Saturday, February 29, 2020

बटर फ्लाय पार्क अब 10 हजार स्क्वेयर फीट में बनेगा, पर्यटकों को प्राेजेक्टर पर दिखाएंगे तितलियाें का इतिहास


मांडू में बटर फ्लाय पार्क की स्वीकृति के बाद ईकाे पाईंट व छाेटी दाय मां के महल परिसर के समीप इसके निर्माण को लेकर हलचल शुरू हो गई है। अब प्रदेश सरकार ने पूर्व डिजाइन व लागत राशि में संशाेधन किया है। पांच हजार स्क्वेयर फीट में बनने वाला पार्क अब 10 हजार स्क्वेयर फीट में बनेगा। एक कक्ष बनेगा जहां पर्यटकाें काे तितलियाें का इतिहास प्राेजेक्टर पर दिखाया जाएगा। पूर्व में 78 लाख की लागत से यह पार्क आकार लेने वाला था। अब यह राशि बढ़ेगी। वनमंत्री उमंग सिंगार ने इस प्राेजेक्ट पर विशेष रूचि दिखाते हुए मांडू काे यह सुविधा दी थी। इसका नाम पूर्व उप मुख्यमंत्री स्व. जमुनादेवी बटरफ्लाई पार्क रखा है।

जानकारी के अनुसार इस बटर फ्लाय पार्क को और भी अत्याधुनिक बनाने की मंशा शासन की है। नई डिजाइन और लागत के बाद री टेंडरिंग की प्रक्रिया भी होगी। फिलहाल बाउंड्रीवाॅल का काम चल रहा है। इधर मांडू में मोगली पार्क और चिड़ियाघर का प्रस्ताव भी प्रक्रिया में है। नई डिजाइन के अनुसार अब बटर फ्लाय पार्क 10,000 स्क्वेयर फीट में बनेगा। इसमें बटर फ्लाय के लिए विशेष डोम बनाया जाएगा। इसमें जल संरचनाओं को विकसित किया जाएगा। कृत्रिम तालाब बनाकर तीन से चार बगीचे बनेंगे। अलग-अलग प्रजाति के फूल लगाए जाएंगे। छोटा थिएटर भी बनाया जाएगा।

पार्क बनने से पर्यटक बढ़ेंगे: योजना के साकार हाेने से मांडू में पर्यटकों की संख्या में बढ़ाेतरी हाेगी। नगरवासियों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। पर्यटक यहां प्राचीन स्मारक आदि देखकर लाैट जाते हैं। तितली पार्क बन जाने से पर्यटकाें के लिए मनाेरंजन की सुविधा मिलेगी।

पर्यटकाें के लिए प्रयास कर रहे हैं


-उमंग सिंगार, वन मंत्री मप्र शासन

लगातार निरीक्षण
कर रहे हैं



-लखनलाल उईके, डीएफअाे धार

संशाेधन की स्वीकृति शीघ्र अाने वाली है


-राकेश डामोर, एसडीओ वन विभाग

मांडू. मांडू में बटर फ्लाय पार्क की स्वीकृति के बाद ईकाे पाईंट व छाेटी दाय मां के महल परिसर के समीप नई डिजाइन के अनुसार इस तरह से बनेगा बटर फ्लाय पार्क।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Dhar News - mp news butterfly park will now be built in 10 thousand square feet tourists will show the history of butterflies on the projector
Dhar News - mp news butterfly park will now be built in 10 thousand square feet tourists will show the history of butterflies on the projector


source https://www.bhaskar.com/mp/dhar/news/mp-news-butterfly-park-will-now-be-built-in-10-thousand-square-feet-tourists-will-show-the-history-of-butterflies-on-the-projector-071006-6745885.html

No comments:

Post a Comment