बहादुरपुर| गुरुवार की शाम करीला पहाड़ी के पास कोंचा बांध की पिकअप वियर से लगी बस्ती में विशाल मगर को देखकर हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने वन विभाग की रेंजर मोनिका ठाकुर को सूचना दी और मगरमच्छ पर नजर बनाए रखी। कुछ ही देर में डिप्टी रेंजर अरविंद राजपूत पहुंच गए। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से 7 फीट लंबे, डेढ़ क्विंटल वजन के मगरमच्छ को रात 2 बजे पकड़ कर पेड़ से बांध दिया। बस्ती में लाइट नहीं होने पर बैटरी के उजाले में मगरमच्छ को पकड़ने की मशक्कत चलती रही। सुबह जब उड़नदस्ता पहुंचा तो मगरमच्छ को पिकअप में लादकर राजघाट बांध छोड़ा गया। इस वर्ष बारिश के बाद मगरमच्छों की संख्या जिले में बढ़ी है। करीब 6 माह पहले एक मगरमच्छ का बच्चा बहादुरपुर में भी मिल चुका है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/ashoknagar/news/mp-news-seven-feet-long-one-and-a-half-quintal-weight-crocodile-caught-in-3-hours-063040-6739016.html
No comments:
Post a Comment