Thursday, February 27, 2020

शहर की बिगड़ी यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए सीटी बजाएंगे नप अध्यक्ष और उपाध्यक्ष


शहर की बिगड़ी यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए नगर परिषद द्वारा शहर में नवाचार किया जा रहा है। इसके तहत नगर परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष शहर के मुख्य मार्गों पर बिगड़े यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए सीसी बजाकर दुरुस्त करगें। इस अभियान का शुभारंभ शहर के सबसे व्यस्त माधव तिराहे से कही है। अभियान शुरू होने के पहले दिन ही शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार शुरू हो गया।

शहर में स्थानीय रहवासियों की सबसे बड़ी समस्या अतिक्रमण और बिगड़ी यातायात व्यवस्था है। शहर की सभी सड़कों सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण कारियों ने अवैध रूप से अतिक्रमण किया है। नगर परिषद ने कुछ दिन पहले शहर में अतिक्रमण विरोधी मुहीम चलाकर सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अतिक्रमण को हटाया था। अतिक्रमण विरोधी मुहिम के बाद नप अध्यक्ष भूपेन्द्र नारायण द्विवेदी और उपाध्यक्ष भगवतदयाल सेन ने शहर की बिगड़ी यातायात व्यवस्था को सुधारने का काम शुरू कर दिया है। इसके तहत गुरुवार को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने शहर के सबसे व्यस्ततम माधव तिराहे की यातायात व्यवस्था संभाली। नपाध्यक्ष सीटी लेकर सुबह माधव तिराहे पर पहुंचे और गलत दिशा से आ रहे वाहनों को सही देश में चलने का इशारा किया। और यातायात नियमों की जानकारी भी दी।

शहर में हर 15 मिनट में लगता था जाम : माधव तिराहा शहर का सबसे व्यस्त क्षेत्र है। यहां से कदवाया, अशोकनगर के लिए वाहन जाते हैं। यहां पर तहसील मुख्यालय के प्रमुख कार्यालय होने से यहां पर यातायात का भारी दबाव रहता है। रहवासियों के अनुसार यहां पर 15 मिनट में जाम की स्थिति निर्मित होती है। सबसे अधिक स्थिति स्कूल की छुट्‌टी के समय खराब होती है। इस समस्या के निराकरण के लिए नप अध्यक्ष श्री द्विवेदी गुरुवार को माधव तिराहे पर खड़े होकर शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए लोगों को समझाइश देते रहे।

15 दिन तक सुधारेंगे व्यवस्था


भूपेन्द्रनारायण द्विवेदी, अध्यक्ष नप ईसागढ़

दोपहिया वाहन चालक को सही दिशा में जाने का इशारा करते श्री द्विवेदी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ashoknagar News - mp news nap president and vice president will whistle to improve the city39s deteriorating traffic system


source https://www.bhaskar.com/mp/ashoknagar/news/mp-news-nap-president-and-vice-president-will-whistle-to-improve-the-city39s-deteriorating-traffic-system-063042-6731003.html

No comments:

Post a Comment