्सीन आने के बाद संग्रहण होगा। इसके बाद कर्मचारियों को वैक्सीन दी जाएगी। वैक्सीन आने व मैसेज भेजने में समय लगने के बाद आम लोगों को फरवरी में वैक्सीन लग सकती है।
पल्स पोलियो अभियान स्थगित किया
सीएमएचओ ने कहा कोरोना महामारी के टीकाकरण के लिए 17 जनवरी से शुरू होने वाला पल्स पोलियो अभियान स्थगित किया है। अभियान आगामी दिनों में होगा। देशभर के साथ ही खरगोन में भी कोरोना महामारी की वैक्सीन लगेगी।

कलेक्टर ने कहा- दो दिनों में ड्राय रन पूरे करें विभाग
बैठक में कलेक्टर अनुग्रहा पी ने कहा कि जिलेभर के ब्लॉक सहित अन्य अस्पतालों में दो दिन में ड्राय रन पूरा किया जाए। साथ ही उन्होंने प्रत्येक सत्र स्थल पर एंबुलेंस या अन्य वाहन सहित अन्य चिकित्सक की व्यवस्था भी रखी जाए। कर्मचारियों को समझाइश दी जाए। किसी तरह के लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेंगे। कर्मचारी समन्वय से काम करें।

टीकाकरण के डॉक्टर की उपस्थिति में टीम करेगी देखरेख
सीएमएचओ डॉ. रजनी डावर ने कहा कि प्रत्येक वैक्सीन सत्र स्थल पर तीन अलग-अलग कक्ष बनाए जाएंगे। इसमें 5 सदस्यों का एक दल होगा। पहला प्रतीक्षा कक्ष, दूसरा वैक्सिनेशन कक्ष और तीसरा निगरानी कक्ष होगा। इसमें 2 एएनएम, 1 सुरक्षा कर्मी, 1 वेरीफायर और 1 मोवी लायजर रहेगा। टीकाकरण के बाद होने वाले दुष्प्रभाव से निपटने के लिए एक एईएफआई दल होगा। सत्र स्थल पर एनाफाईलेक्सिस कीट उपलब्ध होगा। प्रत्येक दल के पास एईएफआई चिकित्सक का नाम व नंबर उपलब्ध होंगे। जानकारी पोर्टल भी दर्ज की जाएगी। स्वास्थ्य कर्मचारियों को मैसेज भेजे जाएंगे। इन मैसेजों के आधार पर ही टीकाकरण होगा।
तैयारियां पूरी हुई
^हमारी तैयारियां पूरी हो चुकी है। दो दिन में जिलेभर के अस्पतालों में ड्राय रन होगा। कर्मचारी सावधानी व समन्वय के साथ टीकाकरण करें।
-डॉ. रजनी डावर, सीएमएचओ



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
9 thousand 652 health workers will be vaccinated from 16 in the district


source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/khargone/news/9-thousand-652-health-workers-will-be-vaccinated-from-16-in-the-district-128110324.html

आरक्षण के लाभ को लेकर संविधान में संशोधन करवाएंगे - सांसद पटेल

ग्राम मोहनपुरा में रविवार को जनजागृति सम्मेलन का आयोजन हुआ। 5 घंटे तक चले कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद गजेंद्रसिंह पटेल ने कहा जनजाति समाज का व्यक्ति धर्म बदलता है तो उसे आरक्षण का लाभ नहीं मिलना चाहिए। लेकिन संविधान में इस बात का स्पष्ट उल्लेख नहीं होने से जनजाति वर्ग के 26 हजार पदों में से 23 हजार पदों पर धर्मांतरण किए व्यक्तियों की नियुक्ति हो गई है। आरक्षण के लाभ को लेकर संविधान में संशोधन करवाने का प्रयास करेंगे। इससे धर्मांतरण पर रोक लगेगी। जनजाति वर्ग की कोई भी समस्या हो। सभी दलगत राजनीति से ऊपर हटकर काम करेंगे। विधायक केदार डावर ने कहा बिस्टान व सेगांवा में आईटीआई खुलने वाले हैं। महाविद्यालय का प्रस्ताव भी भेजा है। साथ ही मुख्यमंत्री से निवेदन किया है कि आदिवासी क्षेत्र के बच्चों के हित में एक भी स्कूल बंद नहीं होना चाहिए। झगड़ी माता मंदिर में पानी की सुविधा के लिए 1 लाख रुपए दिए है। सुविधाओं के लिए कलेक्टर से चर्चा कर रहे हैं।

आदिवासी भाई धरती के रक्षक हैं : विधायक सोलंकी
भीकनगांव विधायक झूमा सोलंकी ने कहा आदिवासी भाई धरती के रक्षक हैं। आदिवासी के खून में मेहनत व ऊर्जा है। शराब व दहेज प्रथा को धीरे-धीरे खत्म करना है। 500 बच्चियों का कन्या शिक्षा परिसर भीकनगांव में बनने से लाभ होगा। सांसद से कहा मेडिकल व व्यवसायिक शिक्षा में जनजाति वर्ग के बच्चों को फीस अधिक लग रही है। केंद्र सरकार के समक्ष इस विषय को उठाकर राहत दिलाएं। आयोजन समिति अध्यक्ष बनसिंह सिसोदिया ने कहा गैरआदिवासी समाज के बहकावे में आकर हमारी बेटी-बहन नहीं दी जाए। क्योंकि ऐसे लोग उनके नाम पर जनजाति वर्ग का लाभ लेते है। शंकर बर्डे ने कहा कुरुतियों को खत्म करने के लिए इस आदिवासी संसद का आयोजन किया है। कोषाध्यक्ष विश्रामसिंह डुडवे ने कहा मृत्यु के बाद वाले कार्यक्रम में बकरा-मुर्गा नहीं होना चाहिए। नगद दहेज प्रथा भी खत्म होना जरूरी है। यह समाज का उजला पक्ष है कि कन्या भ्रूण हत्या आदिवासी लोग नहीं करते हैं। भगवती मंदिर झगड़ी ट्रस्ट के लिए सांसद व विधायक से भी सुविधाएं उपलब्ध करवाने में सहयोग मांगा।

चुनाव में आमने-सामने, मंच पर एक साथ
सम्मेलन के मंच पर भाजपा, कांग्रेस के साथ निर्दलीय विधायक व जनप्रतिनिधि मौजूद थे। भीकनगांव विधानसभा चुनाव में आमने-सामने खड़ी हुई नंदा ब्राह्मणे, झूमा सोलंकी व धूलसिंह डावर, भगवानपुरा के जमुनासिंह सोलंकी व केदार डावर और लोकसभा चुनाव में एक-दूसरे के सामने चुनाव लड़ चुके डॉ. गोविंदसिंह मुजाल्दा व गजेंद्रसिंह पटेल मंच पर मौजूद थे। कुंवरसिंह डावर, गोरेलाल मुजाल्दे, चंदरसिंह वास्कले, कुलदीपसिंह चौहान, गंगाराम सोलंकी, बलवंतसिंह डावर, गणपत वास्कले, विक्रम डावर, सीताराम सोलंकी सहित पटेल, प्रधान, वारती आदि मौजूद थे। इस दौरान सम्मेलन में शामिल होने के लिए गढ़ी क्षेत्र के समाजजन सरपंच गोरेलाल सोलंकी के नेतृत्व में बाइक रैली निकालकर पहुंचे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
We will get the constitution amended for the benefit of reservation - MP Patel


source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/khargone/news/we-will-get-the-constitution-amended-for-the-benefit-of-reservation-mp-patel-128110336.html

