करीला मेले के लिए रंगपंचमी से पहले ओवरब्रिज पर एक तरफ सीसी सड़क से आवागमन शुरू हो जाएगा। दो से तीन दिन बाद सड़क निर्माण जब तक चलेगा तब तक शहर का ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है। इसके लिए एफओबी पर चार पहिया वाहनों का आगमन एक तरफ से हो सकेगा। यह निर्णय शुक्रवार को एसपी ऑफिस में जनप्रतिनिधियों के साथ अधिकारियों की बैठक में लिया गया।
कई सालों से ओवरब्रिज पर अस्थाई निर्माण की वजह से बार-बार सड़क गड्ढों में तब्दील हो जाती है। इस समस्या का स्थाई हल खोजते हुए अब पूरे ओवरब्रिज पर सीसी सड़क बनाई जा रही है। गुरुवार को आम लोगों की समस्या को देखते हुए विधायक जज पाल सिंह ने कलेक्टर डाॅ. मंजू शर्मा से सड़क निर्माण शुरू करवाने के लिए बैठक बुलाने की अपील की थी। इस पर शुक्रवार शाम बैठक का आयोजन किया। कलेक्टर का स्वास्थ्य खराब होने पर उनकी अनुपस्थिति में विधायक शअलावा एसपी रघुवंश भदौरिया, एसडीएम सुरेश जाधव, तहसीलदार, ईई पीडब्लूडी सहित यातायात पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में सड़क निर्माण के दौरान वाहन चालकों को होने वाली असुविधा को देखते हुए कई निर्णय लिए गए। ब्रिज पर सड़क निर्माण दो से तीन दिन में शुरू होकर करीला मेला के पहले शुरू हो जाएगा।
चार पहिया वाहनों के लिए एफओबी होगा वनवे
विधायक श्री जज्जी ने बताया कि निर्माण के दौरान शहर का ट्रैफिक निकालने के लिए जो प्लान बनाया है उसके मुताबिक एफओबी पर राणा शशीन्द्र तिराहे से आने वाले चार पहिया वाहनों को गांधी पार्क होकर निकाला जाएगा। वहीं गांधी पार्क से अभी की तरह छोटे और तिपहिया वाहन निकलते रहेंगे। इससे ओवरब्रिज पर ट्रैफिक का दबाव कम हो जाएगा।
5-5 मिनट रोककर निकालेंगे 1 तरफ
का ट्रैफिक
इधर ओवरब्रिज पर सबसे पहले एक तरफ की पट्टी का निर्माण होगा। इस दौरान दूसरे तरफ की पट्टी से दोनों तरफ ट्रैफिक पुलिस की सहायता से वाहनों का आवागमन होगा। इसके लिए एक तरफ पांच मिनट का ट्रैफिक रोककर वाहनों को निकाला जाएगा। फिर वायरलेस सेट पर बातचीत के बाद एक तरफ वाहनों को रोककर दूसरे वाहनों को निकाला जाएगा। वहीं बैठक में पीडब्लूडी को निर्देशित किया गया कि कोशिश करें कि सड़क निर्माण रात के समय में ही हो।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/ashoknagar/news/mp-news-rana-sashendra-intersection-will-divert-small-4-wheel-vehicles-big-vehicles-will-stop-5-minutes-063054-6739024.html
No comments:
Post a Comment