2 मार्च को प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ का आगर दौरा तय हो चुका है। जिसकी तैयारियों में अधिकारी जुटे हुए है।
मुख्यमंत्री कमलनाथ का विधानसभा उपचुनाव के पहले यह दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि मुख्यमंत्री क्षेत्र के लोगों को कुछ बड़ी सौगात दे सकते हैं। वहीं क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को हल करने तथा कुछ अन्य सुविधा दिए जाने की मांग भी मुख्यमंत्री के दौरे से पहले उठने लगी है। साई परिवार के सदस्यों ने गर्ल्स काॅलेज खोले जाने व रैल लाइन की सौगात के लिए राज्य सरकार की और से अनुदान दिए जाने की मांग शुरू की है। तो कुछ लोग उज्जैन चवली मार्ग पर फोरलेन बनाए जाने मांग करने लगे हैं।
बैजनाथ महादेव से जुड़े भक्तों ने वहां निर्माण व विकास कार्यों के लिए राशि की मांग करना शुरू कर दिया है। हालाकि जिले के प्रभारी मंत्री गत दिवस बैजनाथ दर्शन के बाद 5
करोड़ के कार्य स्वीकृत किए जाने का संकेत दे चुके हैंै।
मुख्यमंत्री बैजनाथ महादेव के लिए राशि स्वीकृत करने की घोषणा कर सकते है। बैजनाथ महादेव के भक्त सुमित मंगल, दक्ष मंगल, गोपाल कुंभकार ने उज्जैन रोड टोल टैक्स से जिला जेल तक बने फोरलेन को बैजनाथ गेट तक बढ़ाए जाने की मांग की है।
इनका कहना है कि यदि मुख्यमंत्री फोरलेन को बैजनाथ गेट तक आगे बढाने की स्वीकृति दे देते हैं तो बैजनाथ महादेव जाने वाले हजारों भक्तों
को लाभ होगा तथा दुर्घटनाओं का खतरा भी कम हो जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/shajapur/news/mp-news-cm-visits-demand-to-extend-fourlane-to-baijnath-temple-gate-063006-6721997.html
No comments:
Post a Comment