Tuesday, February 25, 2020

सीवर चोक और स्ट्रीट लाइट बंद नाराज पूर्व पार्षद धरने पर बैठे


मुरार के 6 स्थानों पर सीवर लाइन चोक है, वहीं स्ट्रीट लाइट नहीं जलने के कारण अंधेरा छाया हुआ है। नगर निगम के अफसरों द्वारा सुनवाई नहीं होने से नाराज पूर्व पार्षद बृजेश गुप्ता मंगलवार को जनसुनवाई में धरने पर बैठ गए। जनसुनवाई में अपर आयुक्त राजेश श्रीवास्तव ने एक दिन का समय देकर समस्या के निराकरण का आश्वासन दिया। तब कहीं पूर्व पार्षद धरने से उठे और अपर आयुक्त श्री श्रीवास्तव को पत्र सौंपा।

सिटी सेंटर स्थित नगर निगम मुख्यालय पर पहुंचे श्री गुप्ता ने कहा कि वार्ड-27 में आने वाली झांसी लूप रोड, शंभूमल की बगीची, चिक संतर, मीरा नगर, गेरु बंगला, राम नगर में सीवर लाइन बंद पड़ी हुई है। इधर अकबगंज, आर्य नगर, मीरा नगर, मुखर्जी नगर, नया संतर सहित कई क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइट बंद है। इससे लोग परेशान हो रहे हैं। इधर वार्ड 61 में आने वाले जारगा के लोग भी जनसुनवाई में पहुंचे। यहां नाथों का पुरा में रहने वालों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान बनाने के लिए शेष राशि आज तक नहीं मिली। इस वजह से लोग परेशान हैं। कई बार जनसुनवाई में क्षेत्राधिकारी से मुलाकात की लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है। जनसुनवाई के दौरान नगर निगम के कर्मचारी भी अपर आयुक्त से मिले। इनका कहना था कि दो महीने से वेतन नहीं मिल रहा है। एेसे में परिवार आर्थिक तंगी में पहुंचने लगे हैं।

निगम मुख्यालय में अपनी मांगों को लेकर धरना पर बैठे पूर्व पार्षद।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Gwalior News - mp news angry former councilor sitting on dharna off sewer choke and street light


source https://www.bhaskar.com/mp/gwalior/news/mp-news-angry-former-councilor-sitting-on-dharna-off-sewer-choke-and-street-light-072613-6713191.html

No comments:

Post a Comment