पिछले डेढ़ हफ्ते से बार-बार मौसम में बदलाव से लोगों का स्वास्थ्य बिगड़ने लगा है। कभी अचानक ठंडी हवा के साथ सर्दी बढ़ने और फिर तापमान चढ़ने की वजह से जिला अस्पताल की ओपीडी डेढ़ हफ्ते में 510 से बढ़कर 675 तक पहुंच गई है। शुक्रवार को एक बार फिर रात और दिन का तापमान बढ़त के साथ दर्ज किया गया।
जिला अस्पताल में पिछले डेढ़ हफ्तों में सबसे अधिक सर्दी, खांसी, वायरल बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ी है। इससे अचानक ओपीडी का ग्राफ बढ़ गया है। अमूमन 500 से 525 तक चलने वाली ओपीडी इन दिनों 675 से 90 के बीच जा रही है। अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ने की वजह से वार्डों में पलंग की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
दो दिन बादल छा सकते हैं बंूदाबादी के भी आसार
मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान के ऊपर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर अंचल पर शनिवार और रविवार को रहने की संभावना है। इस दौरान बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं पर हल्की बारिश भी हो सकती है। इस विक्षोभ का असर खत्म होते ही फिर तापमान चार से पांच डिग्री तक लुढ़कने की संभावना है।
सामान्य से 3 डिग्री अधिक रहा रात का तापमान
शुक्रवार को सामान्य की तुलना में अधिकतम तापमान 2 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 3 डिग्री बढ़त के साथ दर्ज किया गया। इस दौरान अधिकतम तापमान 31.8 और न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री रहा। वहीं सुबह की आद्रता 59 और शाम की आद्रता 35 फीसदी रही।
जिला अस्पताल के मेल वार्ड में एक पलंग पर लेटे दो मरीज।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/ashoknagar/news/mp-news-opd-700-in-7-days-night-mercury-1740-063101-6739026.html
No comments:
Post a Comment