शिक्षा स्तर सुधारने की बातें जनप्रतिनिधि से लेकर अधिकारी तक समय-समय पर करते हैं। लेकिन स्कूलों की व्यवस्था तथा शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए कोई ठोस कार्रवाई
नहीं होती। इसके कारण न तो शिक्षा की व्यवस्था सुधरती है न लापरवाही करने वाले लोगों पर अंकुश लगता है। ऐसा ही मामला आगर बीआरसी द्वारा कराए गए दो निरीक्षणों के बाद सामने
आ रहा है।
सरकारी स्कूलों में बेहतर पढ़ाई हो स्कूल समय पर खुले तथा बच्चें ठीक से शिक्षा ले सके। इस बात को ध्यान में रख कर आगर बीआरसी गिरीराज बंसिया ने 23 जनवरी व 4 फरवरी को दो बार निरीक्षण कराया था।
बीआरसी बंसिया व उनके द्वारा बनाई गई 9 टीमों ने आगर ब्लाॅक के कुल 104 स्कूलों का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान पहले निरीक्षण में 54 में से 3 स्कूल बंद मिले थे तथा जोगपुरा के स्कूल में 5वीं के बच्चें जोड, घटाव तक नहीं कर पा रहे थे। इतना ही नहीं हिन्दी भी वे ठीक से
नहीं पढ़ पा रहे थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/shajapur/news/mp-news-brc-team-inspected-104-schools-no-action-was-taken-against-teachers-of-closed-schools-063032-6721987.html
No comments:
Post a Comment