ठेकेदार ने मरम्मत से किया इनकार, रिसाव रोकने कर्मचारियों ने नहर में बिछाई बरसाती

ओंकारेश्वर परियोजना की नहर का पानी एनवीडीए के कई प्रयासों के बाद भी नगर तक नहीं पहुंच सका। जगह-जगह क्षतिग्रस्त होने से नहर का पानी रिस रहा है। नहर के पानी के भरोसे रबी फसलों की सिंचाई करने वाले किसान परेशान हो रहे हैं। एक माह पहले मरम्मत के निर्देश भी दिए गए, लेकिन ठेकेदार ने इनकार कर दिया। अब किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने के लिए कर्मचारियों ने नया रास्ता निकाला है। खुद राशि एकत्रित कर करीब 1000 मीटर दूरी तक नहर में प्लास्टिक बिछाई है। वर्तमान समय में कठोरा उद्वहन क्रमांक 64 की पानी की टंकी के पास तक पानी पहुंचा है। नहर क्षतिग्रस्त होने से 15 किसानों के खेतों में रिसाव का पानी पहुंच रहा है। पानी भरने से फसल प्रभावित हो रही है। साथ ही पानी आगे भी नहीं बढ़ पा रहा है। एनवीडीए के अफसरों का मानना है कि वर्तमान स्थिति में नहर की मरम्मत करवा पाना संभव नहीं है। ऐसी स्थिति में लिकेज वाली जगह पर बरसाती बिछाकर ही पानी का रिसाव रोकने के साथ आगे बढ़ाया जा सकता है।
मिर्जापुर व सामेड़ा के बीच जगह-जगह नहर क्षतिग्रस्त है। किसान कई बार समस्या भी बता चुके है। सामेड़ा के किसान महेंद्रसिंह पटेल व गौतम राठौड़ ने कहा 12 से ज्यादा किसानों के खेत तालाब बन गए है। कुछ किसानों ने तो रिसाव से परेशान होकर फसल लगाना ही बंद कर दिया है। क्योंकि फसल लगाते भी है तो खेतों में पानी भरा रहने से उत्पादन नहीं होता है। बुवाई करना व्यर्थ जाता है। समस्या का समाधान नहीं होने से किसानों ने इस मामले को लेकर कोर्ट जाने की तैयारी कर ली थी। नगर क्षेत्र के किसानों ने कहा अब तक नहर का पानी कसरावद से 2 किलोमीटर दूर कसारड़ नाले तक भी नहीं पहुंचा है। पिछले दिनों निरीक्षण के दौरान एनवीडीए के अफसरों को यहां पुलिया पार करने में भी दिक्कतें उठाना पड़ी थी। यहां भी रिसाव होता है। सांसद गजेंद्रसिंह पटेल और पूर्व मंत्री व विधायक सचिन यादव को भी शिकायतें कर चुके हैं। किसानों ने कहा रबी सीजन में फसल नहीं ले पाएंगे तो नहर का क्या औचित्य रह जाएगा।

करोड़ों खर्च कर पानी नहीं मिला, अब बरसाती के भरोसे से आश्वासन
किसानों ने कहा करोड़ों रुपए खर्च कर नहर बनाई गई। लेकिन कमांड एरिया के किसानों को अब तक पानी नहीं मिला है। अब अधिकारी बरसाती के सहारे से पानी पहुंचाने का विश्वास दिला रहे है। जबकि नहर की पूरी मरम्मत के बाद ही प्रेशर से पानी छोड़ना चाहिए। मरम्मत के अभाव में हमेशा ही गेहूं-चना फसल को नुकसानी का डर रहेगा। नहर के कमांड एरिया में शामिल भीलगांव क्षेत्र में तो कंटीली झाड़ियों की सफाई तक नहीं करवाई गई है। सफाई के अभाव में पानी आगे बढ़ना मुश्किल है।
ठेकेदार से वसूलेंगे राशि
^ नहर में पानी पहुंचाने के लिए वैकल्पिक रूप से 425 फीट बरसाती लगाई है। मार्च के बाद नहर की मरम्मत करवाने के लिए प्रस्ताव तैयार किया है। नहर निर्माता ठेकेदार यदि समयावधि में मरम्मत नहीं करता है तो उससे राशि वसूली जाएगी। इसके बाद विभाग ही अपने स्तर पर मरम्मत करवाएगा।
- जितेंद्रसिंह राणावत, कार्यपालन यंत्री, नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण विभाग



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Contractor refuses repair, workers stop rain in the canal


source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/khargone/news/contractor-refuses-repair-workers-stop-rain-in-the-canal-128110343.html

किराणा दुकानों व हेयर सेलून से 50 हजार रु. का सामान चोरी

नर्मदा किनारे के लेपा पुनर्वास स्थल पर शनिवार-रविवार रात अज्ञात बदमाशों ने दो किराना व एक हेयर सेलून में चोरी की। अज्ञात बदमाश करीब 50 हजार रुपए का सामान चुरा ले गए। ग्रामीणों ने देर रात 100 डायल को सूचना दी। तब तक बदमाश फरार हो गए। रविवार सुबह पीड़ित थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज करवाई। किराना व्यवसायी विष्णु केवट ने बताया बदमाशों ने पहले किराना दुकान के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ने का प्रयास किया। इसमें सफलता नहीं मिली तो छत की चद्दर उचकाई। फिर दीवार तोड़ दुकान में घुसे। दुकान में रखा तेल, घी, बिस्किट, साबुन, चावल आदि 10 हजार रुपए का सामान चोरी गया है। रात 3.30 बजे नींद खुली तो 100 डायल को सूचना दी। तब तक बदमाश भाग निकले। एक अन्य किराणा व्यवसायी उमेश बामने ने बताया बदमाशों ने शटर तोड़कर बदमाश दुकान में घुसे और 40 हजार रुपए का सामान चुरा ले गए। गांव की हेयर सेलून दुकान से बदमाश दाढ़ी-कटिंग बनाने की सामग्री के साथ 500 रुपए की चिल्लर ले गए। दुकानदार राजू सेन ने बताया चद्दर उचकाकर बदमाश दुकान में घुसे। शिकायत पर पुलिस ने निरीक्षण करने के साथ आरोपियों की तलाश शुरू की है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
50 thousand from Kirana shops and hair salon. Stolen goods


source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/khargone/news/50-thousand-from-kirana-shops-and-hair-salon-stolen-goods-128110348.html

जलावर्धन व सीवरेज लाइन में पानी से नहीं कर रहे मिट्‌टी दबाई

नगर पालिका के माध्यम से शहर में चल रहे जलावर्धन व सीवरेज लाइन का निर्माण कार्य घटिया होने से वाहन फंस रहे हैं। रविवार को वृंदावन कॉलोनी में ट्रैक्टर-ट्रॉली रोड किनारे धंस गई। ट्रॉली को बड़ी मशक्कत से निकाला गया। रहवासी पंकज बड़ोले, दिनेश शर्मा ने आरोप लगाए कि यहां काम देरी से किया गया। साथ ही मिट्‌टी की दबाई भी गुणवत्तापूर्ण नहीं की गई है। इसके चलते आए दिन वाहन फंसते हैं। 15 दिन पहले ही नूतन नगर स्थित रोड पर पेयजल लोडिंग वाहन फंस गया। उसे लोगों की मदद से निकाला गया। मामले में नपा के सरजू सांगले ने कहा कि ठेकेदार से चर्चा की है। उसे सही तरकी से मिट्‌टी दबाई को कहा है। सोमवार को कई जगह निरीक्षण करेंगे।

इसलिए फंसते हैं वाहन : जलावर्धन या सीवरेज लाइन की खुदाई के बाद पाइप डालते हैं। पाइप डालने के बाद उसमें कम मिट्‌टी डाली जाती है। साथ ही उसमें मिट्‌टी डालने के बाद पानी का छिड़काव जरूरी है। इसके बाद उस स्थान की दबाई होना चाहिए। ठेकेदार के लोग केवल मिट्‌टी डाल देते हैं। उसमें न पानी डालते हैं न ही दबाई करते हैं। नतीजन अंदर मिट्‌टी कम होने के कारण वाहन आसानी से धंस जाते हैं।

यहां से निकलते हैं नपा अफसर, ध्यान नहीं देते
शहरभर में जलावर्धन व सीवरेज का काम चल रहा है। इसमें नगर पालिका के अफसर निरीक्षण नहीं करते हैं। वह भी गड्‌ढों के बीच से निकल जाते हैं।

शिकायत की, कार्रवाई नहीं
रहवासी मुरलीमनोहर कंठाल्या ने कहा कि यहां रोड पर पोलापन है। नल के पाइप भी धंस गए हैं। कई बार क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। गंदा पानी नलों में आता है। यहां यातायात का दबाव ज्यादा होता है। दो माह से शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं कर रही है नगर पालिका।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Jalavardhan and sewerage lines are not using soil to suppress soil


source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/khargone/news/jalavardhan-and-sewerage-lines-are-not-using-soil-to-suppress-soil-128110357.html

राम जन्मभूमि धन निधि संग्रहण के तहत निकाली शोभायात्रा

ग्राम में शनिवार रात को सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। श्रीराम जन्मभूमि क्षेत्र धन निधि संग्रहण अभियान के तहत निकाली शोभायात्रा के पूर्व पंडित घनश्याम शर्मा के सानिध्य में पूजा अर्चन व महाआरती कर यात्रा शुरू की। शोभायात्रा में भगवा पताकाओं के साथ श्रीराम भक्त जय श्रीराम के जयकारे लगाते हुए मेन रोड़, परदेशी मोहल्ला, हरिजन मोहल्ला, यादव मोहल्ला से ढोल ताशों के साथ प्राचीन श्रीराम मंदिर पहुंची। जहां हनुमान चालीसा व महाआरती की। खंड प्रचारक अनिल परमार ने युवाओं को श्रीराम जन्म तीर्थ के तहत शोभायात्रा का उद्देश्य बताते हुए कहा श्री राम प्रत्येक हिंदू की आस्था से जुड़े हैं। मंदिर निर्माण में सभी का योगदान हो। जिसके लिए धन निधि समर्पण 14 जनवरी से 15 फरवरी तक एकत्रित कर मंदिर के निर्माण में लगाया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Procession taken out under Ram Janmabhoomi Dhan Nidhi collection


source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/khargone/news/procession-taken-out-under-ram-janmabhoomi-dhan-nidhi-collection-128110365.html

