शहर के एक मात्र शव वाहन पर लगी बुरी नजर हट नहीं पा रही है। कई दिनों से इंजन खराब होने के बाद पुरानी एम्बुलेंस का इंजन शव वाहन में डालकर इसको सुधारा गया लेकिन बीती रात अज्ञात चोर अस्पताल परिसर में रखे वाहन की बैटरी चुरा ले गए। इससे गुरुवार को जरूरत पढ़ने पर वाहन का उपयोग शव को लाने ले जाने में नहीं हो सका।
गुरुवार को रामबाबू अहिरवार निवासी सेजी हाल निवासी यादव कॉलोनी का निधन हो गया। लेकिन वाहन का इंजन बदलकर इसको फिर से ठीक कराने के बाद भी जरूरत पर उनके परिजनों को वाहन उपलब्ध नहीं हो सका। ऐसे में किराए का वाहन बुलाकर परिजन शव को ले गए। वाहन चालक जयप्रकाश कुशवाह ने बताया कि बीती रात अस्पताल परिसर में रखे इस वाहन की बैटरी अज्ञात चोर चुरा ले गए। चोरी की घटना से अधिक हैरत इस बात की है कि अस्पताल में पुलिस चौकी होने के अलावा बड़ी संख्या में सुरक्षा गार्ड तैनात रहते हैं। इसके बाद भी चोर वाहन की बैटरी चुरा ले गए। ऐसे में अब बैटरी के अभाव में कितने दिन वाहन खड़ा रहेगा फिलहाल इसका पता नहीं।
शव वाहन के गेट तोड़कर चोरी की गई बैटरी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/ashoknagar/news/mp-news-dead-body-was-repaired-by-putting-a-bad-ambulance-engine-now-battery-theft-063107-6730994.html
No comments:
Post a Comment