Friday, February 28, 2020

चंदेरी में हवाई पट्टी निर्माण के लिए कलेक्टर ने लिखा पत्र


अशोकनगर। पूर्व सांसद द्वारा चंदेरी में हवाई पट्टी का निर्माण कराए जाने का प्रस्ताव मप्र शासन को भेजने के लिए कलेक्टर को पत्र लिखा था। जिस पर कलेक्टर ने 28 फरवरी को चंदेरी एसडीएम और कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग को पत्र लिखा है।

इसके माध्यम से उन्होंने हवाई पट्टी का प्रस्ताव बनाकर कलेक्टर कार्यालय में प्रस्तुत करने को कहा है। 26 फरवरी को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कलेक्टर को पत्र लिखकर अनुरोध किया था कि जिले की ऐतिहासिक नगरी चंदेरी में पूरी दुनिया से पर्यटक आते हैं। चंदेरी में हवाईपट्टी का निर्माण करवाया जाए। मप्र शासन को प्रस्ताव बनाकर भेजा जाए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/ashoknagar/news/mp-news-collector-wrote-letter-for-construction-of-airstrip-in-chanderi-063036-6739014.html

No comments:

Post a Comment