वाहन चालकों को हेड लाइट चालू कर निकालना पड़ा वाहन

रविवार को नगर में सुबह से घना कोहरा छाया रहा। कोहरा होने के कारण मेन रोड पर वाहन चालकों को वाहनों की हेड लाइट चालू कर गुजरना पड़ा। घने कोहरे के कारण मार्ग पर 100 मीटर की दूरी पर भी वाहन मुश्किल से दिख रहे थे। हेडलाइट चालू कर व वाहन की गति कम करके वाहन गुजरे। घने कोहरे के कारण नगर में हिल स्टेशन जैसा माहौल हो गया। लोगों ने कहा कोहरे को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे पचमढ़ी या शिमला जैसा क्षेत्र हो। लोगों ने फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर भेजी। किसानों ने बताया कोहरे के कारण चने की फसलों में आई फूलों की बहार खत्म हो जाएगी। सुबह 9 बजे के बाद कोहरे का असर कम हुआ।
पिपलियाबुजुर्ग | रविवार सुबह मौसम का मिजाज बदला। सुबह 10 बजे तक क्षेत्र में घना कोहरा छाया रहा। कोहरे के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कोहरे के कारण पास का भी नजर नहीं आ रहा था। वाहनों की हेड लाइट चालू कर वाहन निकालना पड़ा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Vehicle drivers had to remove head lights


source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/khargone/news/vehicle-drivers-had-to-remove-head-lights-128110372.html

बिना नारे लगाए हाथों में बैनर लिए सड़क निर्माण को लेकर निकाला मौन पैदल मार्च

सनावद व बड़वाह के बीच से गुजर रहे इंदौर-इच्छापुर हाईवे क्षतिग्रस्त और जर्जर राजमार्ग में बदल गया है। इसकी मरम्मत में हो रहे देरी व पुनासा मार्ग पर रेलवे ओवरब्रिज निर्माण की मांग को लेकर सनावद विकास संघर्ष समिति ने रविवार को शासन के ध्यानाकर्षण के लिए मौन पैदल मार्च रैली निकाली। समिति के सदस्यों ने राजमार्ग न्यू होलकर कॉलोनी गेट से लेकर पुराना ट्रेंचिंग ग्राउंड तक हाथ में तख्तियां लेकर शांतिपूर्ण व अनुशासित पैदल मार्च एकल प्रदर्शन की तर्ज पर निकाला।
सदस्यों ने कहा राजमार्ग मरम्मत की घोषणा और भूमिपूजन को लगभग दो पखवाड़े बीत चुके हैं लेकिन मरम्मत के लिए कोई कार्रवाई शुरू नहीं की गई है जबकि दुर्घटनाओं और चक्काजाम का सिलसिला रुक नहीं रहा है। इस कारण क्षेत्रवासियों में आक्रोश है। हमारी मांग संबंधित तक पहुंच सके। उन्होंने बताया स्वामी विवेकानंद जयंती पर बासवा में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय खंडवा समिति के साथ सविनय सांकेतिक ध्यानाकर्षण किया जाएगा। पैदल मार्च के दौरान समिति के जाकिर हुसैन अमी, डॉ. राजेंद्र पलोड़, डॉ. प्रवीण अधिकारी, विजय जैन, मुश्ताक मलिक, जय शिंदे, महेश बिरले, राजेंद्रसिंह बग्गा, प्रणव व्यास, युगल व्यास, संजीव बरसेना सहित अन्य उपस्थित थे।

गड्‌ढों पर किया जाए टिकाऊ निर्माण
मुहिम से जुड़े जाकिर हुसैन अमि ने बताया 22 किमी मार्ग का काम शुरू हुआ है। उन्होंने कहा त्रिकोण चौराहे से बाकुड़ नदी पुल व बासवा के खाईनुमा गड्ढों में प्राथमिकता से निर्माण उचित जल निकासी प्रबंधन के साथ किया जाए। इस मौन रैली के साथ टिकाऊ निर्माण की बात की है। जिससे फोरलेन बनने में लगने वाले समय तक यह मार्ग भारी आवागमन में टिक सके। पूरे मार्ग पर आवश्यकतानुसार पैचवर्क व डामरीकरण भी किया जाए।

इधर... विरोध रैली के ढाई घंटे पहले हाईवे पर शुरू हुआ मरम्मत का काम

थाने के पास हुए गड्ढों को जेसीबी से खोदकर किया समतल, मुरुम व गिट्‌टी डालकर करेंगे दबाई
सनावद | शहर से गुजर रहा इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर गड्ढों के कारण शहर सहित यात्री परेशान है। इसके लिए संघर्ष कर रही समिति ने रविवार दोपहर करीब ढाई बजे विरोध रैली निकाली। इसकी सूचना मिलते ही दोपहर करीब 12 बजे थाने के पास हुए गड्ढों को खोदकर समतल करने का काम शुरू कर दिया। ताकि लोगों को निर्माण कार्य शुरू होने की सूचना मिल सके। जल्द ही सड़क का निर्माण किया जा सके।
कर्मचारियों ने बताया हाईवे पर सड़क निर्माण का काम एनएचआई करा रही है। इसके लिए ठेकेदार ने रविवार को थाने के पास से काम शुरू किया है। जिसके तहत हाईवे पर हुए गड्ढों को भरने के लिए जेसीबी से खुदाई की जा रही है। गड्ढों को खोदकर समतल किया जा रहा है। कर्मचारियों ने बताया त्रिकोण चौराहे से बाकुंड नदी के पुल तक के मार्ग को समतल किया जा रहा है। इसके बाद उस पर मुरुम डालकर दबाई की जाएगी। इसके बाद इस पर डामरीकरण किया जाएगा। जिससे सड़क टिकाऊ बन सके। करीब 15 दिन में डामरीकरण का काम शुरू किया जाएगा। जिसके बाद लोगों को राहत मिलेगी।

नगर पालिका ने पानी निकासी का किया था सर्वे
सीएमओ एमआर निंगवाल ने बताया हाईवे की मरम्मत के लिए एनएचआई के अफसरों ने फोन कर चर्चा की थी। जिसमें उन्होंने शहर से गुजर रहे हाईवे के पास पानी निकासी की व्यवस्था करने की बात कही थी। जिससे निर्माण के दौरान या बाद में हाईवे पर पानी न जमा हो। इसके लिए नगर पालिका के इंजीनियरों ने हाईवे का निरीक्षण पानी निकासी की व्यवस्था का जायजा लिया है। जहां भी इस तरह की समस्या है। उसे चिह्नित कर पानी निकासी की व्यवस्था की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Silent march on road construction with banner in hand without raising slogans


source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/khargone/news/silent-march-on-road-construction-with-banner-in-hand-without-raising-slogans-128110381.html

मात-पिता के श्रेष्ठ आचरण व परिस्थितियां बालक को नाम के अनुरूप है बनाती

नामकरण संस्कार के तहत नाम बालक की पहचान के साथ-साथ बालक के स्थूल व सूक्ष्म व्यक्तित्व को भी प्रभावित करता है। बालक के नाम के अनुरूप परिजनों को श्रेष्ठ व्यवहार करना व सदगुणों के विकास के लिए वातावरण भी तैयार करना पड़ता है। वातावरण का प्रभाव बालक के गुणों पर पड़ता है। बालक को जैसा वातावरण मिलता है। उसी अनुसार उसके गुण विकसित होते हैं। नामकरण संस्कार के माध्यम से शिशु रूप में जन्मी जीवात्मा को यज्ञीय लाभ पहुंचाने का प्रयत्न किया जाता है।
स्थानीय गायत्री शक्तिपीठ पर परिव्राजक महेंद्रसिंह चौहान ने नामकरण संस्कार कराते हुए ऋषि संदेश दिया। उन्होंने कहा बालक में नाम के अनुरूप संस्कारों की स्थापना के लिए माता-पिता को अपने अशुभ व बुरे संस्कारों को क्षीण करने के लिए श्रेष्ठ चिंतन व मनन का अभ्यास करना होता है। माता पिता के मन की साधना का श्रेष्ठ चिंतन व अनुकूल परिस्थितियां बालक को उसके नाम के अनुरूप बनाती है। गायत्री परिवार की नैष्ठिक परिजन गेंदाबाई मालाकर का निधन होने पर उनकी आत्मिक शांति व सदगति के लिए गायत्री महायज्ञ में महामृत्युंजय मंत्र की आहुतियां समर्पित की। गायत्री काॅलोनी में गेंदाबाई मालाकार के नाम से पं. रविंद्र दुबे बाल संस्कार शाला का संचालन करते हैं। बाल संस्कार शालाओं की स्थापना में मालाकार परिवार का योगदान रहा। भारतसिंह सोलंकी व अन्य गायत्री परिजन मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The best practices and circumstances of the mother and father make the child conform to the name


source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/khargone/news/the-best-practices-and-circumstances-of-the-mother-and-father-make-the-child-conform-to-the-name-128110388.html

