खलघाट-मनावर मार्ग पर निमाेला फाेटे पर हादसा, घटना के बाद डंपर चालक मौके से फरार
खलघाट-मनावर मार्ग पर मनावर की अाेर से जा रही कार डंपर में जा घुसी। इसमें कार सवार चार लाेग घायल हाे गए। घटना आगे चल रहे डंपर चालक द्वारा ब्रेक मारने से हुई। जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर निमोला फाटे पर कार (एमपी 48 सी 8036) को चालक समीर खान निवासी बैतूल चला रहा था। समीर ने बताया निमोला फाटे के समीप आगे तेज गति से चल रहे डंपर ने अचानक ब्रेक लगाया। उधर धरमपुरी की ओर से गन्ने से लदा ट्रक आ रहा था। कार को नियंत्रित करते-करते वह डंपर में जा घुसी। हादसे में कार में सवार जयप्रकाश श्रीराम सोनी (65), शकुंतला पति जयप्रकाश (57) दोनों निवासी खंडवा, गोपाल प्रेमचंद (58), मीना पति गोपाल (50) निवासी बैतूल घायल हो गए। गोपाल सोनी को बाएं और मीना सोनी को दाएं हाथ में कोहनी और कंधे के बीच फ्रैक्चर आ गया। घायलों ने बताया कि वे एक गमी के कार्यक्रम में मनावर जा रहे थे। डंपर चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया।
कार पीछे से डंपर में घुसी। उपचार करवाते घायल।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/dhar/news/mp-news-the-driver-of-the-moving-dumper-imposed-brakes-car-entered-four-injured-071624-6705952.html
No comments:
Post a Comment