Tuesday, February 25, 2020

ट्रेनिंग व बैठक में अफसर व्यस्त थे, नहीं मिली राहत


कलेक्टोरेट की जनसुनवाई में कलेक्टर अनुराग चौधरी सहित कुछ अधिकारी सांसद की अध्यक्षता वाली बैठक में व्यस्त थे जबकि चार से ज्यादा अधिकारी भोपाल ट्रेनिंग पर गए थे। इसी कारण आवेदकों को भी उतनी राहत नहीं मिल सकी जितनी पिछले जनसुनवाई में मिली थी। अपर कलेक्टर किशोर कन्याल, रिंकेश वैश्य, टीएन सिंह सहित कुछ एसडीएम ने 50 से अधिक आवेदकों को सुना। इनमें से 7 को रेडक्रास से 41000 रुपए की आर्थिक मदद की गई। इनमें प्रीति मोहिले मुरार, कमल किशोर, बैकुंठी थाटीपुर, मुस्कान बहोड़ापुर, भगवती बाई रमटापुरा, गीता अहिरवार पड़ाव, प्रीति कुशवाह गदाईपुरा के नाम शामिल हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/gwalior/news/mp-news-officers-were-busy-in-training-and-meeting-no-relief-072633-6713199.html

No comments:

Post a Comment