आज से क्लासरूम टीचिंग के लिए खुलेंगे कॉलेज, अंकुर मैदान में वैदिक ब्राह्मणों का क्रिकेट टूर्नामेंट; शहर में कब-क्या होगा, यहां पढ़ें

आपके लिए जरूरी अपडेट्स…

मौसम

  • साफ और शुष्क रहेगा। अधिकतम तापमान 23 डिग्री, न्यूनतम 14 डिग्री।

बिजली कटौती

  • सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक राजीव गांधी कॉलेज, सनखेड़ी, क्वालिटी पैराडाइज और बांस खेड़ी के आसपास का क्षेत्र।

  • सुबह 10 से दोपहर शाम बजे तक अयोध्या नगर, बीडीए कॉलोनी, प्रेमनगर और आसपास का क्षेत्र।

जागरूकता अभियान की शुरुआत

  • मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान महिला अपराध के उन्मूलन में समाज की भागीदारी के लिए जागरूकता अभियान की करेंगे शुरुआत, मिंटो हॉल, दोपहर 1:30 बजे

म्यूजिक/डांस/नाटक

  • राष्ट्रीय कला उत्सव, प्रशासनिक अकादमी, सुबह 11 बजे

एग्जीबिशन/वर्कशॉप/मेला

  • गुड़ मेला भोपाल हॉट, दोपहर 1 बजे

  • अद्भुत आभूषण मेला, गौहर महल, दोपहर 1 बजे

  • मानव संग्रहालय में माह के प्रादर्श में 'परा' की प्रदर्शनी। दोपहर 12 बजे से शाम को 5 बजे।

  • लिखंदरा दीर्घा में भील समुदाय की युवा चित्रकार कामता ताहेड़ के चित्रों की प्रदर्शनी 'शलाका 10' का प्रदर्शन, जनजातीय संग्रहालय, सुबह 12 बजे से।

  • हम थिएटर की ओर से सात दिवसीय कार्यशाला बालेंद्र सिंह बालू के निर्देशन में, माया सुरजन भवन, दोपहर 2 बजे से।

स्पोर्ट्स

  • क्रिकेट अंडर-15 लीग गौतम नगर मैदान पर सुबह 9 बजे से।

  • फुटबाल लीग, एनसीसी ग्राउंड भेल पिपलानी, दोपहर 12 बजे।

  • वैदिक ब्राह्मणों का क्रिकेट टूर्नामेंट, अंकुर मैदान, सुबह 9 बजे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
College will open for classroom teaching from today, cricket tournament of Vedic Brahmins at Ankur Maidan; What will happen in the city, read here


source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/college-will-open-for-classroom-teaching-from-today-cricket-tournament-of-vedic-brahmins-at-ankur-maidan-what-will-happen-in-the-city-read-here-128111748.html

मुर्गियां दफनाने के बाद पहली बार हुए थे क्वारेंटाइन

जिले में पहली बार बर्ड फ्लू यानी एवियन इन्फ्लूएंजा का मामला सामने आया है। इससे पहले 19 फरवरी 2006 को महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले के नवापुर गांव की मुर्गियों में बर्ड फ्लू का वायरस मिलने के बाद पूरे राज्य में यह तेजी से फैला। महाराष्ट्र बार्डर स्थित इच्छापुर में मुर्गियों की मौत होने लगी। यहां पॉजिटिव केस आते ही बुरहानपुर-खंडवा का प्रशासन हरकत में आया। उस समय बुरहानपुर नया जिला बना था। तब खंडवा का ही स्वस्थ्य विभाग व पशु विभाग का अमला इच्छापुर पहुंचा।
बुरहानपुर में मप्र व केंद्र की टीम ने हेड क्वार्टर बनाया। जहां पॉजिटिव केस मिले, उस क्षेत्र में तीन किमी एरिया की पोल्ट्री दुकानें सील कर मुर्गियों को मार दिया गया। उस समय सभी के पास मोबाइल नहीं हुआ करते थे। सभी लोग एक-दो दिन की ड्यूटी के हिसाब से इच्छापुर पहुंचे थे। मुर्गियों को मारने के बाद हमें बोला गया कि आपको क्वारेंटाइन रहना पड़ेगा। आप अपने घर नहीं जा सकते, न ही किसी से मुलाकात कर सकते हैं। तब हम बुरहानपुर, इच्छापुर, शाहपुर की होटल, लॉज व धर्मशालाओं में रहे। चूंकि वायरस का खतरा बढ़ने की आशंका थी। इसलिए रिस्क लेना मुश्किल था। तब हमारे पास कपड़े बदलने के लिए नहीं थे और न ही अतिरिक्त रुपए साथ ले गए थे। खंडवा व बुरहानपुर के तत्कालीन कलेक्टर-एसपी टीम के साथ काम कर रहे थे।

मुर्गियों को दफनाने के लिए 7 हजार गड्ढे खोदे थे

2006 में भी रेपिड रिएक्शन टीम (आरआरटी) बनाई गई थी। जैसी अभी वर्तमान में बनाई है। लोगों को जागरुक करने के लिए दिन-रात गांवों का दौरा करते थे। घर नहीं जाते थे। जहां भी रात हो जाती वहीं पर सो जाते थे। उस समय सतत दौरे किए। महाराष्ट्र के रास्ते अवैध रूप से आने वाले पोल्ट्री वाहनों से मुर्गा-मुर्गियां जब्त कर नष्ट करते थे। इच्छापुर और आसपास के क्षेत्र में मुर्गियों को दफनाने के लिए 7 हजार गड्ढे खोदे गए थे। पोल्ट्री परिवहन पर पूरी तरह से रोक लगा दी थी। पूरा ऑपरेशन अच्छे से किया। बुरहानपुर से आगे बर्ड फ्लू को फैलने नहीं दिया। क्योंकि यहीं से पूरे प्रदेश में संक्रमण फैलता। हमने बार्डर पर ही उसको खत्म किया। खंडवा में बर्ड फ्लू को आने नहीं दिया। यहां पूरी तरह से एहतियात बरती गई। खंडवा में बर्ड फ्लू संक्रमण का पहला मामला है।

बढ़ता खतरा... रविवार को 21 पक्षियों की मौत

तोता व चमगादड़ पर अटैक

खंडवा| बर्ड फ्लू यानी एवियन इन्फ्लूएंजा वायरस तोता, चमगादड़ में भी पहुंच गया है। रविवार को 21 पक्षियों ने दम तोड़ा। जिनमें 17 कौएं, 1 तोता, 2 कबूतर व एक चमगादड़ शामिल है। मृत पक्षियों के सैंपल जांच के लिए भेजे हैं।
रविवार को शहर के विभिन्न स्थानों पर 17 कौओं की मौत हुई, जिनमें 2 देशगांव, 2 छैगांव, 1 अहमदपुर, 4 डोंगरगांव, 1 बोरगांव, 1 रुस्तमपुर व स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार-पांच पर 5 कौओं के मरने पर अधिकांश को कुत्ते खा गए। एक कुत्ते के शव के अवशेष मिलने से अंदेशा लगाया जा रहा है कि प्लेटफार्म पर पिछले कुछ दिनों से कौओं व बगुलों की मौत होने पर उन्हें कुत्ते खा रहे थे। इसलिए कुत्तों की मौत हो रही है। जानकारी मिलते ही डॉ. प्रदीप गोलकर मौके पर पहुंचे। कुत्ते के शव को प्लास्टिक बैग में रखने के बाद ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया गया।

6 मुर्गियों के सैंपल भेजे
ग्राम रजूर में मुर्गियों की रहस्यमयी मौत होने पर पशु चिकित्सा विभाग ने मुर्गियों के सैंपल भोपाल जांच के लिए भेजे है। रिपोर्ट आना बाकी है।

यह है एवियन इन्फ्लूएंजा
सभी एवियन इन्फ्लूएंजा वायरस इंसानों को संक्रमित नहीं करते। कुछ वायरस इंसानों में गंभीर बीमारी पैदा कर सकते हैं। एवियन इन्फ्लूएंजा एच5एन8 वायरस, जिसे सामान्य तौर पर बर्ड फ्लू के रूप में जाना जाता है, उनमें से एक है। यह श्वसन प्रणाली में संक्रमण पैदा कर सकता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Quarantines were the first time after hens were buried


source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/news/quarantines-were-the-first-time-after-hens-were-buried-128109487.html

