सिर पर चाेट, परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप
देहात थाना क्षेत्र के यादव कॉलोनी में 40 वर्षीय व्यक्ति घर के बाहर नाली में मृत मिला। जिसके परिजनों ने सिर पर आए चोट के निशान देकर मारपीट कर उसकी हत्या करने के आरोप लगाए है। डायल 100 से मृतक को जिला अस्पताल लाया गया जहां पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
दरअसल रामबाबू पुत्र मुन्ना अहिरवार 40 साल सेजी का रहने वाला है, जो अपनी प|ी रचना के साथ यादव कॉलोनी में रहता था। रामबाबू ट्रैक्टर ट्राली चलाता था और शराब पीने का आदी था। जिसके दो बच्चे थे जो उसके गांव सेजी में ही रहते थे। मृतक की प|ी रचना अहिरवार ने बताया कि रात को पति को फोन लगाकर घर आने का पूछा था तो पति ने कहा आ रहा हूं। पति रात 11 बजे तक घर नहीं आया तो प|ी कुंदी चढ़ाकर सो गई। प|ी रचना के अनुसार सुबह पड़ोसी ने जगाकर बताया कि तुम्हारे पति नाली में गिरे हुए हैं।
अस्पताल में परिजन रतिराम ने बताया कि रामबाबू को जरूरत किसी ने मारा है। उसके सिर पर हमने चोट के कई निशान देखे हैं। रात को घर आते वक्त रामबाबू का किसी से झगड़ा हुआ है जिस जगह रामबाबू मृत मिला है वहां जगह कम है। किसी ने रामबाबू के साथ मारपीट कर उसकी हत्या कर दी है। देहात थाना पुलिस ने मर्ग कायम की और पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/ashoknagar/news/mp-news-call-by-night-and-ask-how-long-will-you-come-husband-found-dead-in-the-drain-063100-6730990.html
No comments:
Post a Comment