अशोकनगर। देहात थाना पुलिस ने स्मैक का नशा करते हुए तीन लोगों को पकड़ा है। जिनके पास से नशा करने का सामान भी जब्त किया है। एसपी रघुवंश सिंह भदौरिया ने जुआ, सट्टा, नशा खेारी और महिला अपराध पर नियंत्रण के लिए निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत देहात थाना पुलिस ने ओवरब्रिज के नीचे रेलवे पटरी के पास मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी करते हुए स्मैक का नशा करते हुए अमित उर्फ कल्लू पुत्र कन्नू सेन 22 साल निवासी रामपुर थाना आरोन हाल निवासी दुबे मोहल्ला, सोनू पुत्र महेश प्रजापति 28 साल निवासी कछियाना मोहल्ला, संतोष पुत्र रघुवीर यादव 25 साल निवासी कछियाना मोहल्ला के कब्जे से कालिख लगी चमकीली पन्नी, स्मैक पीने की कागज की पुंगी, स्मैक लगी कागज की पुडि़या, माचिस बरामद की है।
इनकी मेडिकल कराकर सेंपल एफएसएल जांच के लिए भेजी है। पकड़े गए स्मैकचियों पर 27 एनडीपीएस एक्ट की कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई में सउनि राकेश सिंह कुशवाह, प्रआर पहलवान सिंह चौहान, नीरज सिंह, आरक्षक जगदीश यादव, अनिल सेंगर सूर्यप्रकाश हेमराज शर्मा की भूमिका रही।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/guna/news/mp-news-3-accused-caught-for-drug-smack-063016-6739010.html
No comments:
Post a Comment