इंदौर .इंदौर से पुणे, जयपुर, जोधपुर, चंडीगढ़, प्रयागराज, वडोदरा, लखनऊ के लिए इंडिगो एयरलाइंस फ्लाइट शुरू करेगा। जेट एयरवेज के बंद होने के बाद इन रूटों पर फ्लाइट बंद हो गई थी, अब दोबारा ये शहर इंदौर से सीधे जुड़ जाएंगे। इंडिगो की इंदौर से चंडीगढ़, वडोदरा, लखनऊ, प्रयागराज फ्लाइट 29 मार्च से, जबकि जोधपुर फ्लाइट 31 मार्च से शुरू होगी। वहीं, जयपुर फ्लाइट अप्रैल अौर पुणे फ्लाइट का संचालन मई में शुरू होगा। चंडीगढ़, पुणे, लखनऊ, प्रयागराज, जयपुर प्रतिदिन, वडोदरा सप्ताह में चार दिन, जोधपुर फ्लाइट का संचालन सप्ताह में तीन दिन होगा।
ट्रेवल्स एजेंट्स एसोसिएशन अॉफ इंडिया (मप्र-छत्तीसगढ़ चैप्टर) के अध्यक्ष हेमेंद्रसिंह जादौन के अनुसार सभी रूटों के लिए एयरलाइंस कंपनी ने फ्लाइट की बुकिंग शुरू कर दी है। कुछेक रूट पर किराया अभी काफी ज्यादा है। वहीं, इंदौर-जयपुर फ्लाइट की बुकिंग फिलहाल 29 अप्रैल से दिख रही है। हालांकि इसके शेड्यूल में बदलाव हो सकता है। इसके अलावा एयरलाइंस ने इंदौर-कोलकाता, इंदौर-अहमदाबाद फ्लाइट के समय में भी बदलाव किया है।
1. इंदौर-चंडीगढ़ :29 मार्च से प्रतिदिन।
- चंडीगढ़ से शाम 6.25 उड़कर रात 8.15 बजे आएगी।
- रात 8.45 बजे उड़ेगी, 10.35 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी।
- किराया : करीब 3500 रु., (180 सीटर विमान)
2. इंदौर-पुणे : 1 मई से शुरू होगी। (प्रतिदिन)
- रात 11.25 पर उड़ेगी, रात 12.40 बजे पुणे पहुंचेगी।
- पुणे से रात 1.15 पर उड़कर 2.30 बजे इंदौर आएगी।
- किराया : करीब 3 हजार रुपए। (180 सीटर विमान)
3. इंदौर-वडोदरा : 29 मार्च से सप्ताह में चार दिन (सोमवार, बुधवार, शुक्रवार, रविवार।)
- इंदौर से दोपहर 12.25 बजे उड़ेगी, 1.20 बजे वडोदरा पहुंचेगी।
- वडोदरा से दोप. 2 बजे उड़कर 3.05 बजे आएगी।
- किराया: साढ़े छह हजार रुपए। (180 सीटर विमान)
4. इंदौर-लखनऊ : 29 मार्च से प्रतिदिन
- सुबह 6.20 बजे रवाना, 8.30 बजे लखनऊ लैंडिंग।
- लखनऊ से रात 8.50 चलेगी, रात 10.50 बजे आएगी।
- किराया : नौ हजार रुपए। (78 सीटर विमान)
5. इंदौर-प्रयागराज : 29 मार्च से प्रतिदिन
- इंदौर से दोपहर 12.05 बजे रवाना होगी, 2.05 बजे प्रयागराज पहुंचेगी।
- प्रयागराज से सुबह 9.20 बजे रवाना होगी। सुबह 11.40 बजे इंदौर आएगी।
- किराया: 9 हजार रु.। (78 सीटर विमान)
6. इंदौर-जोधपुर : 31 मार्च से हर मंगल, गुरु, शनिवार
- इंदौर से दोपहर 12.25 बजे रवाना होगी। दोपहर 1.30 बजे जोधपुर पहुंचेगी।
- जोधपुर से दोपहर 2 बजे रवाना होगी। इंदौर आएगी 3.05 बजे।
- किराया: 7500 रु., (78 सीटर विमान)
7. इंदौर-जयपुर : 29 अप्रैल से प्रतिदिन।
- सुबह 8.10 बजे रवाना, 10.05 बजे जयपुर पहुंचेगी।
- दोप. 2.25 बजे रवाना। शाम 4.05 बजे इंदौर आएगी।
- किराया : 8 हजार रुपए (78 सीटर विमान)
फ्लाइट संख्या होंगी 100 के करीब, फ्लाय बिग भी इंदौर से शुरू करेगी उड़ानें
इंदौर से नई फ्लाइट्स शुरू होने के बाद उड़ानों की संख्या भी बढ़ जाएंगी, जाे करीब 100 के आसपास हाेंगी। समर शेड्यूल में 112 फ्लाइटें प्रस्तावित है। इनके अलावा अलग-अलग एयरलाइंस इंदौर से दिल्ली, मुंबई अौर अन्य रूटों पर फ्लाइट्स का संचालन भी बढ़ाएगा। जल्द ही इंदौर से फ्लाय बिग एयरलाइंस भीजबलपुर, भोपाल के लिए फ्लाइटें शुरू करेंगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/indore/news/new-flights-to-start-indigo-from-29-march-seven-cities-will-directly-connect-indore-including-pune-jaipur-chandigarh-126873054.html
No comments:
Post a Comment