Thursday, February 27, 2020

दो तालाब व एक स्टापडेम का कल भूमिपूजन करेंगे


आगर-मालवा | प्रदेश के जल संसाधन मंत्री हुकुम सिंह कराड़ा 29 फरवरी को आगर दौरे पर आएंगे। कराड़ा इस दिन 29 करोड़ से अधिक के दो तालाब व एक स्टापडेम का भूमि पूजन करेंगे।

सुबह 11 बजे कराड़ा 8 करोड़ 5 लाख 66 हजार से भादवा में बनने वाले तालाब का भूमिपूजन करेंगे। इस तालाब से 270 हेक्टेयर में सिंचाई होगी। कराड़ा भादवा व गाता में जनसभा को भी संबोधित करेंगे। दोपहर 3 बजे कराड़ा 14 करोड़ 71 लाख 71 हजार से हड़ाई में बनने वाले तालाब का भूमिपूजन करेंगे। इससे 635 हेक्टेयर में सिंचाई होगी। तो रलायती में उनके द्वारा स्टाप डेम का भूमिपूजन किया जाएगा। 6 करोड़ 25 लाख 62 हजार की लागत से बनने वाले स्टापडेम से 495 हेक्टेयर में सिंचाई होगी। कराड़ा रलायती व बरोठीकलां में भी जनसभा को संबोधित करेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/shajapur/news/mp-news-tomorrow-will-do-bhoomipujan-of-two-ponds-and-one-stop-dam-063006-6730031.html

No comments:

Post a Comment