Saturday, February 29, 2020

फूलमाली समाज की अाज हाेने वाली बैठक में प्रदेश के 26 जिलाें के पदाधिकारी शामिल हाेंगे


राष्ट्रीय फूले ब्रिगेड संयुक्त माली समाज प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक रविवार काे मांडू के निजी हाेटल में हाेगी। राष्ट्रीय फूले ब्रिगेड मप्र कार्यकारिणी के प्रमुख कार्यकर्ताअाें की बैठक में प्रदेश के 26 जिलाें के अलावा महाराष्ट्र, राजस्थान, चंडीगढ़, गुजरात से प्रमुख कार्यकर्ता पहुंचंेगे। शनिवार काे राष्ट्रीय फूले ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष विनाेद माली (रतलाम) ने श्रीजीधाम काॅलाेनी में प्रेसवार्ता लेकर जानकारी दी। बैठक में कार्यकारिणी गठन, शिक्षा, राेजगार, खेल, राजनीति, विभिन्न संगठनाें में समन्वय, समाज के मंदिर, धर्मशालाएं, हाेस्टल, पुस्तक विमाेचन अादि विषय पर चर्चा हाेगी। पीठाधीश्वर मांडव संत नरसिंहदास महाराज, अभिभाषक गुरविंदरसिंह सैनी (चंडीगढ़), कैलाश सुमन बारा (राजस्थान), स्वरुप माली जैसलमेर (राजस्थान) मार्गदर्शन देंगे। विशेष रूप से प्रदेश प्रभारी सुभाष उत्परिया, कन्हैयालाल माली, विष्णु वर्तुने, संताेष पुष्पद माैजूद रहेंगे।

अारक्षण प्रक्रिया गलत : अारक्षण से जुड़े सवाल के जवाब में माली ने अारक्षण प्रक्रिया काे गलत बताते हुए इसे समाप्त करने के लिए सरकार से मंथन करने की मांग की। समाज के उत्थान से जुड़े सवाल के जवाब में माली ने अालाेट की एक बच्ची का उदाहरण दिया। उन्हाेंने बताया कैंसर पीड़ित बच्ची का इलाज कराने में परिवार सक्षम नहीं था। तब माली समाज ने मुहिम चलाकर सहायता राशि सीधे पीड़िता के पिता के खाते में जमा कराई। उससे बालिका का इलाज हुअा।

धार . प्रेसवार्ता में कार्यक्रम की जानकारी देते प्रदेश अध्यक्ष।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Dhar News - mp news officials from 26 districts of the state will attend the meeting to be held today in phulmali society


source https://www.bhaskar.com/mp/dhar/news/mp-news-officials-from-26-districts-of-the-state-will-attend-the-meeting-to-be-held-today-in-phulmali-society-070646-6745880.html

No comments:

Post a Comment