Thursday, February 27, 2020

जनगणना 2021 के लिए अधिकारियों को दिया दो दिन तक प्रशिक्षण


आगर-मालवा | जनगणना 2021 के पहले चरण में मकानों की सूची तथा उनकी गणना तथा राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर को अपडेट करने संबंधी काम की जानकारी देने के लिए अधिकारी कर्मचारियों को दो दिन का प्रशिक्षण दिया गया। भोपाल से आए प्रशिक्षक सूरज दीपक बड़गे, सतीश अरवर ने ई-दक्ष केंद्र में कर्मचारियों को प्रशिक्षण देने के साथ ही उनकी समस्याओं का समाधान किया। इस अवसर पर जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी डाॅ. सुनील चौहान आदि मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/shajapur/news/mp-news-officers-given-two-days-training-for-census-2021-063014-6730035.html

No comments:

Post a Comment