‘परी’ से इलेक्ट्रिक मैकेनिक बनेंगी लाडली

अब सरकारी स्कूल में पढ़ाई के साथ-साथ छात्राओं ने व्यवसाय के लिए इलेक्ट्रिक मैकेनिक बनने की कक्षा भी शुरू की है। छात्राएं स्कूल में ही फ्रिज, कूलर, वाशिंग मशीन, एसी, मिक्सर सुधारने का प्रशिक्षण भी ले रही हैं। छात्राओं ने कक्षा का नाम कबाड़ से जुगाड़ रखा है।
शासकीय सूरजकुंड कन्या हायर सेकंडरी जिले का पहला स्कूल है, जहां पर छात्राओं ने कबाड़ से जुगाड़ की क्लास शुरू की है। छात्राएं व स्कूल प्रबंधन लोगों के घरों पर खराब हो चुके इलेक्ट्रानिक संयंत्रों को स्कूल लाकर यह काम कर रहा है। प्राचार्य संजय निंभोरकर ने बताया कबाड़ से जुगाड़ प्रयोगशाला का नाम प्रोजेक्ट परी रखा गया है। प्रोजेक्ट का प्रमुख उद्देश्य छात्राओं को घरेलू उपकरणों की संचरना से अवगत कराना और इन उपकरणों में सुधार करवाना है। प्राचार्य ने बताया इसके पहले स्कूल में कई नवाचार हुए हैं। जिनमें चित्रकला, ताइक्वांडो, कम्प्यूटर क्लास, रेमेडियल क्लास, सुरक्षा गार्ड सहित अन्य नवाचार शामिल है।

लोग दान में दे रहे खराब इलेक्ट्रानिक उपकरण
प्राचार्य निंभोरकर ने बताया घर में यदि फ्यूज उड़ जाए तो घर के पुरुष व महिलाओं को उसे ठीक करवाने के लिए लाइनमेन की जरूरत पड़ती है। यहां कक्षा लेने पर अब छात्राएं अपने घर पर यह काम आसानी से कर सकी है। इस प्रोजेक्ट को प्रारंभ करने में लाेगों का सहयोग भी मिल रहा है। घरों में कबाड़ में पड़े ट्यूबलाइट, पंखा, कूलर, फ्रिज, गीजर, मिक्सर, ओवन, प्रेस, स्टेबलाइजर, इनवर्टर, टेबल लैंप इत्यादि उपकरण जो कबाड़ में पड़े हैं वे हमें दान में दे रहे हैं।

दो चरणों में लग रही कक्षाएं
छात्राओं को प्रशिक्षण दे रहे आईटीआई के शिक्षक अशोक श्रीवास ने बताया कक्षाएं दो चरणों में लगाई जाएगी। प्रथम चरण में प्रत्येक उपकरण के आंतरिक एवं बाह्य पार्ट्स के नाम और उसके कार्य जानना। रेखाचित्र इत्यादि का प्रोजेक्ट बनाना। दूसरे चरण में इन घरेलू उपकरणों में खराबी आने पर उनमें सुधार करना।

स्कूल की शैक्षणिक गतिविधियों पर गूगल शीट से रखी जा रही है नजर

भास्कर संवाददाता | खंडवा
शैक्षणिक गतिविधियों पर नजर रखने के लिए अधिकारियों ने गूगल पर ही एक प्रगति पत्रक तैयार किया है, जिसके माध्यम से शिक्षण की हर गतिविधि पर नजर रखने के साथ ही मिनटों में जांच रिपोर्ट भी मिल रही है। जिले के 1400 प्राथमिक व माध्यमिक स्कूलों की रिपोर्ट अधिकारी इस पोर्टल पर देखकर वहां की खामियों में सुधार करवा रहे हैं।
कोविड-19 के चलते वर्तमान में स्कूलें बंद हैं। ऐसे में जिला शिक्षा केंद्र द्वारा सर्व शिक्षा अभियान के तहत ओटला स्कूलें, मेरा घर मेरा विद्यालय, मोहल्ला स्कूल, ऑनलाइन क्लास सहित अन्य की मदद से बच्चों को शिक्षित किया जा रहा है। जिले में प्राथमिक व माध्यमिक स्कूलों को 1400 ऐसे स्थान हैं जहां पर यह गतिविधियां चल रही हैं, लेकिन इन गतिविधियों का हर दिन निरीक्षण व वहां पहुंचकर जांच करना संभव नहीं था। ऐसे में जिला शिक्षा केंद्र समन्वयक पीएस सोलंकी ने अन्य अधिकारियों की मदद से एक एप तैयार किया। प्रदेश के 52 जिलों में खंडवा जिले का जिला शिक्षा केंद्र ही एकमात्र समन्वयक संस्था है जहां पर यह नवाचार किया गया है। इस नवाचार से निरीक्षण की सराहना प्रदेश स्तर पर काफी सराहना भी की जा रही है। अब इस प्रकार का नवाचार अन्य जिलों में भी अपनाने की कवायद शुरू हो गई है।
^1400 स्थानों पर ओटला क्लास, मोहल्ला क्लास, मेरा घर मेरा विद्यालय सहित अन्य गतिविधियों के माध्यम से पढ़ाई कराई जा रही है। ऐसे में हर दिन वहां निरीक्षण करना व रिपोर्ट मंगवाना कठिन था। इस नवाचार ने प्रक्रिया को सरल कर दिया। अब स्कूलों के प्रधानपाठक हर दिन की रिपोर्ट गूगल शीट के माध्यम से शेयर कर रहे हैं।
-पीएस सोलंकी, जिला शिक्षा समन्वयक, जिला शिक्षा केंद्र

प्रधानपाठक को गूगल शीट में यह भरना है
गूगल शीट में दिनांक, ब्लाक का नाम, जनशिक्षा केंद्र का नाम, शाला का डाइस कोड, शाला का नाम, शाला का प्रकार, प्रधान पाठक का नाम, प्रधान पाठक का मोबाइल नंबर, कुल शिक्षक, उपस्थित, अनुपस्थित, अवकाश पर, फीडबैक फार्म, समर्थन फार्म, निष्ठा प्रशिक्षण में कुल शिक्षक, प्रशिक्षण पूरा करने वालों की संख्या, शाला में दर्ज छात्रों की संख्या, मोहल्ला क्लास की संख्या, मोहल्ला क्लास में उपस्थित छात्र, अनुपस्थित छात्र, क्या अभ्यास पुस्तिका पर कार्य कराया जा रहा है, अभ्यास पुस्तिका की जांच की जा रही है, छात्रों को रेडियो कार्यक्रम नियमित सुनाया जा रहा है, रेडियो कार्यक्रम के रजिस्टर में इंट्री दर्ज हो रही है। शीट भरकर जिला शिक्षा केंद्र के पोर्टल पर सबमिट करना है। शीट पांच मिनट में अधिकारियों तक पहुंच जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ladli will become an electric mechanic with 'Pari'


source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/news/ladli-will-become-an-electric-mechanic-with-pari-128109531.html

संगठन, अंत्योदय से आत्मनिर्भरता तक का मुकाम तपस्या का नतीजा

आजाद भारत में कांग्रेस सरकार में पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी एक मात्र मंत्री रहे हो, लेकिन सत्ता की विचारधारा से भिन्न थे। उन्होंने आरंभ से कश्मीर समस्या समाधान पर प्रयास किए, लेकिन तुष्टिकरण की राजनीति ने समस्या को निरंतर गंभीर बना दिया। हालांकि पूर्ण बहुमत वाली भाजपा सरकार के मुखिया नरेंद्र मोदी व ग्रह मंत्री अमित शाह के निर्णय से धारा 370 हटाए जाने से इस मामले को अब सही दिशा मिली है। 1980 में 2 और 1984-85 में 0 सीट वाली भाजपा ने 30 वर्ष लगातार विचारधारा से संगठन, जमीनी अंत्योदय स्तर पर के लक्ष्य से काम किया। इसी वजह से पहले पूर्ण बहुमत और फिर आत्मनिर्भरता को ओर देश को बढ़ा रही है। भाजपा संगठन में शून्य से शिखर का यह सफर राष्ट्रवाद की दृष्टि से तपस्या से कम नहीं है। यह सफर अभी आगे भी निरंतर जारी रखने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को संगठन संरचना व कार्य पद्धति में अपनी भूमिका निभानी है।
यह बात ग्राम जोगीबेड़ा में चल रहे भाजपा मंडल हरसूद नगर, हरसूद ग्रामीण, रोशनी, खालवा व खार मंडल के प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन वन मंत्री विजय शाह, पूर्व महापौर सुभाष कोठारी, वरिष्ठ भाजपा नेता पुरुषोत्तम शर्मा, संतोष राठौड़, दिलीप श्राफ, मुकेश शाह, युवा वक्ता राजपाल सिंह चौहान व योगेश्वर पाटिल ने कही। इस दौरान पांच मंडल के संभावित 45 पदाधिकारी व 138 से ज्यादा कार्यकारिणी सदस्य मौजूद थे।

