Saturday, February 29, 2020

बच्चों को तनाव मुक्त पढ़ाई में व्यस्त रहने की आवश्यकता है


शासकीय बालक उत्कृष्ट छात्रावास में विधिक साक्षरता शिविर अायाेजित किया

शासकीय बालक उत्कृष्ट छात्रावास में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन जिला एवं सत्र न्यायाधीश व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष प्रदीप कुमार व्यास तथा सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण राजाराम बड़ोदिया के मार्गदर्शन में हुआ। छात्रावास अधीक्षक प्रेमसिंह रावत ने बच्चों से कहा कि पढ़ाई का महत्वपूर्ण समय चल रहा है। मोबाइल व टीवी को ध्यान में ना रखते हुए तनाव मुक्त पढ़ाई में व्यस्त रहने की आवश्यकता है।

बैंक मैनेजर शशांक शुक्ला ने बच्चों को पूरे सालभर पढ़ाई का एक व्यवस्थित टाइम टेबल बनाकर चलने की सलाह दी ताकि परीक्षा के वक्त केवल रिवीजन की ही जरूरत पड़े और दिमाग स्वस्थ और तंदुरूस्त बना रहे।

दीपेंद्र शर्मा ने कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ कानूनी ज्ञान होना भी अत्यावश्यक है। डॉक्टर रमण देवर्षि ने का मंचासीन हर व्यक्ति बच्चाें की मदद करने को तैयार है। भोज जागरूक महिला मंडल की मीना अग्रवाल ने अपनी संस्था के कार्यों की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। संस्था की मीना डोड, रजनी जायसवाल, मीना शर्मा, अर्चना खंडेलवाल, मनीषा शर्मा व अनीता अग्रवाल ने भी बच्चों व महिलाओं की हर संभव मदद का आश्वासन दिया। आभार नारायण जोशी ने माना।

धार. विधिक साक्षरता शिविर कार्यक्रम में जानकारी देते हुए अतिथि।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Dhar News - mp news children need to be engaged in stress free studies


source https://www.bhaskar.com/mp/dhar/news/mp-news-children-need-to-be-engaged-in-stress-free-studies-071054-6745854.html

No comments:

Post a Comment