शांतिनाथ मंदिर पर श्रद्धालुओं ने की आकर्षक सजावट
स्थानीय जैन समुदाय द्वारा गुलाबगंज स्थित शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर की 16वीं वर्षगांठ जैन श्रद्धालुओं के द्वारा भक्ति भाव से मनाया गया। इस अवसर पर शुक्रवार को श्रीजी का प्रथम अभिषेक किया। नित्य पूजन अभिषेक के पाश्चात्य भगवान शांतिनाथ का महामस्तकाभिषेक किया गया।
जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर उत्साह पूर्वक भाग लिया। महामस्तकाभिषेक करने का सौभाग्य प्रवीण बांझल, सचिन झंडा, प्रकाश इमलानी, देशराज कलेसिया, जिनेंद्र गोयल, प्रदीप चाचा, प्रवीण भुगुनपुर ने प्राप्त किया। शांतिनाथ मंदिर से जिनेंद्र भगवान को रथ में विराजमान किया गया। रिंकू झंडा ने जिनेंद्र भगवान की प्रतिमा को रथ में विराजमान किया। गोयल परिवार रथ का सारथी बना। शांतिनाथ मंदिर से यह रथयात्रा प्रारंभ हुई जो नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए वापिस शांतिनाथ मंदिर पहुँची। जगह-जगह जैन श्रद्धालुओं ने जिनेंद्र भगवान की आरती भक्ति की। इस अवसर पर राजीव कासल, राहुल जैन, मनोज बाबा, सलिल कलेसिया, जैकी कालादेव राजेश चाचा आदि उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/guna/news/mp-news-mahamastakabhisheka-took-place-on-the-16th-anniversary-of-the-jain-temple-the-people-of-the-society-took-out-the-annual-rath-yatra-063019-6738997.html
No comments:
Post a Comment