पूर्व की सरकारों ने आत्मनिर्भरता पर काम क्यों नहीं किया?
वर्ग में भाजपा वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं के सामने भाजपा के इतिहास व विकास, हमारी कार्यपद्धति से संगठन की संरचना में योगदान ,सोशल मीडिया का प्रभावी उपयोग के साथ आत्मनिर्भरता के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा विषय पर सभी मंडल में तीन तीन सत्र संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा क्या कारण है कि कांग्रेस या अन्य गठबंधन की सरकारों ने आत्मनिर्भर भारत की कल्पना से परहेज़ किया। राजनीतिक दृष्टि से कारण साफ है तत्कालीन सरकार पूंजीवाद, उदारवाद व तुष्टिकरण के मामलों पर चलती रही। उन्होंने कभी नहीं चाहा कि देश, प्रदेश व नागरिक आत्मनिर्भर बने। क्योंकि नागरिक आत्म निर्भर बन जाएगा तो वोट की राजनीति कैसे चलेगी। प्रशिक्षण वर्ग में रविवार को सबसे ज्यादा पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष खंडवा राजपाल सिंह चौहान के संबोधन को काफी सराहा गया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया का प्रभावी उपयोग विषय पर खासकर ट्रेनिंग दी।

41 वन ग्रामों में सौर ऊर्जा की चक्की की योजना
वन मंत्री शाह ने कहा नेपानगर उप चुनाव में मैंने देखा कि वन ग्रामों में आदिवासी महिलाएं गेहूं पिसाने के लिए लंबा सफर तय करती हैं। इस बात से उन्होंने विचार कर वन ग्रामों में सौर ऊर्जा से आटा चक्की लगाए जाने की योजना तैयार की है। उसका पहला प्रयोग हरसूद विधानसभा के 41 वन ग्रामों में 10-10 लाख रुपए की लागत से सौर ऊर्जा से चलने वाली चक्की स्थापित की जाएगी। इसी तरह ग्रामीण क्षेत्र में डिस्पोजल से निजात व पर्यावरण सुरक्षा के लिए महिलाओं को 1000 थाली-कटोरी-गिलास के सेट समूह बनाकर दिए जाएंगे। साथ ही आस पास तक आसानी विवाह कार्यक्रमों में बर्तन पहुंचाए जा सके इसके लिए समूह को इलेक्ट्रिक ऑटो भी उपलब्ध कराया जाएगा। इससे गोवंश की भी रक्षा हो सकेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Organization, the result of austerity from Antyodaya to self-sufficiency


source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/news/organization-the-result-of-austerity-from-antyodaya-to-self-sufficiency-128109561.html

नाव में सवार जितेंद्र ने कहा था- ढोल बंद नहीं होना चाहिए...

मोरटक्का के खेड़ीघाट स्थित नावघाट पर नर्मदा नदी में नाव पलटने की घटना के 48 घंटे बाद लापता जितेंद्र पिता किशोलीलाल वर्मा (40) का शव नर्मदा तट स्थित सेमरला के पास मिला। परिजन को जानकारी मिलते ही जितेंद्र के सकुशल होने की उनकी अंतिम उम्मीद भी टूट गई। बड़ा भाई जुगल वर्मा घटना के बाद से घर तक नहीं गया था। वह दिन-रात नर्मदा के तटों पर घूमकर भाई के मिलने की उम्मीद लगाकर बैठा था। हादसे में बची पत्नी नमिता को भी घर वालों ने जितेंद्र के लापता होने की जानकारी नहीं दी थी। उन्हें निजी अस्पताल में उपचार होना बताया था, लेकिन जब शव घर पहुंचा तो वह बेसुध हो गई।
परिजन ने बताया धार्मिक व समाजसेवी प्रवृत्ति का जितेंद्र घटना के पूर्व चुनरी चढ़ाने को लेकर बड़ा उत्साहित था। जब वह घाट पहुंचा तो ढोल बजना बंद हो गए थे, लेकिन उसने कहा मेरे आने पर ढोल क्यों बंद किए फिर से बजाओ। इस पर वह ढोलक की थाप पर बहुत थिरका। नाव में बैठते समय भी नर्मदे हर के घोष लगाते हुए एक हाथ में चुनरी और एक हाथ हवा में उठाकर बेहद खुश नजर आ रहा था। शव का अंतिम संस्कार नावघाट खेड़ी स्थित नर्मदा तट के श्मशान घाट पर किया। जितेंद्र की एमजी रोड पर फुटवेयर की शॉप थी। उसकी दो बालिका रुचिका व कनिष्का है। घटना को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी ट्विट कर दुःख जताया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Jitendra said in the boat - the drum should not be closed ...


source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/news/jitendra-said-in-the-boat-the-drum-should-not-be-closed-128109594.html

अरब देशों में जाएगा खंडवा के प्याज से बना पावडर-पेस्ट

जिले के प्याज से बना पेस्ट व पावडर अरब के देशों में भी बिकेगा। चिप्स बनाने वाली देश की ब्रांडेड कंपनियां भी स्वाद बढ़ाने के लिए इसका पेस्ट व पावडर खरीदेगी। जिले में यह सब प्याज के भंडारगृह व प्रोसेसिंग यूनिट डालने के बाद होगा। इससे किसानों को अच्छे प्याज के बाजार में बेहतर दाम तो मिलेंगे ही, उसका खराब प्याज भी चटनी, पाउडर व पेस्ट बनाने के काम आएगा।
प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना के तहत एक जिला एक उत्पाद योजनांतर्गत जिले में प्याज का भंडारण करने वाले 50 किसानों के लिए सौ-सौ मीट्रिक टन के 50 भंडार गृह व 150 मीट्रिक टन के प्रोसेसिंग यूनिट बनाए जाएंगे। प्रोसेसिंग यूनिट पर 30 लाख रुपए तक खर्च होंगे, जिस पर शासन द्वारा 10 लाख रुपए या 35 प्रतिशत तक की सब्सिडी दी जाएगी। प्रोसेसिंग यूनिट लगने के बाद विभाग एजेंसी के माध्यम से उत्पाद की मार्केटिंग भी कराएगा। जिसमें एमएससी कृषि के तीन, बीएससी कृषि के तीन, एमबीए के तीन कर्मचारी टेली मार्केटिंग, जबकि 13 कर्मचारी मार्केटिंग प्रोग्रामर रहेंगे।

अभी केवल एक यूनिट, 52 और किसानों को जोड़ेंगे
जिले में प्याज की प्रोसेसिंग यूनिट केवल बमनगांव में है, जबकि पंधाना लछोरा, जसवाड़ी, बेड़ियांव, खड़की, टिगरियांव, मोरदड़, तिरंदाजपुर, खिड़गांव, सिंगोट व भखराड़ा जहां प्याज की खेती अधिक होती है, यहां के 52 किसानों को भंडारण व प्रोसेसिंग यूनिट का काम दिया जाएगा।

10000
हेक्टेयर भूमि पर 9500 किसान प्याज की खेती करते हैं जिले में हर साल। जिले में प्याज का उत्पादन साल दर साल बढ़ता जा रहा है।

1.40
लाख मीट्रिक टन उत्पादन था 2019-20 में

1.90
लाख मीट्रिक टन उत्पादन का 2020-21 में

जिले के किसान को इसलिए कम दामों में बेचना पड़ता है प्याज

{जिले के प्याज उत्पादक किसानों के पास उत्पादित प्याज को रखने की क्षमता का अभाव।

{क्षेत्र में प्याज प्रोसेसिंग इकाई नहीं। यह बड़ी समस्या है।

{क्षेत्र में प्याज की ग्रेडिंग, पैकेजिंग इकाई भी स्थापित नहीं है।

30% तक का नुकसान होता है हर साल
किसानों को हर साल प्याज का करीब 30% का नुकसान होता था। फसल खराब होने पर उसे फेंकने के अलावा कोई दूसरा उपाय नहीं होता था।
3 से 4 रु. किलो का भाव मिल रहा है बाजार में किसान को
ऐसे में उसकी लागत भी नहीं निकल रही। अब यूनिट डलने के बाद ए ग्रेड का प्याज बाजार में बिकेगा, जबकि बी व सी ग्रेड के प्याज की प्रोसेसिंग होगी।

नुकसान नहीं होगा, विदेश में बिकेगा पेस्ट, पावडर

प्रोसेसिंग यूनिटें डल जाने के बाद किसानों को प्याज के सही दाम मिलेंगे, जबकि ग्रेडिंग में छंटनी वाले प्याज से बना पेस्ट व पावडर विदेशों तक बेचा जाएगा। किसानों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है
राजू बड़वाहे, उपसंचालक, उद्यानिकी विभाग



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Khandwa's onion powder-paste will go to Arab countries


source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/news/khandwas-onion-powder-paste-will-go-to-arab-countries-128110105.html

