Saturday, February 29, 2020

एयरलाइंस को 9/11 आतंकी हमले से ज्यादा 29 अरब डॉलर का नुकसान कोरोना से


_photocaption_कोरोनावायरस का बुरा असर एयरलाइन उद्योग पर भी पड़ा है। वैश्विक एयरलाइन क्षमता में गिरावट को खाली रह रही सीट्स के आधार पर नापते हंै। इंडस्ट्री विश्लेषकों का कहना है कि कोरोनावायरस के बाद जितनी सीट खाली रह रही हैं, उनकी संख्या अमेरिका में 9/11 आतंकी हमले से भी ज्यादा है। एयरलाइन इंडस्ट्री के ग्रुप आईएटीए का अनुमान है कि एयरलाइन इंडस्ट्री को 29.3 अरब डॉलर का नुकसान होने की आशंका है। जिन देशों में कोरोनावायरस के 90 से ज्यादा कंफर्म मामले सामने आए हैं, उनसे वैश्विक स्तर पर 25% यात्री आते हैं, जबकि 20 फीसदी रेवेन्यू भी इन्हीं देशों से आता है। विशेषज्ञ मान रहे हैं कि 9/11 के झटके से उबरने में इंडस्ट्री को 9 महीने लगे थे। इस बार संकट बड़ा है। खाली फ्लाइट की यह तस्वीर (दाएं) अमेरिका की एक फ्लाइट अटेंडेंट ने ट्विटर पर पोस्ट की है। *photocaption*



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/dhar/news/mp-news-airlines-lose-more-than-29-billion-from-911-terror-attack-to-corona-071058-6745832.html

No comments:

Post a Comment