विक्रमपुर में पीएम आवास योजना के नाम पर गरीबों से ठगी करने वाली महिला दो साल पहले दतिया से ग्वालियर आई थी। उसने एक महीने पहले महाराजपुरा इलाके में तीन ग्रामीणों से मकान दिलाने के नाम पर रकम ऐंठी थी। उधर पुलिस को नगर निगम के कर्मचारी के बारे में सुराग नहीं लगा है। महिला न तो कर्मचारी का फोन नंबर बता रही है और न ही पूरा नाम।
महाराजपुरा थाना पुलिस ने सोमवार को गीता परिहार निवासी हजीरा को विक्रमपुर गांव से पकड़ा था। वह गांव में रहने वाले लोगों को पीएम आवास योजना में मकान दिलाने के नाम पर ठग रही थी। लोगों से 3-3 हजार रुपए ले रही थी। तभी पुलिस पहुंच गई। महिला पुलिस की वर्दी में थी। पूछताछ में महिला ने बताया कि वह सागरताल रोड पर पीएम आवास योजना के मकान दिलाने का झांसा देकर रसीद काट रही थी। ऐसा करने के लिए उसे नगर निगम के कर्मचारी गौरव ने बोला था। पुलिस ने जब गौरव के बारे में पता किया तो इस नाम का कोई कर्मचारी इस शाखा में नहीं निकला है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/gwalior/news/mp-news-women-security-guards-had-money-from-three-villagers-a-month-ago-072607-6713188.html
No comments:
Post a Comment