16 से कोरोना टीकाकरण के लिए स्थगित किया 17 जनवरी से शुरू होने वाला पोलियो अभियान

16 जनवरी से जिले में 34 टीकाकरण केंद्रों पर कोरोना वैक्सीन लगाने का काम शुरू होगा। 16 से 20 जनवरी यानी पांच दिनों में कुल 66 सत्रों के माध्यम से जिले के फ्रंट लाइन हेल्थ केयर वर्कर्स का टीकाकरण होगा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने पहले चरण में हेल्थ केयर वर्कर्स का चुनाव किया है।
कोरोना वैक्सीनेशन के लिए 11 जनवरी से राज्य सरकार ने दस्तक व 17 जनवरी से केंद्र ने पोलियो अभियान स्थगित कर दिया है। दोनों ही अभियान अब कोरोना वैक्सीनेशन के बाद चलाए जाएंगे। जिला अस्पताल सहित जिले में 21 केंद्रों पर कोरोना वैक्सीन प्रीजर्व होगा। टीकाकरण की एक टीम में पांच लोगों का स्टाफ होगा। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ.अनिल तंतवार ने बताया 200 वैक्सीनेटर्स हेल्थ वर्कर्स को कोरोना का टीका लगाएंगे। टीकाकरण केंद्र पर इंट्री के साथ सुरक्षा कर्मी वैक्सीन लगवाने आने वाले वर्कर्स के रिकार्ड की जांच करेगा। इसके बाद टीका लगाया जाएगा। टीकाकरण के बाद वर्कर्स को 30 मिनट आब्जर्वेशन कक्ष में रहना होगा। वहां पर उसकी निगरानी एक एएनएम और आशा कार्यकर्ता करेंगी। यदि कोई समस्या होगी तो उसे हायर सेंटर इलाज के लिए रैफर किया जाएगा।
3 चरण के बाद आम लोगों को लगेगा टीका, अप्रैल-मई तक करना होगा इंतजार
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना टीकाकरण को चार चरणों में बांटा है। पहले चरण में फ्रंट लाइन हेल्थ केयर वर्कर्स, दूसरे में सेना सहित पब्लिक सेक्टर में काम करने वाले कर्मचारी होंेगे। तीसरे चरण में 50 साल या इससे अधिक के आयु वाले लोगों का टीकाकरण होगा। 50 साल से नीचे की आयु वालों को सरकारी क्षेत्र में निशुल्क टीकाकरण के लिए अप्रैल-मई तक इंतजार करना होगा। इस दौरान प्राइवेट सेक्टर में कोरोना वैक्सीन बाजार में लांच होती है तो आम लोग खरीदकर लगवा सकते हैं।

दिव्यांगों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो कलेक्टोरेट के सामने देंगे धरना

खंडवा | दिव्यांग एकता एवं कल्याण मंच जिला कार्यकारिणी खंडवा की बैठक 7 जनवरी को पार्वतीबाई धर्मशाला में हुई। कार्यकारी अध्यक्ष पन्नालाल कुशवाह की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में जिला तहसील एवं ब्लॉक स्तर के पदाधिकारी उपस्थित हुए तथा दिव्यांगजनों की समस्याओं से अवगत कराया। बैठक में प्राप्त समस्याओं के निराकरण करने के लिए पदाधिकारियों द्वारा विचार-विमर्श किया गया तथा सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि समस्याओं का एकीकृत ज्ञापन तैयार किया जाएगा। कलेक्टर से समय लेकर उन्हें ज्ञापन देंगे। ज्ञापन के बाद भी दिव्यांगजन की समस्याओं का निराकरण नहीं किया जाता है तो कलेक्टोरेट के समक्ष धरना प्रदर्शन कर वरिष्ठ अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया जायेगा। बैठक में नव नियुक्त मंच के प्रदेश संयोजक जीएम पराशर का पुष्पहार से स्वागत किया गया। जिला कार्यकारिणी द्वारा जिलाध्यक्ष के अनुमोदन से पंधाना तहसील के अध्यक्ष के पद पर सुरेश हिरवे तथा हरसूद तहसील के अध्यक्ष के पद पर शेख वसीम खान की नियुक्ति की गई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष आरजीसोनी‚ प्रदेश संयोजक जीएम पराशर‚ प्रदेश सचिव विजय बिल्लोरे‚ प्रदेश उपाध्यक्ष मदन चौधरी‚ जिलाध्यक्ष रविशंकर साध‚ मंच पदाधिकार बंशीलाल सिलाले‚ साधना अग्रवाल‚ मंजू मालवी‚ श्रीलेखा तवर‚ दर्शन सिंह‚ संतोष निकुम‚ मनीषा गौर‚ राधेश्याम पवार‚ सलीम शाह‚ रवि शुक्ला‚ मुश्ताक खान‚ रामचंद्र मालवीय‚ राम महाजन‚ अशोक मोरे व अन्य उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
16 adjourned for corona vaccination Polio campaign to begin from 17 January


source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/news/16-adjourned-for-corona-vaccination-polio-campaign-to-begin-from-17-january-128110112.html

संगीत की धुन पर गांव में निकाली भव्य कलश यात्रा

शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में देश भर में चलाए जा रहे हर हर गंगे घर घर गंगे अभियान के तहत जिले के छैगांवमाखन ब्लॉक के सेंटर ग्राम हरसवाड़ा में सोडल बाबा मंदिर के परिसर में नौ दिवसीय सामूहिक साधना देव कन्याओं द्वारा 1 जनवरी से प्रारंभ की गई थी, जिसकी पूर्णाहुति उपरांत ग्राम की 500 माताओं बहनों द्वारा कलश व ज्वारे सिर पर धारण कर गायत्री मां आईं संगीत पर गाते बजाते उत्साह उमंग ऊर्जा के साथ में समस्त ग्रामवासियों के द्वारा रविवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई।
कलश यात्रा के समापन पर बरुड़ के उमाशंकर पटेल, खंडवा के डॉ. अजय लाड़, सिरसोद के इंदौरी पाटीदार व संतोष पाटीदार द्वारा उद्बोधन व संगीत का क्रम संपन्न हुआ। शाम 7 बजे विराट दीप महायज्ञ कन्या कौशल शिविर सामूहिक श्रद्धांजलि आयोजन और खासकर ग्रामीण अंचल को श्रद्धा व संस्कार से भरने वाला दंपती शिविर का आयोजन हुआ। जिसमें 151 जोड़ों ने भाग लिया। दांपत्य जीवन को प्रेम सहनशीलता दया करुणा जैसे आदर्श परिवारों के सिद्धांतों को अपने जीवन में उतार कर हम बदलेंगे युग बदलेगा हम सुधरेंगे युग सुधरेगा विचार संकल्प दिलाया। गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के प्रतिनिधि राहुल नामदेव ने कहा आज की वर्तमान परिस्थितियों में हर दंपती का यह परम कर्तव्य है कि वह अपने घर व गांव को आदर्श बनाने का संकल्प लेकर वह कार्य करें। जिससे समाज उत्कृष्ट बन सके। कार्यक्रम के दौरान 1100 दीपक जलाकर दीपयज्ञ भी सम्पन्न किया। गायत्री परिवार ट्रस्ट के ट्रस्टी सुखपाल जी पवार जी द्वारा ज्ञान के महत्व को बताकर जिले में 24000 घरों में गंगा जल स्थापना का संकल्प लिया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Grand Kalash Yatra organized in the village to the tune of music


source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/news/grand-kalash-yatra-organized-in-the-village-to-the-tune-of-music-128110119.html

कचरा घर की जिस जमीन को अपना बताया वह दस्तावेज में नजूल की है

बांबे बाजार वार्ड स्थित कहारवाड़ी मस्जिद के सामने स्वच्छता अभियान के तहत खाली हुए बरसों पुराने कचरा घर की बेशकीमती भूमि पर क्षेत्र के एक भू-माफिया द्वारा कब्जा करने के बाद क्षेत्रवासियों ने सीएम हेल्पलाइन व निगम के अधिकारियों को शिकायत दर्ज कर दुकान निर्माण का काम रुकवा दिया है।
अवैध निर्माण रुकवाने गए निगम के अधिकारियों को भू-माफिया ने कहा था कि यह जमीन मेरी दादी के नाम से है और इस पर मेरा अधिकार है, लेकिन उसके पास जमीन के कागज नहीं मिले। क्षेत्रवासी असलम खान, वाजिद खान ने जगह के कागज निकाले। जो रिकार्ड में बांबे बाजार स्थित कहारवाड़ी मस्जिद के सामने गली के कोने पर ब्लॉक नंबर 36 प्लॉट नंबर 226 खुली जमीन नजूल की दर्ज है। जिसके बाजू में अकबर अली बोहरा की किराना दुकान है। जमीन को हाजी सदाकत पिता हाजी शमशेर खान व उनके भाइयों ने बोहरा को बेचा था। 1950-51 के खसरे में दर्ज रिकार्ड के अनुसार दुकान के बाजू में कचरा घर है। इसी कचराघर की जमीन पर कुछ साल पहले भू-माफिया ने कब्जा कर एक दुकान बना दी है। क्षेत्रवासियों ने उक्त दुकान को भी तोड़ने की अपील की है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The land that the garbage house has described as own is in the document


source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/news/the-land-that-the-garbage-house-has-described-as-own-is-in-the-document-128110127.html

नहीं आ रही बसें, 9 माह से शटल भी बंद, व्यवसाय ठप

कोविड-19 के चलते करीब 9 माह से खंडवा-बीड़ शटल बंद रहने से बीड़ सहित दो दर्जन गांवों के लोगों को जिला मुख्यालय पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। परमिट होने के बावजूद बसें बीड़ नहीं आ रही हैं। ग्रामीण कई बार शिकायत भी कर चुके हैं, लेकिन समाधान नहीं निकल रहा। ग्रामीणों को बस के लिए मूंदी जाना पड़ता है। भास्कर की पहल पर कुछ माह पूर्व एआरटीओ ने बस संचालकों को नोटिस भी जारी किए थे, लेकिन कार्रवाई के अभाव में यह भी औपचारिक साबित हुए।
बीड़ क्षेत्र का प्रमुख गांव है। यहां से शटल ट्रेन तो चलती ही थी बसें भी नियमित आया करती थीं। बीड़ से दो दर्जन से अधिक गांव जुड़े हैं। इन गांवों के लोग बीड़ से ही जिला मुख्यालय खंडवा के लिए बस या ट्रेन पकड़ते थे। रेलवे ने शटल ट्रेन बंद कर रखी है। परिवहन विभाग ने बसेंे चलाने की अनुमति दे दी है। प्रदेश और जिले के ऑपरेटर बसें चालू कर चुके हैं, लेकिन बीड़-मूंदी-पुनासा संचालित होने वाली बसें परमिट होने के बावजूद बीड़ नहीं आ रही हैं। खंडवा से पुनासा जाने वाली बसें बीड़ की बजाय मूंदी से ही निकल जाती हैं, जबकि उन्हें बीड़ होकर जाना चाहिए। क्षेत्र के ग्रामीणों को निजी, व्यापारिक और शासकीय काम के लिए जिला मुख्यालय पहुंचने में खासी दिक्कत हो रही है। ग्रामीणों को बस पकड़ने के लिए टेम्पो या ऑटो से मूंदी जाना पड़ता है। खंडवा से बीड़ आने वालों को भी बस परिचालक बीड़ का किराया लेकर मूंदी में ही उतार देते हैं।
स्थायी रूप से बंद होने की आशंका
बीड़ क्षेत्र के ग्रामीणों को शटल ट्रेन स्थायी रूप से बंद होने की आशंका सता रही है, क्योंकि रेलवे पहले भी ऐसे प्रयास कर चुका है। ग्रामीणों का कहना है इंदिरा सागर बांध की डूब के कारण दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रैक समाप्त किया जा चुका है। इससे आम ग्रामीणों के साथ व्यापारियों, शासकीय कर्मचारियों व विद्यार्थियों को काफी राहत मिली थी। एक-दो साल पहले रेलवे नुकसान का बहाना बनाकर शटर ट्रेन बंद करने का प्रयास कर चुका है। उपसरपंच अनिल गुप्ता का कहना है बस और शटल ट्रेन चल जाए तो गांव का व्यापार बढ़ सकता है। एआरटीओ को बस संचालकों को बीड़ तक बसें चलाने के लिए आदेश देना चाहिए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Buses not coming, shuttle shut for 9 months, business stalled


source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/news/buses-not-coming-shuttle-shut-for-9-months-business-stalled-128110138.html

Saturday, January 9, 2021

भोपाल एक्सप्रेस और विंध्याचल ट्रेन को बेस्ट मेंटेनेंस का अवार्ड

रेल मंडल की शान-ए-भोपाल एक्सप्रेस और विंध्याचल एक्सप्रेस को वर्ष-2020 का बेस्ट मेंटेनेंस का अवार्ड मिला है। पश्चिम-मध्य रेलवे के मुख्यालय जबलपुर में हुए 65वें रेल सप्ताह समारोह-2020 के तहत यह अवार्ड जीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने डीआरएम उदय बोरवणकर व मंडल के विभागीय प्रमुखों की मौजूदगी में दिए। इसके अलावा पांच दक्षता शील्ड भी भोपाल रेल मंडल को मिली हैं।

भोपाल एक्सप्रेस में उत्कृष्ट कोच लगाने के बाद ग्रीन टॉयलेट, पर्यटन स्थलों के चित्र लगाने व अच्छी साफ-सफाई व्यवस्था कायम रखकर रेल मंडल ने बेस्ट मेंटेनेंस अवार्ड जीता। इसके अतिरिक्त जीएम द्वारा 2019-20 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले भोपाल मंडल के 5 अधिकारियों एवं 14 कर्मचारियों को व्यक्तिगत और 48 कर्मचारियों को समूह पुरस्कार दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/bhopal-express-and-vindhyachal-train-award-for-best-maintenance-128108273.html

थाने के पड़ोस में सट्टा, टीआई सस्पेंड

कप्तान की सख्ती के बावजूद पुलिसकर्मियों की लापरवाही के कारण शहर और ग्रामीण अंचल में खुलेआम सट्‌टा चल रहा है। सैलाना के ऐसे ही एक सट्‌टेबाज सद्दाम खान निवासी शेखजी मोहल्ला को शनिवार शाम सिटी पुलिस की टीम ने जाकर पकड़ा। ताज्जुब की बात यह कि सद्दाम सैलाना थाने से लगभग 500 मीटर दूर ही वेल्डिंग की दुकान के बाहर खड़ा होकर मोबाइल से सट्‌टा कर रहा था लेकिन थाने को भनक नहीं थी। पुलिसकर्मियों में हड़कंप तब मचा जब सिटी पुलिस टीम सद्दाम को पकड़कर थाने लाई।
सद्दाम के पास से 36550 रुपए नकद व सट्‌टा उपकरण मिले हैं। पुलिस अब सैलाना के सद्दाम के दो साथी सिकंदर और राकेश की तलाश कर रही है। कार्रवाई के बाद पुलिस कप्तान गौरव तिवारी ने सैलाना थाना प्रभारी दल सिंह परमार को तत्काल सस्पेंड कर दिया है। साथ ही सभी थाना प्रभारियों को सट्‌टा बंद करवाने के लिए कहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/speculative-in-the-neighborhood-of-police-station-ti-suspended-128108272.html

मंगला, गोवा, कुशीनगर में फरवरी के पहले सप्ताह तक नहीं मिल रही बर्थ

दक्षिण भारत, मुंबई, उत्तर प्रदेश तरफ जाने वाली ट्रेनों में वेटिंग लगना शुरू हो गई है। खासतौर पर दक्षिण भारत तरफ जाने वाली केरल एक्सप्रेस में उस ओर जाने वाली गाड़ियों के मुकाबले वेटिंग लगने लगी है। इसी तरह मुंबई तरफ जाने वाली मंगला सहित कुछ ट्रेनों में भी वेटिंग के हालात फरवरी के पहले सप्ताह तक बन रहे हैं।

जबकि उत्तर प्रदेश की ओर चलने वाली कुशीनगर व एलटीटी-गोरखपुर सुपर फास्ट में भी फरवरी के पहले सप्ताह तक लगातार वेटिंग मिल रही है। रेल अधिकारियों का कहना है कि मुंबई, उत्तर प्रदेश व दक्षिण भारत की ओर जाने वाली गाड़ियों में वेटिंग मिलना शुरू हो गई है। इसलिए इन स्थानों के लिए पहले से बंद पड़ी साप्ताहिक व सप्ताह में दो व तीन चलने वाली ट्रेनों को चलाने की जरूरत जल्द पड़ सकती है।

इधर, मुंबई तरफ जाने व सबसे ज्यादा हाल्ट लेकर गंतव्य की ओर जाने वाली अमृतसर एक्सप्रेस को चलाने की सबसे ज्यादा जरूरत महसूस हो रही है। इस ट्रेन को लॉकडाउन से लेकर अब तक शुरू नहीं किया जा सका है। साथ ही हबीबगंज-एलटीटी साप्ताहिक एक्सप्रेस को भी अब तक बंद रखा गया है। इतना ही नहीं नए साल के पहले अक्सर चलाई जाने वाली फेस्टिवल व स्पेशल ट्रेनें भी इस बार कम संख्या में चलाई जा सकी हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/mangala-goa-kushinagar-berths-not-getting-berth-till-first-week-of-february-128108271.html

सोमवार से चलेगी बांद्रा टर्मिनस-हरिद्वार-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल

09019/09020 बांद्रा टर्मिनस-हरिद्वार-बांद्रा टर्मिनस (देहरादून) स्‍पेशल सोमवार (11 जनवरी) से नियमित चलने लगेगी। 09019 बांद्रा टर्मिनस-हरिद्वार स्‍पेशल 11 जनवरी से बांद्रा टर्मिनस से रात 12.05 बजे चलकर सुबह 9.03 बजे दाहोद, 9.43 बजे मेघनगर होकर सुबह 11.40 बजे रतलाम, 1.05 बजे नागदा होकर दूसरे दिन 8.20 बजे हरिद्वार पहुंचेगी। वापसी में 09020 हरिद्वार-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल 12 जनवरी से हरिद्वार से दोपहर 1.30 बजे चलकर दूसरे दिन सुबह 8.15 बजे नागदा, 9.15 बजे रतलाम, 10.52 बजे मेघनगर, 11.27 बजे दाहोद होकर रात 10.05 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/bandra-terminus-haridwar-bandra-terminus-special-will-run-from-monday-128108269.html